Saturday, 27 Jun 2026 भारत
ब्रेकिंग
सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा सड़क हादसा : ट्रैक्टर पलटने से चालक की दर्दनाक मौत संजीवनी एक्सप्रेस बनी फरिश्ता : 108 के स्टाफ की सूझबूझ से बची दो जिंदगियां, एम्बुलेंस में हुआ सुरक्षित प्रसव दहेज प्रताड़ना : अतिरिक्त दहेज नहीं मिला तो पत्नी को दिया ट्रिपल तलाक, मामला दर्ज परीक्षा से पहले फूटा महाराष्ट्र टीईटी का पेपर, सरकार ने परीक्षा रद्द की गुजरात में बड़ा हादसा : अवैध पटाखा फैक्ट्री में जोरदार धमाका, भरभराकर ढह गई इमारत, मलबे में दबे कई लोग तिहरा हत्याकांड : शक में पागल पति ने पत्नी और दो मासूम बच्चों को कुल्हाड़ी से काटा, फिर खुद भी ट्रेन के आगे कूदा
W 𝕏 f
होम छत्तीसगढ़ रायगढ़ का VIDEO वायरल : हाथियों को दौड़ाया, पत्थर…
0:00
हाथियों को भगाते ग्रामीण
छत्तीसगढ़ Featured

रायगढ़ का VIDEO वायरल : हाथियों को दौड़ाया, पत्थर बरसाए और पटाखे फोड़े, वन विभाग करेगा कार्रवाई

रायगढ़ जिले के छर्राटांगर गांव में खेत में पहुंचे दो जंगली हाथियों को ग्रामीणों ने पत्थर फेंककर, शोर मचाकर और पटाखे फोड़कर भगाने की कोशिश की। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया है। विभाग ने वीडियो में नजर आ रहे लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है और ग्रामीणों से हाथियों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की है।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
27 Jun 2026, 06:03 PM
रायगढ़

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले से इंसान और वन्यजीव संघर्ष की एक चिंताजनक तस्वीर सामने आई है। घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के छर्राटांगर गांव में खेतों में पहुंचे दो जंगली हाथियों को ग्रामीणों ने घेरकर दौड़ाया। उन्हें भगाने के लिए पत्थर फेंके गए, तेज शोर मचाया गया और पटाखे तक फोड़े गए। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लेते हुए संबंधित लोगों की पहचान कर कार्रवाई करने की बात कही है।

सुबह खेत में पहुंचे थे दो हाथी

जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच दो हाथी छाल रेंज की ओर से घरघोड़ा वन परिक्षेत्र के छर्राटांगर इलाके में पहुंचे। दोनों हाथी गांव के पास स्थित खेतों में घूम रहे थे। सुबह-सुबह खेतों में हाथियों की मौजूदगी की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

शुरुआत में लोगों ने हाथियों को दूर भगाने के लिए शोर मचाया, लेकिन देखते ही देखते कुछ ग्रामीण उनके काफी करीब पहुंच गए। कई लोग हाथियों के पीछे दौड़ने लगे, जबकि कुछ ने पत्थर फेंकने शुरू कर दिए। वायरल वीडियो में कुछ युवक हाथियों के पास पटाखे जलाकर फेंकते भी दिखाई दे रहे हैं। लगातार शोर और पत्थरबाजी से घबराए हाथी तेजी से वहां से निकलते नजर आए।

वीडियो वायरल, विभाग ने लिया संज्ञान

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद वन विभाग हरकत में आया। सूचना मिलते ही वन अमला मौके पर पहुंचा और ग्रामीणों को समझाइश दी कि हाथियों के पास जाना या उन्हें उकसाना बेहद खतरनाक हो सकता है। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और किसी भी स्थिति में हाथियों को परेशान नहीं करने की अपील की।

दोषियों की होगी पहचान

घरघोड़ा के प्रभारी रेंजर विक्रांत कुमार ने बताया कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है। वीडियो में स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि कुछ लोग हाथियों का पीछा कर रहे हैं और उन्हें पत्थर व पटाखों से परेशान कर रहे हैं। ऐसे लोगों की पहचान कर उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि हाथियों को उकसाने से वे आक्रामक हो सकते हैं, जिससे बड़ी जनहानि की आशंका रहती है। इसलिए वन विभाग लगातार लोगों को जागरूक करने का प्रयास कर रहा है।

बढ़ रही हाथियों की आवाजाही

रायगढ़ जिला लंबे समय से हाथियों की मौजूदगी वाला संवेदनशील इलाका माना जाता है। वन विभाग के आंकड़ों के अनुसार जिले के धर्मजयगढ़ और रायगढ़ वन मंडल में कुल 162 हाथियों का विचरण है। इनमें धर्मजयगढ़ वन मंडल में 132 और रायगढ़ वन मंडल में 30 हाथी शामिल हैं। कुल संख्या में 44 नर, 87 मादा और 31 शावक हैं। वन विभाग का कहना है कि हाथियों के जंगल से निकलकर आबादी वाले क्षेत्रों में पहुंचने की घटनाएं बढ़ रही हैं। ऐसे में लोगों को धैर्य रखने और तुरंत वन विभाग को सूचना देने की जरूरत है। खुद हाथियों को भगाने की कोशिश करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे इंसानों और हाथियों दोनों की जान खतरे में पड़ सकती है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
भारत
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल
कलमकार
आयोजन
डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें