Friday, 27 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार Baby Selling Case: फर्जी आधार कार्ड से छिपाई नाबालिग की उम्र, रायपुर बेबी सेलिंग केस में नया खुलासा Elephant News: धान की महक से खिंचे आ रहे 73 हाथी, क्या इस बार भी केंद्रों में धावा बोलेंगे गजराज? प्रशासन ने बनाया यह गुप्त प्लान! Petrol Diesel Price Today: मध्य पूर्व में नई आग से भड़का कच्चा तेल, क्या हाथ से निकलने वाली है ईंधन की कीमतें? Mahadev Betting App: कौन है दिल्ली का वो वकील, जिसकी डायरियों में छिपा है 60 करोड़ का हिसाब? अब ग्लैमर वर्ल्ड की एंट्री! Crime News: बिना तलाक दूसरी शादी और प्रताड़ना के मामला, पति, सास-ससुर पर अपराध दर्ज Ganja Smuggling: दो कार्रवाइयों में 20.87 किलो गांजा जब्त, चार गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राजनीति › भाजपा › Arrest Warrant: 23 साल पुराने मामले में फंसे परिवहन मंत्री …
Arrest warrant issued by Ballia court (Image Source: social media)
Arrest warrant issued by Ballia court (Image Source: social media)
भाजपा

Arrest Warrant: 23 साल पुराने मामले में फंसे परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, कोर्ट ने जारी किया वारंट

Arrest Warrant: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के खिलाफ बलिया की अदालत ने 2003 के पुराने मामले में दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। लगातार कोर्ट में पेश नहीं होने पर यह कार्रवाई की गई है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 27 Nov 2026, 02:37 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
बलिया
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Arrest Warrant: उत्तर प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई हैं। करीब 23 साल पुराने एक विवादित मामले में बलिया की अदालत ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया है। मामला साल 2003 का है, जिसमें उन पर बलिया कोतवाली परिसर में घुसकर तत्कालीन कोतवाल सर्वजीत शाही के साथ गाली-गलौज और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगा था। गुरुवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (CJM) शैलेश पांडे की अदालत में इस केस की सुनवाई हुई। बार-बार समन भेजे जाने के बावजूद जब मंत्री कोर्ट में पेश नहीं हुए, तो अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए उनके खिलाफ दोबारा गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया। इसके अलावा, कोर्ट ने उनके जमानतदारों को भी नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। अदालत ने मंत्री की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए बलिया के पुलिस अधीक्षक (SP) को भी आधिकारिक पत्र भेजा है।

आखिर क्या था 2003 का वह पूरा विवाद? 

यह घटना 4 दिसंबर 2003 की सुबह करीब साढ़े नौ बजे की है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक, उस दिन दयाशंकर सिंह और रविशंकर अपने करीब 20 समर्थकों के साथ बलिया सदर कोतवाली पहुंचे थे। वे अपने किसी कार्यकर्ता की गिरफ्तारी का विरोध कर रहे थे। कोतवाली परिसर में अचानक भीड़ जमा होने और हंगामे की सूचना मिलते ही तत्कालीन एसएचओ सर्वजीत शाही मौके पर पहुंचे। आरोप है कि इसी दौरान बहस बढ़ गई और मंत्री व उनके समर्थकों ने कोतवाल के साथ न केवल अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, बल्कि उनका कॉलर भी पकड़ लिया। इसी मामले में लंबे समय से कोर्ट में सुनवाई चल रही है, लेकिन पेशी से लगातार गैरहाजिर रहने के कारण अब उन पर गिरफ्तारी की तलवार लटक गई है।

सियासी गलियारों में तेज हुई हलचल 

प्रदेश में चल रहे चुनावी माहौल के बीच एक कैबिनेट मंत्री के खिलाफ वारंट जारी होने से सियासी पारा चढ़ गया है। एक तरफ जहां सभी नेता अपने-अपने इलाकों में प्रचार और चुनावी रणनीति बनाने में जुटे हैं, वहीं इस कानूनी कार्रवाई ने दयाशंकर सिंह के लिए नई चुनौती खड़ी कर दी है। अब सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि बलिया पुलिस इस वारंट पर क्या कदम उठाती है, या फिर गिरफ्तारी से बचने के लिए मंत्री खुद अदालत में जाकर सरेंडर करते हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें