Tuesday, 07 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
ब्लास्ट केस : अहमदाबाद ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 दोषियों को राहत नहीं हथियार प्रदर्शन : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा घर का इकलौता सहारा छिन गया : पिता के बाद बेटे को भी खो बैठा परिवार, SECL कर्मचारी की मौत रफ्तार का कहर : जयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने 4 बच्चों को कुचला सड़क हादसा : पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत ब्लास्ट केस : अहमदाबाद ब्लास्ट केस में हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, 38 दोषियों को राहत नहीं हथियार प्रदर्शन : सार्वजनिक स्थान पर तलवार लेकर लोगों को धमका रहा था युवक, पुलिस ने दबोचा घर का इकलौता सहारा छिन गया : पिता के बाद बेटे को भी खो बैठा परिवार, SECL कर्मचारी की मौत रफ्तार का कहर : जयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने 4 बच्चों को कुचला सड़क हादसा : पूर्व विधायक लालजी पटेल के परिवार के 5 लोगों की दर्दनाक मौत, जन्मदिन की खुशियां मातम में बदलीं खदान में गिरी गेंद बनी काल : पल भर में छिनी खुशिया एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय रफ्तार का कहर : जयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार …
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

रफ्तार का कहर : जयपुर में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रॉले ने 4 बच्चों को कुचला

जयपुर के अजमेर रोड पर स्थित 200 फीट बायपास पर सोमवार देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई। यहां तेज रफ्तार से जा रहे एक ट्रॉले ने सड़क किनारे अपना सामान बेच रहे एक पूरे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया।

विशेष संवाददाता
07 Jul 2026, 11:53 AM
जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर में देर रात हुए भीषण हिट एंड रन हादसे ने सभी को झकझोर दिया। अजमेर रोड स्थित 200 फीट बायपास पर तेज रफ्तार ट्रॉले ने सड़क किनारे गुब्बारे और अन्य सामान बेच रहे परिवार को कुचल दिया। हादसे में 4 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

100 मीटर तक रेलिंग तोड़ता हुआ दौड़ा ट्रॉला

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रॉला तेज रफ्तार में था। वह करीब 100 मीटर तक सड़क किनारे लगी रेलिंग तोड़ते हुए आगे बढ़ता गया। इसी दौरान सड़क किनारे बैठे परिवार को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी।

हादसे के बाद जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके को घेर लिया। हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ट्रॉला चालक की तलाश कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

इलाके में पसरा मातम

इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने कहा है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें