Friday, 16 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग Goods Transport Fraud: 35 टन साल बीज की खली गायब करने का मामला, फरार ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार POCSO Court: नाबालिग से दुष्कर्म मामले में आरोपी को 20 साल की सजा PWD Chhattisgarh: सड़क निर्माण में लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, कोरबा में PWD सचिव ने किया निरीक्षण Online Job Fraud: डाटा एंट्री जॉब के नाम पर 39 लाख की ठगी, दो आरोपी गिरफ्तार Mini Steel Plants: बिजली कटौती और बढ़ते खर्च से परेशान स्टील उद्योग, लोड फैक्टर में राहत की मांग
W 𝕏 f
होम › रायपुर संभाग › Raksha Bandhan: आरंग में रक्षाबंधन की धूम, भाई-बह…
Rakshabandhan celebrated with great enthusiasm in Arang
Rakshabandhan celebrated with great enthusiasm in Arang
रायपुर संभाग

Raksha Bandhan: आरंग में रक्षाबंधन की धूम, भाई-बहनों के अटूट प्रेम से सजा पर्व

Raksha Bandhan: आरंग शहर सहित विकासखंड के गांवों में रक्षाबंधन का पर्व उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की। बाजारों में राखी, मिठाई और पूजा सामग्री की दुकानों पर दिनभर भीड़ रही। वर्षों बाद भाई-बहनों के मिलन से कई परिवारों में भावुक और खुशनुमा माहौल देखने को मिला।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 29 Aug 2026, 10:14 AM · अपडेट: 02 Oct 2026, 09:59 AM
आरंग(लखौली)
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Raksha Bandhan: भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन का पर्व शुक्रवार को आरंग शहर सहित विकासखंड के गांव-गांव में पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। सुबह से ही घर-आंगन में पर्व की खुशियां नजर आईं। बहनों ने भाइयों की कलाई पर प्रेम और विश्वास का रक्षा सूत्र बांधकर उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना की, वहीं भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर जीवनभर उनकी रक्षा का संकल्प लिया।

सड़कों पर दिनभर रही चहल-पहल 

रक्षाबंधन को लेकर आरंग शहर में सुबह से ही खासा उत्साह दिखाई दिया। बाजारों में राखी, मिठाई, फल और पूजा सामग्री की दुकानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई। खासकर मिठाई दुकानों में सुबह से ही बहनों और परिवार के सदस्यों की भीड़ लगी रही। रंग-बिरंगी राखियों और विभिन्न प्रकार की मिठाइयों से सजे बाजार पर्व की रौनक को और बढ़ा रहे थे। रक्षाबंधन के अवसर पर आरंग सहित भानसोज, लखौली, मंदिर हसौद, समोदा, चंदखुरी, नारा, रीवा, पीपिरहट्ठा, पलौद, गोढ़ी, गनौद सहित आसपास के गांवों की सड़कों पर दिनभर विशेष चहल-पहल रही। 

बहनों में दिखी राखी बांधने की खुशी 

सुबह से ही बहनें अपने मायके और भाइयों के घर पहुंचने के लिए वाहनों से रवाना होती दिखाई दीं। बसों, चारपहिया वाहनों बाइक व अन्य यात्री वाहनों में बड़ी संख्या में बहनों की आवाजाही रही। सफर के दौरान उनके चेहरों पर भाई से मिलने और राखी बांधने की खुशी साफ झलक रही थी। कई बहनें अपने साथ राखी, मिठाई और पूजा की थाली लेकर मायके की ओर जाती नजर आईं। पर्व को लेकर मिठाई दुकानों में भी सुबह से ही अच्छी खासी भीड़ देखने को मिली। बहनों ने भाइयों के लिए उनकी पसंद की मिठाइयां खरीदीं। बाजार में मिठाई के साथ राखियों की दुकानों पर भी खरीदारों की भीड़ रही। 

बहनों के स्वागत के लिए खासा उत्साह 

छोटे बच्चों से लेकर युवतियों और महिलाओं तक में राखी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। रक्षाबंधन पर घर-घर पारंपरिक तरीके से पूजा-अर्चना के बाद बहनों ने भाइयों को तिलक लगाकर आरती उतारी और उनकी कलाई पर राखी बांधी। इसके बाद भाइयों ने बहनों का मुंह मीठा कराया और उन्हें उपहार देकर इस पवित्र रिश्ते की खुशियों को और बढ़ाया। कई परिवारों में वर्षों बाद रक्षाबंधन पर भाई-बहनों का मिलन हुआ। मायके पहुंची बहनों के स्वागत में परिवार के सदस्यों में भी खासा उत्साह रहा। 

पूरे दिन छाई रही रक्षाबंधन की खुशी

इस दौरान पुराने रिश्तों की यादें, बचपन की शरारतें और भाई-बहन के बीच स्नेह भरी बातचीत ने पर्व को और यादगार बना दिया।आरंग शहर की बाजारों से लेकर ग्रामीण अंचलों के घर-आंगन तक पूरे दिन रक्षाबंधन की खुशियां छाई रहीं। कहीं भाई अपनी बहन को लेने पहुंचा तो कहीं बहन राखी की थाली लेकर भाई के घर पहुंची। आधुनिक दौर में भी रक्षाबंधन का यह पवित्र पर्व भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और अपनत्व की डोर को और मजबूत करता नजर आया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें