Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय गुना में डोडा चूरा तस्करी का मामला उलझा : फरार का…
गुना डोडा चूरा तस्करी मामला आरोपी की संदिग्ध मौत
गुना डोडा चूरा तस्करी मामला आरोपी की संदिग्ध मौत
राष्ट्रीय

गुना में डोडा चूरा तस्करी का मामला उलझा : फरार कार चालक का शव पेड़ से लटका मिला, भागते समय 2 लोगों की जान भी गई

मध्य प्रदेश के गुना जिले में डोडा चूरा तस्करी मामले में बड़ा मोड़ सामने आया है। नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई के बाद फरार हुए कार चालक असलम खान का शव पगारा रेलवे स्टेशन के पास पेड़ से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या और साजिश के एंगल से भी जांच कर रही है। मामले में सड़क हादसे और तस्करी कनेक्शन की भी पड़ताल जारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 05:36 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 07:36 AM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

 गुना जिले में डोडा चूरा तस्करी मामले ने नया मोड़ ले लिया है। मावन क्षेत्र में नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई के बाद फरार हुए कार चालक असलम खान का शव पगारा रेलवे स्टेशन के पास एक पेड़ से लटका मिला। मृतक राजस्थान के कोटा का रहने वाला था। अब मामले में तस्करी, सड़क हादसे और संदिग्ध मौत के तीन पहलू सामने आ गए हैं। जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को नारकोटिक्स टीम ने गुना के मावन क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा से भरा ट्रक पकड़ा था। ट्रक में करीब 25 से 30 क्विंटल डोडा चूरा बरामद किया गया था। पुलिस के अनुसार, असलम खान उस कार को चला रहा था जो ट्रक की पायलटिंग कर रही थी।

भागने के बाद पगारा स्टेशन के पास मिला शव

नारकोटिक्स टीम की कार्रवाई की जानकारी मिलते ही कार सवार मौके से भाग निकले थे। इसके बाद से असलम खान फरार चल रहा था। रविवार को पगारा रेलवे स्टेशन के पास उसका शव बेल्ट के फंदे से पेड़ पर लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। फरारी के दौरान असलम की कार एक भीषण सड़क हादसे का कारण बनी थी। तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी थी। हादसे में गणेशखेड़ा निवासी कल्लू बरेला और उनकी पत्नी पिंकी बरेला की मौके पर ही मौत हो गई थी।

तीन साल का बच्चा गंभीर घायल

बाइक पर दंपति के साथ बैठा उनका 3 वर्षीय भतीजा भी हादसे में घायल हो गया था। बच्चे की हालत गंभीर होने पर उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर किया गया है। हादसे के बाद इलाके में शोक का माहौल है।

आरोपी पहले ही गिरफ्तार

पुलिस ने कार्रवाई करते हुए डोडा चूरा से भरे ट्रक के चालक और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं, कार चालक असलम खान मौके से फरार हो गया था। अब उसकी मौत के बाद पूरे मामले की जांच और भी गंभीर हो गई है।

आत्महत्या या हत्या? 

असलम खान का शव मिलने के बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। उसके परिजन भी कोटा से गुना पहुंच गए हैं। पुलिस आत्महत्या के साथ-साथ हत्या और किसी साजिश के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। तस्करी के राज छिपाने के लिए कोई साजिश तो नहीं हुई, इसकी भी पड़ताल की जा रही है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ा रही है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें