📅 Wednesday, 15 Apr 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f 🔗
होम राजनीति राजनीतिक उलटफेर: नीतीश कुमार का इस्तीफा, सम्राट च…
सम्राट चौधरी
सम्राट चौधरी
राजनीति ⭐ Featured

राजनीतिक उलटफेर: नीतीश कुमार का इस्तीफा, सम्राट चौधरी बने NDA के नए मुख्यमंत्री चेहरा

बिहार में बड़ा राजनीतिक बदलाव हुआ है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने इस्तीफा दे दिया है, जिसके बाद राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। NDA की बैठक में सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया और उन्हें अगला मुख्यमंत्री बनाए जाने की तैयारी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
14 Apr 2026, 05:42 PM
📍 पटना

बिहार की राजनीति में आज बड़ा सियासी बदलाव देखने को मिला है। राज्य में नई सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई है और सत्ता की कमान अब बदलती नजर आ रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक दल ने आज हुए महत्वपूर्ण फैसले में सम्राट चौधरी को अपना नया नेता चुन लिया है। इसके साथ ही उनके बिहार के अगले मुख्यमंत्री बनने का रास्ता लगभग साफ माना जा रहा है। जानकारी के अनुसार, 15 अप्रैल को पटना स्थित राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा, जहां नई सरकार का औपचारिक गठन होगा।

इस बीच मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के बाद वे सम्राट चौधरी और वरिष्ठ नेता विजय कुमार सिन्हा के साथ एक ही वाहन में सवार होकर राजभवन पहुंचे और राज्यपाल को अपना त्यागपत्र सौंपा। यह पूरा घटनाक्रम राजनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है, क्योंकि इससे बिहार में सत्ता परिवर्तन की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया में दी प्रतिक्रिया 

इस्तीफे के बाद नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि अब नई सरकार राज्य का कामकाज संभालेगी और उन्हें नई सरकार को पूरा सहयोग रहेगा। उन्होंने उम्मीद जताई कि आने वाले समय में बिहार विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।

नए मुख्यमंत्री के रूप में उभर रहे सम्राट चौधरी का राजनीतिक सफर काफी दिलचस्प और उतार-चढ़ाव से भरा रहा है। वे बिहार के वरिष्ठ ओबीसी नेता और दिग्गज राजनीतिज्ञ शकुनी चौधरी के पुत्र हैं। राजनीति की बारीकियां उन्हें विरासत में मिलीं, लेकिन उन्होंने अपने दम पर भी अलग पहचान बनाई।

जदयू से मोहभंग

सम्राट चौधरी ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत 1990 के दशक में विभिन्न दलों के साथ की। शुरुआती दौर में वे राबड़ी देवी सरकार में सबसे युवा मंत्रियों में शामिल रहे। उस समय उनकी उम्र को लेकर विवाद भी हुआ था, जिसके बाद उन्हें मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा।

इसके बाद उनका राजनीतिक सफर कई मोड़ों से गुजरा। वे जदयू और अन्य राजनीतिक दलों से जुड़े रहे और वर्ष 2014 के आसपास जीतन राम मांझी की सरकार में भी कैबिनेट मंत्री बने। हालांकि बाद में उन्हें नीतीश कुमार की सरकार में उतनी राजनीतिक जगह नहीं मिली, जिसके कारण उनका जदयू से मोहभंग हो गया।

बिहार के प्रभावशाली नेता में शुमार 

राजनीति में बड़ा बदलाव तब आया जब उन्होंने भारतीय जनता पार्टी का दामन थामा। पार्टी में शामिल होने के बाद उनका राजनीतिक कद तेजी से बढ़ा। संगठन में उन्हें उपाध्यक्ष और बाद में प्रदेश अध्यक्ष जैसे महत्वपूर्ण पद मिले। कुछ ही वर्षों में वे बिहार बीजेपी के सबसे प्रभावशाली चेहरों में शुमार हो गए।

2023 में उन्हें बिहार बीजेपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया, और उसके बाद वे विपक्ष के नेता के तौर पर भी सक्रिय रहे। इस दौरान उन्होंने राज्य की राजनीति में मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। अब जब एनडीए की सत्ता में वापसी हुई है, तो उन्हें मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपे जाने की तैयारी है।

सब की नजर शपथ ग्रहण पर 

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि सम्राट चौधरी का उदय केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह बिहार की जातीय और संगठनात्मक राजनीति में बीजेपी की रणनीति का भी हिस्सा है, खासकर कोइरी समाज के प्रभाव को ध्यान में रखते हुए।

अब सबकी नजर 15 अप्रैल के शपथ ग्रहण समारोह पर टिकी है, जहां यह साफ हो जाएगा कि बिहार की नई सरकार किस दिशा में आगे बढ़ेगी और राज्य की राजनीति में यह बदलाव क्या नए समीकरण बनाएगा।

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें