Sunday, 28 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे जहर वाले कैप्सूल : मुंबई में युवक गिरफ्तार, 1400 कैप्सूल जब्त सड़क हादसा : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक गिरफ्तार पुलिस फेरबदल : 65 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले से बदली कई जिलों की कमान इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल :  निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार फिर डोली धरती : उत्तर-पूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, लोगों में बढ़ी भूस्खलन की दहशत राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : पुलिस की बड़ी कार्रवाई, आरोपियों के घरों पर ताबड़तोड़ छापे जहर वाले कैप्सूल : मुंबई में युवक गिरफ्तार, 1400 कैप्सूल जब्त सड़क हादसा : आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण के आरोप में एक गिरफ्तार पुलिस फेरबदल : 65 अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी, तबादले से बदली कई जिलों की कमान इंस्टाग्राम पर ब्लैकमेल :  निजी फोटो वायरल करने की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार फिर डोली धरती : उत्तर-पूर्वी तट पर 6.1 तीव्रता का जोरदार भूकंप, लोगों में बढ़ी भूस्खलन की दहशत
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना पोलियो मुक्त की ओर कदम : आज 1262 बूथों पर 0 से 5 …
पोलियो मुक्त अभियान
पोलियो मुक्त अभियान
सरकारी सूचना

पोलियो मुक्त की ओर कदम : आज 1262 बूथों पर 0 से 5 साल के बच्चों को मिलेगी जीवन रक्षक खुराक  

महासमुंद जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 जून (रविवार) से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं और सभी बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
28 Jun 2026, 09:14 AM
महासमुंद
महासमुंद जिले में राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। 28 जून (रविवार) से शुरू होने वाले इस अभियान के तहत जिलेभर के 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो से बचाव की दो बूंद दवा पिलाई जाएगी। अभियान के सफल संचालन के लिए स्वास्थ्य विभाग की टीमें पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं और सभी बूथों पर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर दी गई हैं। 

कलेक्टर विनय कुमार ने किया जिलेवासियों से अपील

अभिभावकों से आग्रह किया कि वे 28 जून को अपने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर लेकर जरूर पहुंचें और पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलवाएं। जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ. अरविंद गुप्ता ने बताया कि इस बार जिले में लगभग 1 लाख 15 हजार बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में 1262 पोलियो बूथ बनाए गए हैं। अभियान को सफल बनाने के लिए 1301 टीमों का गठन किया गया है, जिनमें 2844 स्वास्थ्यकर्मी अपनी सेवाएं देंगे। वहीं पूरे अभियान की निगरानी के लिए 381 पर्यवेक्षक तैनात किए गए हैं।  
बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए दो बूंद आवश्यक है 
इसके बाद 29 और 30 जून को स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर उन बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी, जो पहले दिन किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच पाएंगे। अभियान का उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आई. नागेश्वर राव ने सभी अभिभावकों से राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की है। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए समय पर पोलियो की दो बूंद पिलाना बेहद आवश्यक है। उन्होंने सभी परिवारों से आग्रह किया कि वे इस अभियान को सफल बनाने में स्वास्थ्य विभाग का सहयोग करें और अपने बच्चों को निर्धारित समय पर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें