Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम ओटीटी रामायण के बाद सागर पिक्चर्स का बड़ा प्रोजेक्ट, 7 …
श्रीमद्भागवतम् फिल्म सीरीज की शूटिंग शुरू
श्रीमद्भागवतम् फिल्म सीरीज की शूटिंग शुरू
ओटीटी

रामायण के बाद सागर पिक्चर्स का बड़ा प्रोजेक्ट, 7 पार्ट में बनेगी श्रीमद्भागवतम् फिल्म सीरीज

रामायण के बाद सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट अब श्रीमद्भागवतम् पर आधारित 7 फिल्मों की भव्य सीरीज बनाने जा रहा है। रामानंद सागर के पोते अमृत सागर चोपड़ा और आकाश सागर चोपड़ा इस प्रोजेक्ट का निर्देशन करेंगे। फिल्म की शूटिंग रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, रासलीला और विष्णु अवतारों की कथाएं दिखाई जाएंगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 30 Jul 2026, 09:44 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:30 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
अरुण गोविल स्टारर चर्चित टीवी सीरियल ‘रामायण’ को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इस ऐतिहासिक धारावाहिक का निर्देशन 1980 के दशक के प्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक रामानंद सागर ने किया था। अब उनकी विरासत को आगे बढ़ाते हुए सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट बड़े पर्दे पर एक नया धार्मिक प्रोजेक्ट लेकर आ रहा है। 
सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने ‘श्रीमद्भागवतम्’ पर आधारित एक भव्य फिल्म सीरीज बनाने की घोषणा की है। यह प्रोजेक्ट कुल 7 फिल्मों की सीरीज होगी, जिसकी शुरुआत ‘श्रीमद्भागवतम् पार्ट-1’ से की जाएगी। इस बड़े प्रोजेक्ट का निर्देशन रामानंद सागर के पोते अमृत सागर चोपड़ा और आकाश सागर चोपड़ा करेंगे। फिल्म का निर्माण सागर पिक्चर्स ग्लोबल द्वारा किया जा रहा है। 

रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई शूटिंग

फिल्म की शूटिंग का शुभारंभ हैदराबाद में किया गया था। इसके बाद अब ‘श्रीमद्भागवतम्’ की शूटिंग प्रसिद्ध रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हो चुकी है। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की जिम्मेदारी जोएल शेफर संभाल रहे हैं, जबकि ऑस्कर विजेता विजुअल इफेक्ट्स विशेषज्ञ क्लाइड एडवर्ड्स इस प्रोजेक्ट के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं। मेकर्स के मुताबिक, ‘श्रीमद्भागवतम्’ महर्षि वेदव्यास द्वारा रचित भागवत महापुराण पर आधारित होगी। इस फिल्म सीरीज में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन, उनके संदेशों और भगवान विष्णु के विभिन्न अवतारों को बड़े पर्दे पर दिखाया जाएगा। 

रासलीला से लेकर विष्णु अवतारों तक दिखेगा भव्य चित्रण

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट के सीईओ आकाश सागर ने बताया कि इस सीरीज में भगवान श्रीकृष्ण के बाल जीवन से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं को दिखाया जाएगा। इसमें रासलीला, गोपी गीत, समुद्र मंथन के साथ-साथ भगवान विष्णु के मत्स्य, वराह और नरसिंह अवतारों की कथाएं भी शामिल होंगी। मेकर्स का कहना है कि ‘श्रीमद्भागवतम्’ को केवल भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने की योजना है। इस प्रोजेक्ट का उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति, धार्मिक कथाओं और पौराणिक विरासत से जोड़ना है। 

रामानंद सागर को समर्पित है यह प्रोजेक्ट

सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट ने बताया कि यह प्रोजेक्ट दिवंगत रामानंद सागर और लीला सागर को समर्पित किया गया है। फिल्म से जुड़ी अन्य जानकारियां जल्द ही साझा की जाएंगी। सागर पिक्चर्स एंटरटेनमेंट, सागर ग्रुप का एक प्रमुख फिल्म स्टूडियो है। यह समूह पिछले 75 वर्षों से फिल्म और टेलीविजन जगत में सक्रिय है। अब तक सागर ग्रुप 25 से ज्यादा फिल्मों और 55 से अधिक टीवी सीरियल्स का निर्माण कर चुका है और भारतीय मनोरंजन जगत में अपनी अलग पहचान बना चुका है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें