Sunday, 18 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच Raipur Crime News: खाकी का खौफ दिखाकर लूटने वाले दो फर्जी पुलिस वाले गिरफ्तार, बेल्ट से पीटकर छीना था मोबाइल और गाड़ी की चाबी Gold Smuggling: छत्तीसगढ़ बना सोना तस्करी का नया रूट, 62 करोड़ का सोना जब्त होने के बाद जांच एजेंसियां अलर्ट France Protest: महंगाई और घटती सुविधाओं को लेकर फूटा जनाक्रोश, सड़कों पर उतरी जनता, कई शहरों में हिंसा और आगजनी SDRF Rescue: डैम में नहाने गए युवक की डूबने से हुई मौत, दोस्तों ने किया बचाने का प्रयास UP SIR 2026: गलत तरीके से नाम कटवाने वालों की अब खैर नहीं, UP में 2 करोड़ नए मतदाता जोड़ने का बड़ा अभियान शुरू Kolkata Durga Puja: बेस्ट चोरबागान पंडाल में बारिश के बाद मची भगदड़, 19 श्रद्धालुओं की मौत, SIT करेगी जांच
W 𝕏 f
होम › राजनीति › Rahul Gandhi: नेहरू स्टेडियम न मिलने पर बदली छात्…
Rahul Gandhi (Image Source: Keertiman Media)
Rahul Gandhi (Image Source: Keertiman Media)
राजनीति

Rahul Gandhi: नेहरू स्टेडियम न मिलने पर बदली छात्रों की गूंज की तारीख, अब 19 को इंदौर आ सकते हैं राहुल

Rahul Gandhi: इंदौर में प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम की तारीख बदलकर 19 सितंबर कर दी गई है। नेहरू स्टेडियम की उपलब्धता को लेकर कांग्रेस ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से कार्यक्रम स्थल आवंटित करने की मांग की है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 02 Sep 2026, 04:21 PM · अपडेट: 16 Oct 2026, 03:49 AM
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Rahul Gandhi: मध्य प्रदेश की शैक्षणिक राजधानी इंदौर में प्रस्तावित कांग्रेस नेता राहुल गांधी के संवाद कार्यक्रम 'छात्रों की गूंज' की तारीख में बदलाव कर दिया गया है। पहले यह आयोजन 12 सितंबर को होना था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 19 सितंबर करने का फैसला लिया गया है। तारीख बदलने के पीछे की मुख्य वजह इंदौर के नेहरू स्टेडियम का न मिल पाना बताया जा रहा है। कार्यक्रम के लिए जगह की खींचतान के बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र भेजा है। 

युवाओं और विद्यार्थियों का सीध संवाद

पत्र के माध्यम से उन्होंने नेहरू स्टेडियम को कार्यक्रम के लिए आवंटित करने और स्थानीय प्रशासन को जरूरी निर्देश जारी करने का अनुरोध किया है। पटवारी ने तर्क दिया कि यह केवल कोई सामान्य राजनीतिक रैली या चुनावी सभा नहीं है, बल्कि देश के नेता प्रतिपक्ष का मध्य प्रदेश के युवाओं और विद्यार्थियों के साथ सीधा संवाद है। इस दौरान शिक्षा, रोजगार, युवाओं के अधिकार और भविष्य की चुनौतियों जैसे संवेदनशील विषयों पर खुलकर चर्चा होगी। 

इंदौरा राज्य का सबसे बड़ा एजुकेशन हब 

आयोजकों का कहना है कि राहुल गांधी का यह प्रयास युवाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर विमर्श में लाने का है। 'छात्रों की गूंज' के माध्यम से विद्यार्थियों को एक ऐसा मंच दिया जा रहा है जहां वे अपने सवाल और सुझाव सीधे रख सकें। चूंकि इंदौर राज्य का सबसे बड़ा एजुकेशन हब है, इसलिए युवाओं से जुड़े इस संवाद के लिए इसे सबसे उपयुक्त माना गया। 

स्टेडियमको मंजूरी मिलेगी या नहीं 

कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी के संवैधानिक पद (नेता प्रतिपक्ष) और युवाओं के इस बड़े जमावड़े की गरिमा को ध्यान में रखते हुए नेहरू स्टेडियम ही सबसे सही जगह है। अब देखना यह होगा कि राज्य सरकार और प्रशासन की ओर से स्टेडियम को मंजूरी मिलती है या नहीं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें