Monday, 19 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट Raipur Tyre Factory Fire: उरला औद्योगिक क्षेत्र में हड़कंप, टार रिसाव की आशंका CJP News: सौरभ दास और आशुतोष रांका की रिहाई अटकी, अब भी तिहाड़ में बंद Tiger Shroff Attack Case: मुंबई पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, कोटा रेलवे स्टेशन और बॉर्डर से 4 संदिग्ध दबोचे गए UP Politics: कन्नौज बैठक में खाली कुर्सियां देख भड़के अखिलेश, पूरी जिला कार्यकारिणी भंग Bhilai Steel Plant: अडानी समूह के टेकओवर की खबरों को प्रबंधन ने बताया भ्रामक, राजनीतिक बयानबाजी तेज Raipur Hospital Fire: स्वास्तिक नर्सिंग होम के ऑपरेशन थिएटर में AC ब्लास्ट, मची अफ़रा-तफ़री, 12 मरीज सुरक्षित शिफ्ट
W 𝕏 f
होम › चुनाव › UP Assembly Election: क्या इस बार 120 सीटों पर दा…
Preparations for the SP-Congress alliance and seat-sharing (Image Source: Keertiman Media)
Preparations for the SP-Congress alliance and seat-sharing (Image Source: Keertiman Media)
चुनाव Featured

UP Assembly Election: क्या इस बार 120 सीटों पर दावेदारी ठोकेगी कांग्रेस? सपा संग सीट शेयरिंग पर अंदर की खबर

UP Assembly Election: विधानसभा चुनाव से पहले सपा-कांग्रेस गठबंधन को लेकर सियासी हलचल तेज है। कांग्रेस 115 से 120 सीटों पर दावेदारी की तैयारी में है।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 02 Sep 2026, 02:51 PM · अपडेट: 11 Oct 2026, 04:56 PM
उत्तर प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
UP Assembly Election: भले ही विधानसभा चुनावों में अभी वक्त हो, लेकिन राज्य का सियासी पारा अभी से चढ़ने लगा है। लखनऊ से लेकर दिल्ली तक बैठकों और समीकरणों का दौर जारी है। सबसे ज्यादा चर्चा इस बात की है कि आगामी चुनाव में समाजवादी पार्टी (सपा) और कांग्रेस का गठबंधन किस रूप में सामने आएगा। दोनों दलों के बीच जल्द ही औपचारिक सीट-शेयरिंग पर बातचीत शुरू होने की संभावना है, लेकिन इस बार कांग्रेस का रुख बदला-बदला नजर आ रहा है। 

कराए गए है अंदरूनी सर्वे 

सूत्रों और स्थानीय गणित को समझें तो कांग्रेस इस बार सपा के सामने अपनी मजबूत दावेदारी रखने के मूड में है। चर्चा है कि पार्टी 115 से 120 सीटों पर चुनाव लड़ने का खाका तैयार कर चुकी है। इसके लिए बाकायदा अंदरूनी सर्वे कराए गए हैं और जमीनी नेताओं की राय ली गई है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इस बार स्थिति 2017 के मुकाबले पूरी तरह अलग है। उस वक्त के कमजोर प्रदर्शन की तुलना में अब कांग्रेस खुद को मजबूत स्थिति में देख रही है।

राहुल की छवि और लोकसभा का 'बूस्ट'

कांग्रेस के इस आक्रामक रुख के पीछे दो मुख्य वजहें मानी जा रही हैं:

  • मजबूत हुई छवि: पार्टी कैडर का मानना है कि 'भारत जोड़ो यात्रा' और हालिया जनसंपर्क अभियानों के बाद राहुल गांधी की राजनीतिक साख में इजाफा हुआ है।

  • समीकरणों में सुधार: हालिया लोकसभा चुनावों में मिले बेहतर नतीजों से पार्टी का आत्मविश्वास बढ़ा है। नेताओं का तर्क है कि सपा-कांग्रेस का साथ आने से दलित, मुस्लिम और गैर-यादव ओबीसी वोटों का एक बड़ा धड़ा इस गठबंधन की ओर आकर्षित हो सकता है।

किन इलाकों पर नजर?

सपा के साथ बातचीत में कांग्रेस उन सीटों पर ज्यादा ध्यान केंद्रित कर सकती है जहाँ सपा ऐतिहासिक रूप से थोड़ी कमजोर रही है या जहाँ भाजपा का लंबे समय से कब्जा है।

  • पश्चिमी यूपी: नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, बुलंदशहर, मथुरा और आगरा जैसी शहरी व अर्ध-शहरी सीटें।

  • पूर्वांचल: वाराणसी और उसके आसपास के क्षेत्रों की कुछ चुनिंदा सीटें।

अगर दोनों दलों के बीच यह आपसी सामंजस्य इसी तरह बना रहता है, तो उत्तर प्रदेश का अगला विधानसभा चुनाव बेहद दिलचस्प और कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें