Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
W 𝕏 f
होम › कोरबा › सुरक्षा अलर्ट : किराएदारों और बाहरी लोगों का रिकॉ…
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, बाहरी लोगों की जांच तेज
पुलिस ने बढ़ाई निगरानी, बाहरी लोगों की जांच तेज
कोरबा

सुरक्षा अलर्ट : किराएदारों और बाहरी लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस

कोरबा पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष मुसाफिर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत किराए के मकानों, लॉज, होटल और ढाबों में ठहरे बाहरी व्यक्तियों के पहचान पत्रों और दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस या डायल-112 को देने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jun 2026, 12:11 PM · अपडेट: 13 Oct 2026, 05:59 PM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा असामाजिक एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस द्वारा विशेष मुसाफिर चेकिंग एवं सत्यापन अभियान चलाया गया। पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में संचालित इस अभियान के तहत जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों और अस्थायी रूप से निवास कर रहे लोगों की गहन जांच की गई।

अभियान के दौरान प्रशिक्षु उप निरीक्षकों एवं पुलिस टीमों ने किराए के मकानों, लॉज, होटल, ढाबों तथा अन्य सार्वजनिक स्थलों का निरीक्षण किया। यहां ठहरे हुए बाहरी व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। पुलिस ने मकान मालिकों एवं संचालकों को भी बिना सत्यापन किसी व्यक्ति को ठहराने से बचने की हिदायत दी।

पहचान पत्रों और दस्तावेजों की बारीकी से हुई जांच

सत्यापन अभियान के दौरान आधार कार्ड, मतदाता पहचान पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस सहित अन्य वैध पहचान दस्तावेजों की जांच की गई। इसके अलावा संबंधित व्यक्तियों के स्थायी पते, वर्तमान निवास, कार्यस्थल, रोजगार की प्रकृति तथा जिले में आने के उद्देश्य की जानकारी भी एकत्रित की गई। पुलिस ने प्राप्त जानकारी को रिकॉर्ड में दर्ज कर आगे की जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सत्यापन के दौरान प्राप्त विवरणों के आधार पर संबंधित व्यक्तियों की पूर्व आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच की जा रही है। इसके लिए संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में एसएस रोल तैयार किए जा रहे हैं। आवश्यकता पड़ने पर उनके मूल थाना एवं गृह जिले से चरित्र सत्यापन और आपराधिक रिकॉर्ड संबंधी जानकारी भी मंगाई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार की आपराधिक गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की कड़ी नजर

जांच के दौरान जिन व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत हुईं, उन्हें पुलिस द्वारा कड़ी चेतावनी दी गई। साथ ही उन्हें वैधानिक प्रावधानों की जानकारी देते हुए अनावश्यक रूप से जिले में घूमने-फिरने अथवा बिना सूचना लंबे समय तक ठहरने से बचने की हिदायत दी गई। पुलिस ने स्पष्ट किया कि संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी। कोरबा पुलिस ने बताया कि बाहरी व्यक्तियों, किराएदारों और अस्थायी रूप से रह रहे लोगों के सत्यापन की यह कार्रवाई भविष्य में भी लगातार जारी रहेगी। पुलिस का मानना है कि नियमित सत्यापन अभियान से अपराध नियंत्रण, फरार आरोपियों की पहचान तथा जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाया जा सकता है।

आमजन से सहयोग की अपील

पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि अपने आसपास किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, गतिविधि या बिना सत्यापन रह रहे लोगों की सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा डायल-112 पर दें। आमजन की सतर्कता और पुलिस की सक्रियता से जिले में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। कोरबा पुलिस द्वारा चलाया जा रहा यह विशेष सत्यापन अभियान ‘सजग कोरबा – सतर्क कोरबा’ की अवधारणा को मजबूत कर रहा है। पुलिस का उद्देश्य जिले में रहने वाले प्रत्येक नागरिक को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध कराना तथा अपराधियों एवं असामाजिक तत्वों के लिए सख्त निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित करना है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें