Sunday, 05 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत पुलिस का वार : बैंक खाते बेचकर चल रहा था ऑनलाइन सट्टा खेल, फरार आरोपी गिरफ्तार भरोसे पर लगा दाग : बॉयफ्रेंड की मदद के लिए केयरटेकर ने मालिक के घर में की चोरी, दो साल का भरोसा टूटा छत्तीसगढ़ का गौरव शांत : अंतरराष्ट्रीय पंडवानी गायिका पद्म विभूषण तीजन बाई का निधन बैठकें नहीं, विकास भी ठप : अध्यक्ष समेत 15 सदस्यों ने सीईओ के खिलाफ खोला मोर्चा परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
W 𝕏 f
होम फैशन ट्रेडिशनल लुक : डिंपल यादव की सादगी बनी स्टाइल स्…
काशी यात्रा में डिंपल यादव और बेटियों का सादा अंदाज
काशी यात्रा में डिंपल यादव और बेटियों का सादा अंदाज
फैशन

ट्रेडिशनल लुक : डिंपल यादव की सादगी बनी स्टाइल स्टेटमेंट, बेटियों ने भी अपनाया वही पारंपरिक अंदाज

सांसद डिंपल यादव अपनी बेटियों अदिति और टीना यादव के साथ काशी यात्रा पर पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ, काल भैरव और संकट मोचन मंदिर में दर्शन किए। इस दौरान सफेद चिकनकारी सूट में डिंपल यादव और उनकी बेटियों के सादगीपूर्ण पारंपरिक लुक ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया और सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोरी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
04 Jul 2026, 12:02 PM
नई दिल्ली
राजनीति में सक्रिय रहने के साथ-साथ डिंपल यादव अपने सादगीपूर्ण पहनावे के लिए भी जानी जाती हैं। वर्षों से उनका ड्रेसिंग स्टाइल लगभग एक जैसा रहा है, लेकिन उसकी सादगी और गरिमा लोगों को हमेशा आकर्षित करती है। अब उनकी बेटियां भी उसी सहज और पारंपरिक अंदाज को अपनाती नजर आ रही हैं। हाल ही में काशी यात्रा के दौरान दोनों बहनों का सिंपल सूट लुक लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया।
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और सांसद डिंपल यादव अपने बच्चों के साथ वाराणसी पहुंचीं, जहां उन्होंने बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके अलावा उन्होंने काल भैरव मंदिर और संकट मोचन हनुमान मंदिर में भी माथा टेका। इस धार्मिक यात्रा के दौरान परिवार की कई तस्वीरें सामने आईं, जिनमें डिंपल और उनकी बेटियों का सादगी भरा पहनावा लोगों का ध्यान खींचता नजर आया। 

मां जैसी दिखीं बेटियां

डिंपल यादव की बेटियां अदिति यादव और टीना यादव पहले भी सांसद प्रिया सरोज के साथ काशी यात्रा की तस्वीरों में नजर आई थीं। इसके बाद मां के साथ उनकी नई तस्वीरें
मां जैसी सादगी में नजर आईं अदिति और टीना यादव
सामने आईं, जिनमें दोनों बहनें बेहद साधारण लेकिन आकर्षक लुक में दिखाई दीं। बिना किसी भारी मेकअप या भड़कीले फैशन के उन्होंने सिंपल ट्रेडिशनल आउटफिट पहनकर अपनी अलग पहचान बनाई। मंदिरों में दर्शन करने के साथ-साथ डिंपल यादव ने परिवार के साथ बनारस की प्रसिद्ध गलियों का भी आनंद लिया। इस दौरान वह स्थानीय पान और पारंपरिक व्यंजनों का स्वाद लेती हुई भी नजर आईं। सफेद रंग के अनारकली सूट में उनका लुक बेहद सादा होने के बावजूद बेहद आकर्षक और क्लासी दिखाई दिया।

पारंपरिक लुक ने खींचा ध्यान

डिंपल यादव ने इस मौके पर सफेद चिकनकारी अनारकली सूट पहना था, जिसकी थ्री-क्वार्टर स्लीव्स और बॉर्डर पर खूबसूरत कढ़ाई की गई थी। इसके साथ उन्होंने मैचिंग दुपट्टा ओढ़ा, जिसके किनारों पर भी फूलों की बारीक कढ़ाई नजर आई। हाथों में हरे और सुनहरे रंग के कंगन, गले में रुद्राक्ष की माला और माथे पर लाल बिंदी ने उनके पारंपरिक लुक को और भी आकर्षक बना दिया। पूरे लुक में कम एक्सेसरीज़ के बावजूद उनकी सादगी और भारतीय संस्कृति की झलक साफ दिखाई दी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें