Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धर्म प्रदोष व्रत : जुलाई में दो बार रखा जाएगा प्रदोष व…
जुलाई 2026 में प्रदोष व्रत
जुलाई 2026 में प्रदोष व्रत
धर्म

 प्रदोष व्रत : जुलाई में दो बार रखा जाएगा प्रदोष व्रत, जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा का महत्व

जुलाई 2026 में प्रदोष व्रत 12 और 26 जुलाई को रखा जाएगा। भगवान शिव की पूजा प्रदोष काल में करना सबसे शुभ माना जाता है। जानें दोनों व्रत की तिथि, शुभ मुहूर्त, धार्मिक महत्व और संपूर्ण पूजा विधि।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 07:52 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 04:33 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भगवान शिव की आराधना के लिए प्रदोष व्रत को अत्यंत शुभ माना जाता है। यह व्रत प्रत्येक माह शुक्ल और कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को रखा जाता है। मान्यता है कि प्रदोष काल में भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करने से जीवन के कष्ट दूर होते हैं, मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। यही कारण है कि हर महीने श्रद्धालु इस व्रत का बेसब्री से इंतजार करते हैं।

जुलाई 2026 में कब है पहला प्रदोष व्रत ? 

वैदिक पंचांग के अनुसार जुलाई 2026 का पहला प्रदोष व्रत 12 जुलाई, रविवार को रखा जाएगा। त्रयोदशी तिथि की शुरुआत 11 जुलाई को रात 2:05 बजे होगी और इसका समापन 12 जुलाई को रात 10:31 बजे होगा। रविवार के दिन पड़ने के कारण इसे रवि प्रदोष व्रत कहा जाएगा।

दूसरा प्रदोष व्रत कब रखा जाएगा ? 

जुलाई का दूसरा प्रदोष व्रत 26 जुलाई को रखा जाएगा। इस दिन त्रयोदशी तिथि दोपहर 1:58 बजे प्रारंभ होगी और 27 जुलाई को शाम 4:15 बजे समाप्त होगी। हालांकि 27 जुलाई को प्रदोष काल शुरू होने से पहले ही त्रयोदशी तिथि समाप्त हो जाएगी। इसलिए शास्त्रीय नियमों के अनुसार यह व्रत 26 जुलाई को ही किया जाएगा। 

प्रदोष काल का धार्मिक महत्व

 हिंदू धर्म में प्रदोष काल को भगवान शिव की उपासना का सबसे श्रेष्ठ समय माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस अवधि में की गई पूजा और मंत्र जाप का विशेष फल प्राप्त होता है। कहा जाता है कि इस समय भगवान शिव अपने भक्तों की प्रार्थना शीघ्र स्वीकार करते हैं और उन पर कृपा बरसाते हैं। श्रद्धा, सच्चे मन और अच्छे कर्मों के साथ की गई पूजा को विशेष फलदायी माना गया है।

प्रदोष व्रत की पूजा विधि

 प्रदोष व्रत वाले दिन सुबह स्नान कर भगवान शिव का ध्यान करते हुए व्रत का संकल्प लें। श्रद्धा और क्षमता के अनुसार पूरे दिन फलाहार या निर्जल व्रत रखा जा सकता है। शाम को प्रदोष काल में शिवलिंग का जल, गंगाजल, दूध या पंचामृत से अभिषेक करें। इसके बाद भगवान शिव को बेलपत्र, धतूरा, चंदन, भस्म, पुष्प और फल अर्पित करें। घी का दीपक जलाकर 'ॐ नमः शिवाय' या महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। यदि संभव हो तो शिव चालीसा, रुद्राष्टकम अथवा प्रदोष व्रत कथा का पाठ करें। अंत में भगवान शिव और माता पार्वती की आरती कर प्रसाद अर्पित करें तथा विधि-विधान से व्रत का पारण करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें