Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार सड़क निर्माण : पाड़ीमार वार्ड की बदलेगी तस्वीर, 25…
सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ
सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ
राज्य सरकार

सड़क निर्माण : पाड़ीमार वार्ड की बदलेगी तस्वीर, 25 लाख की सड़क परियोजना का हुआ शुभारंभ  

कोरबा के वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार में 25 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य शुरू किया गया। उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत ने कार्य का शुभारंभ कर गुणवत्ता और समयबद्ध निर्माण के निर्देश दिए। इस दौरान मंत्री ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत हुए हैं

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 23 Jun 2026, 03:25 PM · अपडेट: 11 Sep 2026, 01:59 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोरबा शहर के वार्ड क्रमांक 40 पाड़ीमार में लंबे समय से प्रतीक्षित सड़क डामरीकरण कार्य का शुभारंभ मंगलवार को किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, श्रम, आबकारी एवं सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर संजूदेवी राजपूत मौजूद रहीं। दोनों जनप्रतिनिधियों ने निर्माण स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को कार्य की गुणवत्ता बनाए रखने और तय समय सीमा में सड़क निर्माण पूरा करने के निर्देश दिए। नगर निगम कोरबा द्वारा संचालित विकास कार्यों के तहत बालको जोन के पाड़ीमार क्रमांक-01 क्षेत्र में करीब 25 लाख रुपये की लागत से सड़क का डामरीकरण कराया जा रहा है। यह सड़क राजेश ठाकुर के निवास से शुरू होकर बरगद चौक होते हुए इंदिरा मार्केट के मुख्य मार्ग तक बनाई जाएगी। 

निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली गति

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में कोरबा नगर निगम क्षेत्र में विकास कार्यों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने बताया कि पिछले ढाई वर्षों में विभिन्न योजनाओं और मदों के तहत लगभग 1000 करोड़ रुपये के विकास कार्यों को स्वीकृति मिली है। इनमें से कई परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि अनेक कार्य अभी प्रगति पर हैं और कुछ योजनाओं का काम जल्द शुरू किया जाएगा।

15 करोड़ रुपये से होंगे सड़क निर्माण कार्य

मंत्री देवांगन ने बताया कि निगम क्षेत्र में लगभग 15 करोड़ रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण कार्य प्रस्तावित हैं। कई सड़कों का निर्माण पूरा किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य डामर की उपलब्धता के अनुसार चरणबद्ध तरीके से कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार बुनियादी सुविधाओं के विस्तार और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ तेजी से विकास के मार्ग पर आगे बढ़ रहा है। वहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ प्रदेश के लाखों लोगों तक पहुंच रहा है। 

सभी वार्डों में बिना भेदभाव के हो रहे कार्य

महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, नगरीय प्रशासन मंत्री एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव तथा उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन के सहयोग से कोरबा में विकास कार्यों का दायरा लगातार बढ़ रहा है। उन्होंने बताया कि नगर निगम के सभी 67 वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे हैं, ताकि हर क्षेत्र के नागरिकों को समान सुविधाएं मिल सकें। महापौर ने कहा कि कोरबा की जनता ने जिस विश्वास के साथ जनप्रतिनिधियों को जिम्मेदारी सौंपी है, उस भरोसे को कायम रखना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वर्षों से लंबित कई समस्याओं का समाधान किया जा रहा है और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में लगातार काम जारी रहेगा।

जनप्रतिनिधियों और नागरिकों की रही मौजूदगी

कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, सत्येन्द्र दुबे, रजत खुंटे, मंगलराम बंदे, चेतन सिंह मैत्री, चंदादेवी रत्नाकर, तरुण राठौर सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, नरेन्द्र पाटनवार, आकाश मनोज सिंह, जय कुमार राठौर, प्रीति स्वर्णकार, रेणु प्रसाद, दीपक चन्द्रा, लखन चन्द्रा, हेमलता निर्मलकर, सहायक अभियंता मोतीलाल बरेठ, अंजूलता तिग्गा तथा बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों ने कार्यक्रम में भाग लिया।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें