Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय विवाद : कैमरी पहाड़ में मंदिर को लेकर टकराव, पुलि…
कैमरी पहाड़ मंदिर विवाद मामला
कैमरी पहाड़ मंदिर विवाद मामला
राष्ट्रीय

विवाद : कैमरी पहाड़ में मंदिर को लेकर टकराव, पुलिस ने दर्ज किया दो दर्जन लोगों पर केस

कोटर थाना क्षेत्र के कैमरी पहाड़ स्थित खनन लीज क्षेत्र में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि निर्माण रोकने पहुंची टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की और वाहनों पर पथराव किया। मामले में सात नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। वहीं ग्रामीण उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग पर अड़े हुए हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 01:36 PM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

कोटर थाना क्षेत्र के कैमरी पहाड़ स्थित खनन लीज क्षेत्र में मंदिर निर्माण को लेकर विवाद सामने आया है। पुलिस के अनुसार, लीज क्षेत्र में निर्माण कार्य रोकने पहुंची पुलिस टीम के साथ ग्रामीणों ने अभद्रता की। इस दौरान शासकीय वाहनों पर पथराव किए जाने का भी आरोप लगाया गया है। घटना शुक्रवार शाम की बताई जा रही है, जिसका वीडियो शनिवार देर शाम सामने आया।

मामले में कोटर थाना पुलिस ने सात नामजद सहित दो दर्जन से अधिक लोगों के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा, पथराव, गाली-गलौज समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज किया है। कैमरी पहाड़ स्थित 56 एकड़ की खदान का 50 वर्ष का खनन पट्टा गैवीनाथ माइंस एंड मिनरल्स के नाम स्वीकृत है। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को कुछ ग्रामीण लीज क्षेत्र के अंदर स्थित एक टीले पर मंदिर निर्माण के लिए पहुंचे थे। इसकी जानकारी मिलने पर डायल-112 के साथ आरक्षक अभय सिंह मौके पर पहुंचे।

पुलिस टीम से बहस के बाद बढ़ा विवाद

पुलिस का आरोप है कि मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने आरक्षक के साथ अभद्र व्यवहार किया। हालात बिगड़ते देख उन्होंने थाने में सूचना दी, जिसके बाद अतिरिक्त पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस के अनुसार, समझाइश के दौरान कुछ लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पुलिसकर्मियों के साथ झूमाझटकी की, जिसके बाद पुलिस टीम को वहां से लौटना पड़ा।

लौटते समय पुलिस वाहनों पर पथराव का आरोप

पुलिस के मुताबिक, मौके से वापस लौट रहे पुलिस वाहनों पर ग्रामीणों की ओर से पथराव किया गया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है।

खनिज विभाग ने किया लीज क्षेत्र का सीमांकन

शनिवार को खनिज विभाग की टीम भी कैमरी पहाड़ पहुंची और स्वीकृत लीज क्षेत्र का सीमांकन किया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से मंदिर निर्माण के लिए किसी अन्य स्थान का चयन करने की अपील की, लेकिन ग्रामीण उसी स्थान पर मंदिर निर्माण की मांग पर अड़े रहे। बताया जा रहा है कि कैमरी पहाड़ क्षेत्र में मंदिर निर्माण को लेकर पहले भी विवाद की स्थिति बन चुकी है। प्रशासन की ओर से ग्रामीणों और संबंधित पक्षों के बीच बातचीत कर समाधान निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

आदिवासियों को आगे कर विवाद कराने का आरोप

पुलिस और प्रशासन का कहना है कि पूरे मामले की जांच जारी है। साथ ही कुछ स्थानीय लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। प्रशासन के अनुसार, कुछ प्रभावशाली लोग आदिवासियों को आगे कर इस तरह के विवाद खड़े कर रहे हैं, जिससे खनन गतिविधियों में बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रशासन का दावा है कि जांच में यह भी देखा जा रहा है कि कहीं विवाद के पीछे वे लोग तो शामिल नहीं हैं, जो लीज स्वीकृत होने से पहले क्षेत्र में अवैध उत्खनन कर रहे थे। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें