Tuesday, 01 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल Railway News: बीना स्टेशन पर तीसरी लाइन की कनेक्टिविटी का काम, अक्टूबर में कई ट्रेनों पर असर Youth Congress Election: मुंगेली में फर्जी मतदान पर विवाद, MP से आए 9 युवाओं पर फर्जी वोटिंग का आरोप Chhattisgarh ED Raid: पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पूर्व निज सचिव के घर छापा Controversial Statement: अखिलेश किसी के गले में घंटी बांध दें तो उसी को दें वोट... लाल बिहारी यादव के बयान पर बवाल
W 𝕏 f
होम चुनाव चुनावी रुझानों में BJP की बढ़त पर CM साय खुश : बो…
0:00
चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते मुख्यमंत्री
चुनाव Featured

चुनावी रुझानों में BJP की बढ़त पर CM साय खुश : बोले- जनता के भरोसे और काम का मिल रहा फल

CM विष्णुदेव साय ने चुनावी रुझानों में भाजपा की बढ़त पर खुशी जताते हुए इसे जनता के विश्वास और सरकार के काम का परिणाम बताया। पश्चिम बंगाल सहित राज्यों के मतदाताओं को बधाई दी और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
04 May 2026, 01:20 PM
रायपुर/ बलरामपुर

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सोमवार को पांच राज्यों के चुनावी रुझानों पर प्रतिक्रिया देते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में दिख रही बढ़त पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि ये रुझान जनता के विश्वास और भाजपा सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों का परिणाम हैं। मुख्यमंत्री साय सुबह बलरामपुर स्थित भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि शुरुआती रुझान साफ संकेत दे रहे हैं कि देश की जनता विकास, सुशासन और जनकल्याण की राजनीति को समर्थन दे रही है।

मतदाताओं को दी बधाई, बताया लोकतंत्र की जीत
CM साय ने विशेष रूप से पश्चिम बंगाल में भाजपा को मिल रही बढ़त पर प्रसन्नता जताई और इसे लोकतंत्र की जीत बताया। उन्होंने संबंधित राज्यों के मतदाताओं को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने सकारात्मक राजनीति को चुना है।
कार्यकर्ताओं से की चर्चा, संगठन पर फोकस
मुख्यमंत्री साय रविवार को बलरामपुर प्रवास पर पहुंचे थे। रात्रि विश्राम के बाद सोमवार सुबह उन्होंने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों, स्थानीय मुद्दों और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। दौरे के बाद मुख्यमंत्री अपने अगले कार्यक्रम के लिए रवाना हो गए। उनके आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें