Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदली घरों की तस्वी…
मोहला में सोलर सिस्टम से बिजली बचत करते हेमंत साहू
मोहला में सोलर सिस्टम से बिजली बचत करते हेमंत साहू
केंद्र सरकार

प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना से बदली घरों की तस्वीर, बिजली बिल में मिली बड़ी राहत

प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से मोहला निवासी हेमंत कुमार साहू को बड़ी राहत मिली है। घर में सोलर सिस्टम लगने के बाद उनका बिजली खर्च काफी कम हुआ है। पहले जहां बिजली बिल करीब 10 हजार रुपए तक आता था, अब सौर ऊर्जा से घरेलू जरूरतें पूरी होने के साथ आर्थिक बचत भी हो रही है। उन्होंने लोगों से भी इस योजना का लाभ लेने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 03 Aug 2026, 05:36 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 04:51 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में संचालित प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना आम लोगों के लिए बिजली खर्च कम करने और स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने का एक प्रभावी माध्यम बन रही है। इस योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सोलर सिस्टम लगाकर बिजली की जरूरतें पूरी कर रहे हैं। इससे जहां बिजली बिल में कमी आ रही है, वहीं पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी योगदान मिल रहा है।

मोहला के हेमंत साहू ने अपनाई सौर ऊर्जा

मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के मोहला निवासी हेमंत कुमार साहू भी इस योजना के लाभार्थियों में शामिल हैं। उन्होंने अपने घर में सोलर ऊर्जा आधारित विद्युत प्रणाली स्थापित कर बिजली की खपत को काफी हद तक कम किया है। अब उनके घर की कई विद्युत जरूरतें सौर ऊर्जा से पूरी हो रही हैं, जिससे उन्हें हर महीने आर्थिक बचत का लाभ मिल रहा है। 

पहले 10 हजार तक आता था बिजली बिल

हेमंत कुमार साहू बताते हैं कि सोलर सिस्टम लगने से पहले उनके घर का बिजली बिल करीब 10 हजार रुपए तक पहुंच जाता था। प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद बिजली खर्च में काफी कमी आई है। इससे परिवार के मासिक खर्च में राहत मिली है और बचत भी बढ़ी है।

बिजली बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा

हेमंत साहू के अनुसार, सौर ऊर्जा प्रणाली लगने के बाद घरेलू बिजली की जरूरतें आसानी से पूरी हो रही हैं। इससे पारंपरिक ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता कम हुई है और बिजली खर्च में लगातार बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि यह योजना आर्थिक लाभ देने के साथ-साथ स्वच्छ और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देकर पर्यावरण संरक्षण में भी अहम भूमिका निभा रही है।

लोगों से योजना का लाभ लेने की अपील

हेमंत कुमार साहू ने प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना को आम नागरिकों के लिए बेहद उपयोगी बताते हुए अधिक से अधिक लोगों से इसका लाभ लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा अपनाकर लोग अपने बिजली खर्च को कम कर सकते हैं और देश को ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाने में योगदान दे सकते हैं। उन्होंने इस योजना के लिए शासन और प्रशासन का आभार भी जताया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें