Wednesday, 02 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल Sakti News: हाथों में किताबों की जगह बाल्टियां, कन्या आश्रम का वीडियो देख उठे सवाल India Post GDS Recruitment: बिना लिखित परीक्षा सरकारी नौकरी का मौका, डाक विभाग में 23,700 से ज्यादा पदों पर भर्ती Arang robbery: गनौद-धमनी मार्ग पर नकाबपोश लुटेरों का आतंक, डिलीवरी बॉय पर चाकू से हमला कर ₹4 हजार लूटे Raipur crime news: VR Education Academy में लाखों की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार Fake Appointment Letter: कृषि निगम में फर्जी जॉइनिंग मामला, जीएम के स्कैन दस्तखत से बनाया लेटर, एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम रायगढ़ Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने ज…
The injured were sent to the hospital for treatment (Image Source: Keertiman Media)
The injured were sent to the hospital for treatment (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING रायगढ़

Raigarh Road Accident: बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर, 14 यात्री घायल

Raigarh Road Accident: बुधवार सुबह यात्री बस और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस सवार 14 यात्री घायल हुए, जिन्हें पत्थलगांव और धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को छुट्टी दे दी गई।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
02 Sep 2026, 03:19 PM
रायगढ़
Raigarh Road Accident: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बुधवार सुबह एक यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद बस में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई। हादसे में करीब 14 यात्रियों को चोटें आईं। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई। घटना धरमजयगढ़ के रैरूमाखुर्द चौकी क्षेत्र की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर से रायगढ़ जाने वाली द्विवेदी यात्री बस बुधवार सुबह नारायणपुर बस स्टैंड से रवाना हुई थी। बस तेजपुर के पास पहुंची ही थी कि सामने से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई।टक्कर इतनी तेज थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

पत्थलगांव और धरमजयगढ़ अस्पताल में पहुंचाए गए घायल

हादसे में घायल 14 यात्रियों में से 6 को पत्थलगांव सिविल अस्पताल और 8 यात्रियों को धरमजयगढ़ अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्धांत तिवारी भी अस्पताल पहुंचे और घायलों का हाल जाना। पुलिस के मुताबिक, सभी यात्रियों को मामूली चोटें आई थीं और उपचार के बाद उनकी हालत सामान्य बताई गई। इसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

एसडीओपी सिद्धांत तिवारी ने बताया कि दुर्घटना बुधवार सुबह हुई। सूचना मिलते ही पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। फिलहाल सभी घायल सुरक्षित हैं। पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें