Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विकास कार्यों की समीक्षा : उप मुख्यमंत्री अरुण सा…
सुकमा में समीक्षा बैठक लेते उप मुख्यमंत्री अरुण साव
सुकमा में समीक्षा बैठक लेते उप मुख्यमंत्री अरुण साव
राज्य सरकार

विकास कार्यों की समीक्षा : उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने दिए सख्त निर्देश

सुकमा में आयोजित समीक्षा बैठक में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने सड़क, पुल, भवन निर्माण, जल जीवन मिशन, पेयजल आपूर्ति, स्वच्छता और नागरिक सुविधाओं से जुड़े कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और जवाबदेह कार्यशैली अपनाने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के निर्देश दिए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 09 Jun 2026, 12:15 PM · अपडेट: 09 Sep 2026, 12:08 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अरुण साव ने सुकमा जिले में विकास कार्यों और विभिन्न विभागीय योजनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण और परिणामोन्मुख कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला मुख्यालय में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि नई तकनीकों के उपयोग, प्रभावी कार्यशैली और नियमित फील्ड मॉनिटरिंग के माध्यम से ही आम जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान संभव है।

बैठक में लोक निर्माण विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए उप मुख्यमंत्री ने सड़क, पुल-पुलिया और शासकीय भवन निर्माण परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने पर जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि परियोजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली संभावित बाधाओं का पूर्व आकलन कर उनका समय रहते समाधान किया जाए, ताकि विकास कार्यों की गति प्रभावित न हो।

जल जीवन मिशन और पेयजल योजनाओं को प्राथमिकता

लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की समीक्षा के दौरान श्री साव ने जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण पेयजल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल योजनाओं के नियमित निरीक्षण, जल स्रोतों के क्लोरीनेशन, पानी टंकियों की सफाई तथा नल-जल योजनाओं के प्रभावी संचालन एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने को कहा।

नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग की समीक्षा में उप मुख्यमंत्री ने आगामी वर्षा ऋतु को देखते हुए नालियों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने पेयजल गुणवत्ता की नियमित जांच, स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा शहरी निकायों में नागरिक सुविधाओं के विस्तार पर बल दिया। इसके साथ ही रेन वाटर हार्वेस्टिंग और जल संरक्षण गतिविधियों को प्राथमिकता देने की बात भी कही।

योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की जिम्मेदारी

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी विभागों को बेहतर समन्वय, जवाबदेही और टीम भावना के साथ कार्य करने तथा फील्ड स्तर पर सक्रिय रहकर विकास कार्यों की निरंतर निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण सहित विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें