Toyota Fortuner: भारतीय ऑटोमोबाइल बाजार में जब भी दमदार और प्रीमियम SUVs की बात होती है, तो टोयोटा फॉर्च्यूनर का नाम सबसे पहले जेहन में आता है। लेकिन अब इस सेगमेंट में हलचल और तेज हो गई है। बाजार में किया सोरेंटो (Kia Sorento) की एंट्री और चर्चाओं ने फॉर्च्यूनर के दबदबे को सीधी चुनौती दी है। एक तरफ जहां फॉर्च्यूनर अपनी सालों पुरानी मजबूती और भरोसे के लिए जानी जाती है, वहीं दूसरी तरफ सोरेंटो अपने आधुनिक फीचर्स और प्रीमियम केबिन के दम पर ग्राहकों को लुभा रही है। हालिया बाजार रिपोर्टों के मुताबिक, किया सोरेंटो अब स्थानीय डीलरशिप्स पर दिखने लगी है।
ग्राहको को प्रीमियम SUV की तलाश
शोरूम में गाड़ी के पहुंचते ही खरीदार इसे करीब से देखने और इसके फीचर्स को समझने के लिए पहुंच रहे हैं। खासकर वे ग्राहक जो काफी समय से एक नई, फीचर-लोडेड और अलग दिखने वाली प्रीमियम SUV की तलाश में थे, उनके लिए सोरेंटो एक आकर्षक विकल्प बनकर उभरी है। इसके आने से इस सेगमेंट में मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया है।इस पूरे मुकाबले का सबसे अहम पहलू दोनों SUVs के टॉप-स्पेक डीजल वेरिएंट्स की तुलना है। भारतीय बाजार में आज भी बड़ी SUVs के लिए डीजल इंजन पहली पसंद बना हुआ है।
- टोयोटा फॉर्च्यूनर: अपने पावरफुल डीजल इंजन, बेहतरीन रीसेल वैल्यू और रफ-एंड-टफ परफॉर्मेंस के लिए पहचानी जाती है।
किया सोरेंटो: अपने डीजल विकल्प के साथ-साथ लेटेस्ट केबिन टेक्नोलॉजी, एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स (ADAS) और ज्यादा आरामदायक राइड क्वालिटी का वादा करती है।

