रेलवे की तीनों लाइनें ब्लॉक
बचाव कार्य बना बड़ी चुनौती
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा:
"मुंबई-पुणे घाट सेक्शन में पटरियों पर भारी भूस्खलन और चट्टानें गिरने से पैदा हुई स्थिति की मैंने समीक्षा की है। हमारी टीमें ग्राउंड पर मुस्तैद हैं। सोमवार को भी भारी बारिश का अनुमान है, जिसे देखते हुए मैंने पश्चिमी और मध्य रेलवे दोनों के अधिकारियों को एक टीम के रूप में काम करने और जल्द से जल्द ट्रेन सेवाएं बहाल करने के निर्देश दिए हैं।"
सेंट्रल रेलवे ने सोमवार को रद्द कीं ये प्रमुख ट्रेनें
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मध्य रेलवे ने सोमवार को मुंबई और पुणे के बीच चलने वाली कई मुख्य इंटरसिटी और एक्सप्रेस ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया है। रद्द की गई ट्रेनों की सूची नीचे दी गई है:
22105/22106 CSMT-पुणे-CSMT इंद्रायणी एक्सप्रेस
12123/12124 CSMT-पुणे-CSMT डेक्कन क्वीन
12127/12128 CSMT-पुणे-CSMT इंटरसिटी एक्सप्रेस
11007/11008 CSMT-पुणे-CSMT डेक्कन एक्सप्रेस
12125/12126 CSMT-पुणे-CSMT प्रगति एक्सप्रेस
11009/11010 CSMT-पुणे-CSMT सिंहगढ़ एक्सप्रेस
12169/12170 पुणे-सोलापुर-पुणे इंटरसिटी एक्सप्रेस
11011/11012 CSMT-धुले-CSMT एक्सप्रेस
9 लंबी दूरी की ट्रेनों के रूट बदले
हादसे के कारण न सिर्फ लोकल और इंटरसिटी ट्रेनें प्रभावित हुई हैं, बल्कि लंबी दूरी की 9 ट्रेनों के रूट में भी बदलाव किया गया है। इन ट्रेनों को अब वैकल्पिक रास्तों से चलाया जा रहा है:
अहमदाबाद-कोल्हापुर एक्सप्रेस
इंदौर-दौंड एक्सप्रेस
अहमदाबाद-पुणे दुरंतो एक्सप्रेस
बीदर-सीएसएमटी एक्सप्रेस
हजूर साहिब नांदेड़-पनवेल एक्सप्रेस
चारलापल्ली-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस
एलटीटी-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस
दौंड-ग्वालियर सुपरफास्ट एक्सप्रेस
चेन्नई एग्मोर-सीएसएमटी मेल
रेल अधिकारियों का कहना है कि पटरियों पर बेहद भारी और बड़ी चट्टानें गिरी हैं। पहली प्राथमिकता यात्रियों की सुरक्षा है। जैसे ही मौसम थोड़ा साफ होता है और मलबा पूरी तरह हट जाता है, ट्रेनों का परिचालन दोबारा सामान्य कर दिया जाएगा। तब तक यात्रियों से अनुरोध है कि वे घर से निकलने से पहले रेलवे के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबरों या ऐप के जरिए अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें।