Saturday, 20 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें बड़ी कार्रवाई : सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप, अध्यक्ष पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत मानवीय मिसाल : स्टेशन बना अस्थायी प्रसव कक्ष, महिला यात्रियों ने चादरों से बनाया घेरा ठगी : फाइनेंस कंपनी कर्मचारी के खाते से उड़े 2.63 लाख रुपए सांसों में घुला जहर : दमोह में कीटनाशक की गैस से मासूम ने तोड़ा दम, 3 बच्चों की हालत नाजुक व्यवस्था पर सवाल : अस्पताल में पानी नहीं, मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें बड़ी कार्रवाई : सरकारी कार्रवाई में बाधा डालने का आरोप, अध्यक्ष पति के खिलाफ पुलिस ने दर्ज किया केस सड़क हादसा : खड़े ट्रक से टकराई तेज रफ्तार बाइक, तीन दोस्तों की मौके पर ही मौत मानवीय मिसाल : स्टेशन बना अस्थायी प्रसव कक्ष, महिला यात्रियों ने चादरों से बनाया घेरा ठगी : फाइनेंस कंपनी कर्मचारी के खाते से उड़े 2.63 लाख रुपए
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना आत्मनिर्भरता : पीएम स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी,…
स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिला सहारा
स्वनिधि योजना से छोटे व्यापारियों को मिला सहारा
सरकारी सूचना

आत्मनिर्भरता : पीएम स्वनिधि योजना से बदली जिंदगी, छोटे व्यापारियों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना महासमुन्द जिले के छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं और स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का माध्यम बन रही है। आसान ऋण सुविधा के जरिए हितग्राही अपने व्यवसाय का विस्तार कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं। यह योजना लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाकर उन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा रही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jun 2026, 12:57 PM
महासमुंद

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना जिले के छोटे व्यापारियों, रेहड़ी-पटरी विक्रेताओं एवं स्वरोजगार से जुड़े लोगों के लिए आर्थिक सशक्तिकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। योजना के तहत आसान ऋण सुविधा उपलब्ध होने से हितग्राहियों को अपने व्यवसाय को विस्तार देने, आय बढ़ाने और आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिल रहा है। जिले के अनेक लाभार्थी इस योजना का लाभ लेकर अपने कारोबार को नई पहचान दे रहे हैं तथा अपने परिवार के बेहतर भविष्य का निर्माण कर रहे हैं।

योजना से लाभान्वित हितग्राही महासमुन्द के वार्ड क्रमांक 7 की निवासी राधा औसर बताती हैं कि उन्होंने अंडा विक्रय के छोटे से व्यवसाय से अपनी आजीविका की शुरुआत की थी। सीमित संसाधनों के कारण व्यवसाय का विस्तार करना उनके लिए चुनौतीपूर्ण था, लेकिन पीएम स्वनिधि योजना से प्राप्त ऋण ने उनकी राह आसान कर दी। उन्होंने अपने कारोबार को बड़े स्तर पर विकसित किया और बढ़ती आय के साथ साड़ी व्यवसाय भी शुरू कर दिया। आज वे आत्मविश्वास के साथ अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बना रही हैं।

आत्मनिर्भरता की मिसाल

इसी तरह मंजुला शर्मा ने भी योजना का लाभ उठाकर अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया। वे बताती हैं कि योजना से प्राप्त आर्थिक सहायता ने उन्हें अपने कार्य को व्यवस्थित और विस्तारित करने में मदद की, जिससे उनकी आय में वृद्धि हुई और जीवन स्तर बेहतर हुआ। भलेसर निवासी गोप कुमार तांडे ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना से प्राप्त राशि का उपयोग उन्होंने अपने तीन बच्चों की उच्च शिक्षा के लिए किया। सीमित आय के बावजूद उन्होंने बच्चों के भविष्य को प्राथमिकता दी और योजना से मिली सहायता ने उनके इस सपने को साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आज उनके बच्चे बेहतर शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं, जो परिवार के उज्ज्वल भविष्य की नींव बन रही है।

सविता निषाद ने दिव्यांगता के बावजूद खड़ी की 

महासमुन्द की दिव्यांग हितग्राही सविता निषाद भी इस योजना से लाभान्वित होने वाली प्रेरणादायक व्यक्तित्व हैं। सविता बताती हैं कि पहले वे केवल चूड़ी विक्रय का छोटा व्यवसाय करती थीं, लेकिन पीएम स्वनिधि योजना से प्राप्त सहायता ने उन्हें अपने व्यवसाय को नई दिशा देने का अवसर प्रदान किया। उन्होंने चूड़ी व्यवसाय के साथ-साथ केक निर्माण एवं विक्रय का कार्य भी शुरू किया। इससे उनकी आय में वृद्धि हुई और वे आर्थिक रूप से सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनीं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें