Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार विभाग की कार्रवाई : उड़ीसा प्रिंट वाली 550 किलो उ…
कृषि विभाग  550 उर्वरक जब्त
कृषि विभाग 550 उर्वरक जब्त
राज्य सरकार

विभाग की कार्रवाई : उड़ीसा प्रिंट वाली 550 किलो उर्वरक जब्त, वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज पर जांच तेज 

खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों और गोदामों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या संदिग्ध उर्वरक की बिक्री पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 28 Jun 2026, 10:57 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 03:26 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण और निर्धारित मानकों के अनुरूप उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने निरीक्षण अभियान तेज कर दिया है। जिलेभर में उर्वरक विक्रय केंद्रों और गोदामों की लगातार जांच की जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अनियमितता, अवैध भंडारण या संदिग्ध उर्वरक की बिक्री पर समय रहते कार्रवाई की जा सके। इसी क्रम में महासमुंद जिले में कृषि विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए उड़ीसा प्रिंट वाली पीआरओएम (PROM) उर्वरक की 11 बोरियां, जिनका कुल वजन लगभग 550 किलोग्राम है, जब्त की हैं।

उर्वरक विक्रेताओं में भी हलचल मच गई

 महासमुंद कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के निर्देश पर कृषि विभाग की टीम ने बागबाहरा विकासखंड के ग्राम घोयनाबाहरा स्थित वैष्णवी एग्रो इंडस्ट्रीज का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने प्रतिष्ठान में उपलब्ध उर्वरकों का भौतिक सत्यापन किया और उनसे जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की। इसी दौरान गोदाम में सालेपाली, पाइकमाल, जिला बरगढ़ (ओडिशा) प्रिंट वाली पीआरओएम उर्वरक की 11 बोरियां मिलीं। प्रारंभिक जांच में इन बोरियों को लेकर आवश्यक दस्तावेज और वैधानिक प्रक्रिया स्पष्ट नहीं मिलने पर विभाग ने नियमानुसार सभी बोरियों को जब्त कर लिया।  

दस्तावेजों और वैधता की भी हो रही जांच 

कृषि विभाग के अधिकारियों के अनुसार, केवल उर्वरक जब्त करना ही उद्देश्य नहीं है, बल्कि यह भी जांच की जा रही है कि संबंधित उर्वरक किस माध्यम से यहां तक पहुंची, उसका परिवहन और भंडारण नियमानुसार हुआ या नहीं तथा उसकी बिक्री के लिए आवश्यक अनुमति और दस्तावेज उपलब्ध हैं या नहीं। विभाग पूरे मामले की जांच कर रहा है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि किसानों को गुणवत्तापूर्ण और प्रमाणित उर्वरक उपलब्ध कराना विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है।  

किसानों के हितों से समझौता नही होगा 

विभाग ने कहा कि किसानों के हितों से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। खरीफ फसलों की बुआई का समय शुरू होने के साथ ही उर्वरकों की मांग तेजी से बढ़ जाती है। ऐसे समय में अवैध भंडारण, कालाबाजारी और बिना अनुमति उर्वरक बिक्री की शिकायतें सामने आने की संभावना भी रहती है। इसे देखते हुए कृषि विभाग ने जिलेभर में निगरानी और सघन निरीक्षण अभियान शुरू किया है। अधिकारियों की टीमें समय-समय पर उर्वरक विक्रय केंद्रों, गोदामों और वितरण व्यवस्था का निरीक्षण कर रही हैं, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें