Sunday, 15 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां Bhopal News: महिला पत्रकार की डंपर से कुचलकर मौत, नो एंट्री में भारी वाहन पर सवाल CG News: मरवाही के जंगलों में दुर्लभ सफेद भालू की दस्तक, सड़क पार करते वीडियो वायरल Road Accident: तेज रफ्तार कार बनी काल, बलिया में एक साथ चार युवकों की दर्दनाक मौत Road Accident: लघुशंका के लिए रुकी यात्री बस को तेज रफ्तार ट्रेलर ने मारी टक्कर, दो की मौत और पांच घायल Crime News: बंद घर में मिला शिक्षक का शव, गांव में मचा हड़कंप Forest Department Attack: श्योपुर में वन विभाग की टीम पर हमला, खैर के पेड़ों की अवैध कटाई रोकने पहुंचे कर्मियों पर तस्करों ने चलाई गोलियां
W 𝕏 f
होम › राजनीति › CG Politics: धरमजयगढ़ नहीं पहुंचे नितिन नवीन, विक…
Nitin Nabin misses tribal event in Chhattisgarh(Image Source: AI Photo)
Nitin Nabin misses tribal event in Chhattisgarh(Image Source: AI Photo)
राजनीति

CG Politics: धरमजयगढ़ नहीं पहुंचे नितिन नवीन, विकास उपाध्याय ने भाजपा पर साधा निशाना

CG Politics: खराब मौसम के कारण भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस के कार्यक्रम में शामिल नहीं हो सके। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से संबोधन दिया। वहीं, कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय ने उनकी गैरमौजूदगी पर सवाल उठाते हुए भाजपा पर आदिवासी समाज की नाराजगी को लेकर निशाना साधा।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 15 Nov 2026, 03:53 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 CG Politics: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन शामिल नहीं हो सके। खराब मौसम और विमान की लैंडिंग नहीं हो पाने के कारण उनका दौरा रद्द करना पड़ा। हालांकि, उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कार्यक्रम को संबोधित किया। उनके कार्यक्रम में नहीं पहुंचने को लेकर कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा पर निशाना साधा है। विकास उपाध्याय ने इस पूरे घटनाक्रम पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का छत्तीसगढ़ दौरा प्रस्तावित था, लेकिन अचानक विमान में खराबी की बात सामने आई और उनके कार्यक्रम में शामिल नहीं होने की जानकारी दी गई। उन्होंने आरोप लगाया कि जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर आदिवासी समाज के बीच पहले से ही नाराजगी थी। उपाध्याय के मुताबिक, आदिवासी समाज लंबे समय से इस दिन को अपने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व के साथ मनाता आ रहा है। ऐसे में दिवस के नाम और आयोजन के स्वरूप में किए गए बदलाव से समाज के कई लोगों में असंतोष देखने को मिला। कांग्रेस नेता ने दावा किया कि भाजपा को इस नाराजगी की जानकारी पहले ही मिल गई थी। उन्हें आशंका थी कि कार्यक्रम के दौरान आदिवासी समाज विरोध दर्ज करा सकता है, जिसका असर राष्ट्रीय स्तर पर भी पड़ सकता था। विकास उपाध्याय ने इसी आधार पर नितिन नवीन के दौरे को लेकर सवाल खड़े किए और विमान खराब होने की वजह को लेकर राजनीतिक तंज कसा।

स्मृति ईरानी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी रहे मौजूद 

धरमजयगढ़ में आयोजित इस कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय समेत कई स्थानीय नेता और आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती और जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर किया गया था। नितिन नवीन की गैरमौजूदगी को लेकर जहां खराब मौसम और विमान की लैंडिंग में परेशानी की वजह बताई गई, वहीं विकास उपाध्याय ने इसे आदिवासी समाज की नाराजगी से जोड़कर भाजपा पर राजनीतिक निशाना साधा है। इस बयान के बाद जनजातीय गौरव दिवस के आयोजन को लेकर सियासी चर्चा तेज हो गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें