📅 Wednesday, 13 May 2026 भारत
ब्रेकिंग
CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट CBSE 12वीं रिजल्ट : छत्तीसगढ़ के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, रायपुर रीजन का रिजल्ट 80.88%, लड़कियां फिर रहीं आगे यूरिया वितरण में गड़बड़ी : 4 उर्वरक विक्रेताओं पर FIR के निर्देश छत्तीसगढ़ BJP के कोर ग्रुप में बड़ा फेरबदल : विजय शर्मा-ओपी चौधरी की एंट्री, बृजमोहन-रामविचार बाहर पुलिस की कार्रवाई : गूगल मैप के भरोसे चला ट्रक, 1500 पेटी शराब सहित थाने पहुंचा नक्सल नेटवर्क को झटका : नारायणपुर में नक्सलियों के फंडिंग नेटवर्क पर चोट, करोड़ों की नकदी जब्त लूट की घटना : शादी से लौट रहे परिवार पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, ऑटो चालक से भी लूट
W 𝕏 f 🔗
होम सरकारी सूचना आयोजन : तूता में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के…
मुख्यमंत्री कन्य विवाह योजना
मुख्यमंत्री कन्य विवाह योजना
सरकारी सूचना

आयोजन : तूता में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे

महिला एवं बाल विकास विभाग के तत्वावधान में तूता स्थित कुर्मी बैस क्षत्रीय भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत भव्य सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया गया। समारोह में कुल 31 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाजों एवं आठ कुण्डीय हवन के साथ संपन्न कराया गया, जिसमें एक दिव्यांग जोड़े का विवाह भी शामिल रहा। मुख्य अतिथि इंद्र कुमार साहू ने सामूहिक विवाह को सामाजिक समरसता और फिजूलखर्ची रोकने का प्रभावी माध्यम बताते हुए नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया तथा शासन की ओर से सहायता राशि और उपहार वितरित किए।

कीर्तिमान न्यूज
11 May 2026, 09:59 AM
📍 नवापारा राजिम
महिला एवं बाल विकास विभाग (परियोजना अभनपुर) के तत्वावधान में ग्राम तूता के कुर्मी बैस क्षत्रीय भवन में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का भव्य आयोजन संपन्न हुआ। इस समारोह में क्षेत्र के कुल 31 जोड़ों का विवाह पूरे विधि-विधान के साथ आठ कुण्डीय हवन कुंड में अग्नि को साक्षी मानकर संपन्न कराया गया। 
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अभनपुर विधायक  इंद्र कुमार साहू ने नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए अपना उद्बोधन दिया। उन्होंने कहा सामूहिक विवाह फिजूल खर्ची को रोकने और सामाजिक समरसता बढ़ाने का बेहतरीन माध्यम है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना गरीब परिवारों के लिए वरदान साबित हो रही है। शासन की मंशा है कि आर्थिक तंगी की वजह से किसी भी बेटी की शादी न रुके। विधायक ने जोड़ों को सुखद गृहस्थ जीवन की शुभकामनाएं देते हुए शासन द्वारा मिलने वाली सहायता राशि व उपहार भेंट किए। भव्य आयोजन पंडित हरिप्रसाद तिवारी के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चार और हवन पूजन के साथ 31 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। 

दिव्यांग जोड़े का भी विवाह संस्कार 

समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष  नवीन अग्रवाल,जनपद अध्यक्ष चंद्रिका जितेन्द्र बंजारे, जिला पंचायत सदस्य पूजा लोकमणी कौशले सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और ग्रामीण उपस्थित रहे।
वहीं पर्यवेक्षक रेखा साहू, रश्मि वर्मा, सरोज मेम, कंचन प्रभा, स्मिता ध्रुव, खेमेश्वरी वर्मा, अम्बा पटेल, रेखा राजपूत, रोशन, साहू, कार्यकर्त्ता कल्याणी कंसारी, ललिता सेन, कुंती साहू एवं मैदानी अमले ने ढ़ोल नागाड़े बाजे की धुन में थिरकते बारात का स्वागत किए। कार्यक्रम का कुशल संचालन लेखिका /कवयित्री सरोज कंसारी ने किया, डीपीओ शैल ठाकुर, अभनपुर परियोजना अधिकारी रचिता नायडू के कुशल मार्गदर्शन में पूरी व्यवस्था संचालित की गई।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश
ग्लैमर
शिक्षा/करियर सेहत खेल कारोबार पर्यटन धर्म राशिफल/ज्योतिष 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
🔔
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें