Friday, 07 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं होंगी बेहतर,…
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार को लेकर विधायक ने अधिकारियों को दिए निर्देश
सरकारी सूचना

तुमगांव स्वास्थ्य केंद्र की सुविधाएं होंगी बेहतर, जीवन दीप समिति की बैठक में लिए गए अहम फैसले

महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा की अध्यक्षता में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव में जीवन दीप समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में अस्पताल की सुविधाओं के विस्तार, निर्माण कार्य, सुरक्षा व्यवस्था और मरीजों को बेहतर सेवाएं देने सहित कई मुद्दों पर चर्चा की गई।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
07 Aug 2026, 05:56 PM
महासमुंद
सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र तुमगांव के सभागार में शुक्रवार को जीवन दीप समिति की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने की। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में आमजन को बेहतर एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने, अस्पताल में निर्माण संबंधी कार्यों, सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने सहित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

अस्पताल सुविधाओं के विस्तार पर हुई चर्चा

बैठक में अस्पताल में जनसमुदाय की आवश्यकता के अनुरूप स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार एवं उपलब्ध संसाधनों के बेहतर उपयोग पर विचार-विमर्श किया गया। इसके साथ
विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने दिए निर्देश, CHC तुमगांव में बढ़ेंगी स्वास्थ्य सुविधाएं
ही अस्पताल भवन एवं परिसर में आवश्यक निर्माण एवं मरम्मत कार्य, मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के संबंध में चर्चा हुई। बैठक में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन, उनकी कार्य अवधि में वृद्धि सहित अन्य आवश्यकताओं पर भी विचार किया गया।

प्रस्तावित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश

बैठक में विभिन्न एजेण्डों पर चर्चा के उपरांत आवश्यक कार्यों की पूर्ति एवं स्वास्थ्य केन्द्र की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रस्ताव पारित किए गए।  विधायक सिन्हा ने अधिकारियों को प्रस्तावित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी रहे उपस्थित

इस अवसर पर जनपद पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष दिशा रामस्वरूप दीवान, नगर पंचायत तुमगांव के अध्यक्ष बलराम कान्त साहू, पार्षद शत्रुहन निषाद, जनप्रतिनिधि मोतीराम साहू, नगर पंचायत तुमगांव के पूर्व अध्यक्ष पप्पू पटेल, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत महासमुंद, खण्ड चिकित्सा अधिकारी, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी, विभिन्न विभागों के विभाग प्रमुख, विकासखण्ड कार्यक्रम प्रबंधक, बीईटीओ, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य जनप्रतिनिधि गण उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
राजनीति
देश
विदेश सरकारी सूचना गाइए और छा जाइए
कलमकार
मनोरंजन
खेल
क्रिकेट
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें