Pithora Durga Utsav: शारदीय नवरात्रि पर्व को लेकर पिथौरा के अंजलि विहार कॉलोनी में उत्साह का माहौल बनने लगा है। इस वर्ष कॉलोनी में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा स्थापना के साथ आकर्षक दुर्गा पंडाल और रास-गरबा महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए अंजलि विहार कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति का गठन कर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
समिति द्वारा नवरात्रि के नौ दिनों तक धार्मिक कार्यक्रमों के साथ रास-गरबा और डांडिया महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जिम्मेदारी संभालने के लिए समिति में विभिन्न पदों पर सदस्यों को दायित्व सौंपे गए हैं। समिति में आत्माराम यादव को प्रमुख संरक्षक बनाया गया है, जबकि पुनीतराम सिन्हा को अध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।
दुर्गा उत्सव समिति के प्रमुख पदाधिकारी
प्रमुख संरक्षक: आत्माराम यादव संरक्षकगण: सुभाष अग्रवाल, बोधीराम चौधरी, गुरुचरण सिंह सलूजा, के.डी. नाग, पुरुषोत्तम घृतलहरे, आशीष अग्रवाल, नरेंद्र सेन, उमेश दीक्षित, टिकेंद्र प्रधान, शैलेंद्र डड़सेना, आशु अग्रवाल, रमेश सिन्हा, उदय राम नायक, आकाश महंती, विकास अग्रवाल (विक्की), पीयूष अग्रवाल। अध्यक्ष: पुनीतराम सिन्हा वरिष्ठ उपाध्यक्ष: राजेंद्र सिन्हा उपाध्यक्ष: रामकृष्ण मने, मनीष अग्रवाल एवं गौतम साहू कोषाध्यक्ष: यू.के. दास सहकोषाध्यक्ष: मोनू अग्रवाल सचिव: कुलजीत अजमानी सहसचिव: आकाश सिन्हा मीडिया प्रभारी: विकास मुन्ना शर्मा, मिन्कू आजमानी एवं परमीत (निशू) माटा गरबा संचालन: रमेश श्रीवास्तव आचार्य: पंडित नरेश शुक्ला
प्रमुख सलाहकार एवं संयोजक मंडल
प्रमुख सलाहकारों में रविंदर अजमानी, अनिल सोई, निवारगिया जी, सुमित अग्रवाल, दिलप्रीत खनूजा, प्रफुल्ल राजपूत, संतोष गुप्ता, टेकु साहू, बहुर सिन्हा, सोनवानी जी और दिनेश कालसा शामिल हैं। वहीं संयोजक मंडल में राम उजाला, मंगलू साहूकार, विनोद सिन्हा, ओम सिन्हा, लक्ष्मी ठाकुर, कौशल साहू, गोपाल पांडे, कौशल राजपूत, अमृत पटेल और तेजराम पटेल को शामिल किया गया है।
महामंत्री एवं कार्यकारिणी सदस्य
महामंत्री की जिम्मेदारी शेखर नायडू, रामचरण यादव, संजय एरन, संजय कैलाश अग्रवाल, नेता चौधरी, सियाराम साहू, देवनाथ देवांगन, मिंकू आजमानी, राजवीर (खाटूवाले) और सजल साहू को सौंपी गई है। कार्यकारिणी सदस्यों में वाई.के. साहू, बिट्टू सलूजा, बांके बिहारी अग्रवाल, अमरप्रीत सिंह छाबड़ा, राजेश भोई, परमेश्वर बाघ, हरिबन्धू बारिक, शिव पटेल, अंकित अग्रवाल (टुन्नू), मुन्ना भोई, अप्पू भोई, राजेश भाई, डोलामणि साहू, पोलाराम डड़सेना, रोहिणी कुमार देवांगन, अरुण देवता, प्यारेलाल मिश्रा, दीपक सलूजा, दिनेश कालसा, राकेश यादव, योगेश सेन, दुर्गेश सेन, मुक्कू सेन, ललित नायक, मुरली पटेल, अजय अग्रवाल, अजय नायक, ज्योतिष अग्रवाल, चिरंजीवी (चिंटू) सिन्हा और विक्की ठक्कर शामिल हैं।नवरात्रि आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां
समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की विधि-विधान से पूजा-अर्चना के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विशेष तैयारियां की जा रही हैं। अंजलि विहार कॉलोनी दुर्गा उत्सव समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे परिवार सहित आयोजन में शामिल होकर मां दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त करें और नवरात्रि पर्व को उत्साह एवं श्रद्धा के साथ मनाएं।

