Friday, 25 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › अमेरी स्कूल की छात्राओं की अनोखी पहल, सैनिकों को …
सैनिकों के लिए राखी बनाती छात्राएं
सैनिकों के लिए राखी बनाती छात्राएं
रायपुर संभाग

अमेरी स्कूल की छात्राओं की अनोखी पहल, सैनिकों को भेजी प्रेम और सम्मान से भरी राखियां

आरंग के शासकीय हाई स्कूल अमेरी की छात्राओं ने रक्षाबंधन पर सैनिकों के लिए अपने हाथों से राखियां बनाकर शुभकामना संदेश भेजे। इस पहल के जरिए छात्राओं ने जवानों के त्याग और देश सेवा के प्रति सम्मान जताया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 06 Aug 2026, 05:51 PM · अपडेट: 22 Sep 2026, 07:27 AM
आरंग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर शासकीय हाई स्कूल अमेरी की छात्राओं ने देश की सीमाओं पर तैनात वीर जवानों के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए विशेष पहल की। छात्राओं ने अपने हाथों से रक्षा-सूत्र (राखियां) तैयार कर सैनिकों के लिए शुभकामना संदेश लिखे और उनके प्रति सम्मान व कृतज्ञता प्रकट की। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ राखियां बनाईं। इन रक्षा-सूत्रों के साथ लिखे संदेशों में सैनिकों के अच्छे स्वास्थ्य, लंबी उम्र और देश की सुरक्षा में उनके समर्पण के लिए शुभकामनाएं दी गईं।

सैनिकों के त्याग को किया नमन 

कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने कहा कि देश के सैनिक अपने परिवार से दूर रहकर हर परिस्थिति में राष्ट्र की रक्षा में जुटे रहते हैं। उनकी वजह से ही देशवासी सुरक्षित वातावरण में जीवन जी पाते हैं। ऐसे वीर जवानों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त करना हर नागरिक का दायित्व है। विद्यालय की प्राचार्य डॉ. उर्मिला पांडेय ने कहा कि सैनिकों के लिए भेजा गया यह रक्षा-सूत्र सिर्फ एक धागा नहीं है, बल्कि पूरे देशवासियों के प्रेम, विश्वास और सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि जवान कठिन परिस्थितियों में सीमाओं की रक्षा करते हैं, इसलिए उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना गर्व की बात है। उन्होंने सभी वीर जवानों के सुरक्षित रहने, स्वस्थ रहने और सफलता के साथ अपने परिवारों के बीच लौटने की कामना की। साथ ही कहा कि देश उनके त्याग और बलिदान के लिए हमेशा ऋणी रहेगा। 

छात्राओं ने दिया देशभक्ति का संदेश 

छात्राओं ने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई-बहन के रिश्ते का पर्व नहीं है, बल्कि उन वीर सैनिकों के प्रति आभार जताने का भी अवसर है, जो देश की सुरक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित करते हैं। विद्यालय परिवार ने उम्मीद जताई कि छात्राओं के प्रेम और शुभकामनाओं से तैयार ये रक्षा-सूत्र जब जवानों तक पहुंचेंगे, तो उन्हें अपने परिवार और देशवासियों के स्नेह का एहसास होगा। यह पहल विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, सामाजिक जिम्मेदारी और सैनिकों के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें