📅 Tuesday, 14 Apr 2026 भारत
W 𝕏 f 🔗
होम धर्म बदलवाया, तो होगी उम्रकैद;  इसमें मदद की तो ज…

धर्म बदलवाया, तो होगी उम्रकैद;  इसमें मदद की तो जेल

छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वतंत्रता कानून लागू हो गया है, जिसे राज्यपाल रमेन डेका की मंजूरी मिली है। कानून के तहत बल, लालच या धोखे से धर्मांतरण कराने पर 7–10 साल की जेल और ₹5 लाख जुर्माना तय किया गया है। संवेदनशील वर्गों के मामलों में सजा 20 साल तक बढ़ सकती है, जबकि सामूहिक धर्मांतरण पर उम्रकैद तक का प्रावधान है। धर्म परिवर्तन से पहले 60 दिन पूर्व कलेक्टर को सूचना देना अनिवार्य किया गया है।

AI फोटो
AI फोटो
कीर्तिमान ब्यूरो
07 Apr 2026, 02:31 PM
📍 रायपुर

छत्तीसगढ़ में नया धर्म स्वतंत्रता कानून लागू हो गया है। राज्यपाल रमेन डेका की मंजूरी के बाद लागू हुए इस कानून के तहत अवैध तरीके से धर्मांतरण के मामलों में कड़े दंड का प्रावधान किया गया है। अब बल, लालच, धोखाधड़ी या गलत जानकारी देकर धर्म परिवर्तन कराने पर दोषियों को 7 से 10 साल तक की जेल और कम से कम 5 लाख रुपए का जुर्माना भरना होगा।

अगर पीड़ित नाबालिग, महिला, अनुसूचित जाति, जनजाति या पिछड़ा वर्ग से है, तो सजा बढ़ाकर 10 से 20 साल तक की जेल और कम से कम 10 लाख रुपए जुर्माना किया गया है। वहीं सामूहिक धर्मांतरण के मामलों में 10 साल से लेकर आजीवन कारावास और न्यूनतम 25 लाख रुपए जुर्माने का प्रावधान है। दोबारा ऐसे अपराध में दोषी पाए जाने पर सीधे उम्रकैद हो सकती है।

नए कानून के तहत धर्म परिवर्तन करने से पहले संबंधित व्यक्ति को 60 दिन पहले कलेक्टर को आवेदन देना अनिवार्य होगा। साथ ही अनुष्ठान कराने वाले पुजारी, मौलवी या पादरी को भी पूर्व सूचना देनी होगी। नियमों का पालन नहीं करने पर इसे अवैध धर्मांतरण माना जाएगा और तत्काल गिरफ्तारी हो सकती है।

— विज्ञापन —
📱 हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
सरकारी सूचना राजनीति अतिथि
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश विदेश धर्म समाज खेल 🌙 डार्क/लाइट मोड ✍️ डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
🎬
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

⚠️
सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?