Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
W 𝕏 f
होम शिक्षा मोंहदा प्राथमिक शाला में परीक्षा परिणाम घोषित, प्…
शासकीय प्राथमिक शाला
शासकीय प्राथमिक शाला
शिक्षा

मोंहदा प्राथमिक शाला में परीक्षा परिणाम घोषित, प्रिया ध्रुव ने किया टॉप

मोंहदा के शासकीय प्राथमिक शाला में कक्षा पांचवीं सहित अन्य कक्षाओं के परीक्षा परिणाम घोषित किए गए। प्रिया ध्रुव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि विद्यार्थियों को विदाई में उपहार और मिठाई दी गई। कार्यक्रम में शिक्षकों व समिति सदस्यों ने छात्रों को बधाई और प्रेरणा दी।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
01 May 2026, 10:34 AM
पिथौरा
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
समीपस्थ ग्राम मोंहदा के शासकीय प्राथमिक शाला में परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। केन्द्रीकृत वार्षिक बोर्ड परीक्षा कक्षा पांचवीं में प्रिया ध्रुव 81.5% रिया ध्रुव  78.5% तथा तनु पटेल ने 76.5% अंक अर्जित कर कक्षा में क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहीं। साथ ही साथ स्थानीय कक्षाओं की परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया। कक्षा पांचवीं के छात्र छात्राओं को पानी बाटल भेंट विदाई किया गया। सभी छात्र छात्राओं को सेव जलेबी खिलाया गया।
इस अवसर पर समिति सदस्य हितेश्वरी यादव ने सभी सफल छात्र छात्राओं को शुभकामनाएं दी। समिति सदस्य सत्या यादव ने सभी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए असफल छात्र छात्राओं को निराश नहीं होने की बात कहते हुए कड़ी मेहनत करने हेतु प्रेरित किया। प्रधान पाठक डिगम लाल साहू ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए ग्रीष्मकालीन अवकाश का सदुपयोग करने हेतु निवेदन किया। भीषण गर्मी को देखते हुए लू से बचने के लिए आवश्यक सुझाव दिए गए।मंशा राम बरिहा ने भी सभी छात्र छात्राओं को मेहनत करने हेतु प्रेरित किए। कार्यक्रम का संचालन सहायक शिक्षिका चंद्रकान्ति ठाकुर व आभार हरिशंकर पटेल सहायक शिक्षक ने किया।
खिलेश्वरी साहू

खिलेश्वरी साहू कक्षा में प्रथम 

इसी तरह ग्राम गड़बेड़ा के शहीद प्रमोद कुमार पटेल हायर सेकेण्डरी स्कूल में अध्ययनरत खिलेशवरी साहू कक्षा बारहवीं बोर्ड परीक्षा में 91 प्रतिशत अंक अर्जित कर कक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त कर शाला एवं ग्राम को गौरवान्वित किया है। उन्होंने इस सफलता के लिए अपनी कड़ी मेहनत और अपने प्राचार्य कौशल किशोर साहू, व्याख्याता नंदकुमार चौधरी, रमेश कुमार प्रजापति, अनुपमा पीटर, महेश राम पटेल, मेंदनी पटेल, पुष्पा पटेल, गायत्री सिन्हा, उमाशंकर नायक, गौरीशंकर पटेल, अनीता नायक, अमिता शुक्ला, लक्ष्मीरानी चौधरी, मोनू मिश्रा, नमिता जगत, एवन वस्त्राकार एवं विद्यालय प्रबंधन विकास समिति सदस्य गण अपने माता पिता और ईस्ट मित्र के प्रति आभार व्यक्त किया है। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें