Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार लक्ष्य : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, नव…
'लक्ष्य महासमुंद' कार्यक्रम की तैयारी
'लक्ष्य महासमुंद' कार्यक्रम की तैयारी
राज्य सरकार

लक्ष्य : ग्रामीण प्रतिभाओं को मिलेगी नई उड़ान, नवोदय-सैनिक स्कूल के लिए फ्री कोचिंग

महासमुंद जिला प्रशासन ने ग्रामीण और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए लक्ष्य महासमुंद कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत सरकारी स्कूलों के कक्षा 5वीं और 8वीं के विद्यार्थियों को जवाहर नवोदय, सैनिक स्कूल और प्रयास आवासीय विद्यालय की प्रवेश परीक्षाओं के लिए अनुभवी शिक्षकों द्वारा पूरी तरह निशुल्क कोचिंग और मॉक टेस्ट की सुविधा दी जाएगी।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Jul 2026, 08:57 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 12:26 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
ग्रामीण अंचलों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देशन एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार के मार्गदर्शन में जिले में ‘‘लक्ष्य महासमुंद’’ कार्यक्रम की शुरुआत की जा रही है। 
इस विशेष अभियान के तहत जिले के शासकीय स्कूलों में पढ़ने वाले प्रतिभावान बच्चों को देश और प्रदेश के प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों जवाहर नवोदय विद्यालय, प्रयास आवासीय विद्यालय और सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा के लिए पूरी तरह निशुल्क कोचिंग कराई जाएगी।

लक्ष्य महासमुंद से मिलेगी नई उड़ान

अक्सर देखा जाता है कि ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, लेकिन सही मार्गदर्शन, कोचिंग और संसाधनों के अभाव में वे नवोदय, सैनिक स्कूल या प्रयास जैसे बेहतरीन संस्थानों की चयन परीक्षा पास करने से चूक जाते हैं। निजी कोचिंग संस्थानों की फीस इतनी अधिक होती है कि गरीब व मध्यमवर्गीय परिवार उसे वहन नहीं कर पाते। इसी खाई को पाटने और जिले के बच्चों का भविष्य संवारने के लिए ‘‘लक्ष्य महासमुंद’ कार्यक्रम का खाका तैयार किया गया है।

अनुभवी शिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण

जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत कोचिंग का लाभ उठाने कक्षा पांचवीं और आठवीं के सभी बच्चों को लिया जाएगा, जिन्हें ‘‘लक्ष्य महासमुंद’’ के तहत अनुभवी शिक्षकों द्वारा विशेष प्रशिक्षण और मार्गदर्शन दिया जाएगा। जिला मिशन समन्वयक रेखराज शर्मा ने बताया कि चयनित बच्चों को प्रवेश परीक्षा के पैटर्न के आधार पर मानसिक योग्यता, गणित, भाषा और सामान्य ज्ञान की गहन तैयारी कराई जाएगी। इसके लिए समय-समय पर मॉक टेस्ट भी लिए जाएंगे ताकि बच्चे मुख्य परीक्षा के माहौल से परिचित हो सकें और उनका आत्मविश्वास बढ़ सके।

जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण

‘‘लक्ष्य महासमुंद’’ के क्रियान्वयन के लिए जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत हेमंत नंदनवार की उपस्थिति में आयोजित किया गया। जिसमें लक्ष्य महासमुंद के क्रियान्वयन के संबंध में सभी मास्टर ट्रेनर्स को विस्तृत जानकारी देते हुए ब्लॉक के मास्टर ट्रेनर्स का प्रशिक्षण 13 जुलाई को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में तथा 17 जुलाई को समस्त प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाओं के शिक्षकों का प्रशिक्षण सेक्टर में आयोजित किया जाएगा। लक्ष्य महासमुंद के तहत कोचिंग कक्षाओं का संचालन 20 जुलाई से प्रारंभ किया जाएगा। इस प्रशिक्षण में डाइट प्राचार्य अरुण प्रधान, सहायक कार्यक्रम समन्वयक संपा बोस, सुबोध कुमार तिवारी, मास्टर ट्रेनर्स अमित उईके, भोजराज प्रधान, सुरेश साहू, दयासागर नायक, राजाराम पटेल, घनश्याम यादव एवं ओमप्रकाश साव उपस्थित रहे। सीईओ हेमंत नंदनवार ने कहा कि जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी प्रतिभाओं को तराशना हमारा मुख्य लक्ष्य है। ‘‘लक्ष्य महासमुंद’’ कार्यक्रम के माध्यम से संसाधन की कमी वाले परिवार के बच्चों को हर संभव मदद और सर्वश्रेष्ठ कोचिंग उपलब्ध कराया जाएगा।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें