Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Raigarh Wood Smuggling: खैर-तेंदू की बेशकीमती लकड़ी की तस्करी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार Ganja Smuggling: महासमुंद से 3 गांजा तस्कर गिरफ्तार, ओडिशा से धरमजयगढ़ ले जा रहे थे 27 किलो गांजे की खेप Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद Shakti Kalash Yatra Bagbahara: बागबाहरा में 108 क…
0:00
Shakti Kalash Yatra in Bagbahara ( Image Source - Keertiman Media )
महासमुंद

Shakti Kalash Yatra Bagbahara: बागबाहरा में 108 कुंडीय गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज, हरिद्वार से पहुंचा शक्ति कलश

Shakti Kalash Yatra Bagbahara: बागबाहरा में 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ की तैयारियां तेज हो गई हैं। शांतिकुंज हरिद्वार से पहुंचा शक्ति कलश श्रद्धालुओं के साथ भव्य शोभायात्रा में गायत्री मंदिर ले जाया गया, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत स्थापना की गई।

कीर्तिमान न्यूज
04 Sep 2026, 08:52 PM
बागबाहरा
Shakti Kalash Yatra Bagbahara: नगर में आगामी 4 से 7 दिसंबर तक आयोजित होने वाले 108 कुंडीय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। अखिल गायत्री परिवार द्वारा आयोजित इस विशाल धार्मिक आयोजन की कड़ी में शनिवार सुबह शांतिकुंज हरिद्वार से लाया गया ‘शक्ति कलश’ समता एक्सप्रेस से बागबाहरा स्टेशन पहुंचा।

शक्ति कलश के स्वागत में निकली भव्य शोभायात्रा

शक्ति कलश के आगमन की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में गायत्री परिजन और श्रद्धालु स्टेशन पहुंचे, जहां शांतिकुंज से लौटे दल का आत्मीय स्वागत किया गया। इसके बाद स्टेशन परिसर से गायत्री मंदिर तक एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। ढोल-नगाड़ों की थाप और 'गायत्री मंत्र' के जयघोष के साथ निकली इस यात्रा का मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पूजन-अर्चन कर स्वागत किया। इस दौरान विश्वनाथ अग्रवाल परिवार की ओर से शोभायात्रा में शामिल लोगों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। गायत्री मंदिर पहुंचने के बाद पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शक्ति कलश को स्थापित कराया।

150 से अधिक परिजन गए थे हरिद्वार

स्थानीय गायत्री परिवार के सदस्यों ने बताया कि पिछले वर्ष 108 कुंडीय महायज्ञ आयोजित करने का संकल्प लिया गया था, जिसके बाद दिसंबर माह की तिथियां तय की गईं। महायज्ञ की तैयारियों के तहत केशव चंद्राकर, जनकराम साहू, नरेंद्र दुबे, बसंत दुबे और रामसिंग साहू समेत वरिष्ठ परिजनों के मार्गदर्शन में 150 से अधिक श्रद्धालुओं का दल शांतिकुंज हरिद्वार गया हुआ था। यही दल समता एक्सप्रेस से शक्ति कलश लेकर वापस लौटा है। 

गांव-गांव भ्रमण करेगी शक्ति कलश यात्रा 

शक्ति कलश के स्वागत और स्थापना के दौरान महासमुंद और आसपास के क्षेत्रों से भी कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। मंदिर में पूजन के बाद महासमुंद गायत्री परिवार के प्रभात उपाध्याय ने आयोजन की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि महायज्ञ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए जल्द ही शक्ति कलश यात्रा शुरू की जाएगी। यह यात्रा जिले के प्रमुख शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण अंचलों का भी दौरा करेगी, ताकि अधिक से अधिक श्रद्धालु इस महायज्ञ से जुड़ सकें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें