Wednesday, 08 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका CGPSC Main Exam 2026 : मुख्य सेवा परीक्षा का सिलेबस बदलेगा, उम्मीदवार एक महीने तक भेज सकेंगे सुझाव पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का ढांचा गिरा, 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर जा रहा मालवाहक ट्रक सड़क धंसने से नाले में समाया सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज भिलाई के होटल में 19 वर्षीय युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका CGPSC Main Exam 2026 : मुख्य सेवा परीक्षा का सिलेबस बदलेगा, उम्मीदवार एक महीने तक भेज सकेंगे सुझाव पुणे में बड़ा हादसा: पिंपरी-चिंचवड़ में निर्माणाधीन प्रोजेक्ट का ढांचा गिरा, 15 से 20 मजदूरों के दबे होने की आशंका कमजोर निर्माण की खुली पोल : 900 बोरी सीमेंट लेकर जा रहा मालवाहक ट्रक सड़क धंसने से नाले में समाया सूने घर में घुसे चोर : सात कमरों के ताले तोड़कर ले गए 90 हजार के गहने बड़ी कार्रवाई: शराब-कोल लेवी घोटाला, वैभव अग्रवाल से EOW की लंबी पूछताछ, जांच हुई तेज
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय सड़क बनी मुसीबत : बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, य…
सड़क के लिए दंडवत यात्रा करता युवक
सड़क के लिए दंडवत यात्रा करता युवक
🔴 BREAKING राष्ट्रीय

सड़क बनी मुसीबत : बदहाल सड़क से परेशान ग्रामीण, युवक ने सांसद के घर तक दंडवत यात्रा का किया ऐलान

मुरैना के घेर का पूरा-सीतापुर गांव में बदहाल सड़क से परेशान युवक नवीन तोमर ने सांसद के घर तक दंडवत यात्रा निकालने का ऐलान किया है। उनका कहना है कि बारिश के कारण गांव का संपर्क कट गया है और बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। सड़क निर्माण की मांग को लेकर उनका यह अनोखा विरोध क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
08 Jul 2026, 03:01 PM
मध्य प्रदेश

मुरैना जिले में सड़क की जर्जर स्थिति से परेशान एक युवक ने अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराने का फैसला किया है। विधानसभा अध्यक्ष के विधानसभा क्षेत्र और सांसद शिवमंगल सिंह तोमर के संसदीय क्षेत्र में आने वाले घेर का पूरा-सीतापुर गांव के निवासी नवीन तोमर ने गांव से सांसद के निवास तक दंडवत (लेटकर) यात्रा निकालने का ऐलान किया है।

बारिश से गांव का रास्ता हुआ बदहाल

नवीन तोमर का कहना है कि लगातार हो रही बारिश के कारण गांव का रास्ता पूरी तरह खराब हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि पिछले तीन दिनों से गांव के बच्चे स्कूल तक नहीं पहुंच सके हैं। बच्चों और ग्रामीणों की परेशानी की जानकारी मिलने पर वह अपनी दिल्ली की निजी नौकरी छोड़कर गांव लौट आया। अब वह ग्रामीणों की समस्याओं को सामने लाने के लिए यह अनोखा विरोध प्रदर्शन कर रहा है।

सांसद पर वादा पूरा नहीं करने का आरोप

नवीन तोमर का आरोप है कि चुनाव के दौरान सांसद शिवमंगल सिंह तोमर ने गांव में सड़क निर्माण कराने का वादा किया था, लेकिन अब तक वह पूरा नहीं हुआ। बरसात के दिनों में गांव का संपर्क मुख्य सड़क से लगभग कट जाता है, जिससे स्कूली बच्चों, मरीजों और अन्य ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

बारिश में भी जारी रहेगी दंडवत यात्रा

नवीन तोमर ने संकल्प लिया है कि वह बारिश के बीच भी अपने गांव से सांसद के निवास तक दंडवत यात्रा करेगा। इस यात्रा के माध्यम से वह सड़क निर्माण की मांग उठाएगा और सांसद को उनका चुनावी वादा याद दिलाएगा। युवक के इस अनोखे विरोध की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द सड़क निर्माण नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें