Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Illegal Gambling: बस्तर के जंगल में पुलिस की रेड, मुर्गा लड़ाई की आड़ में जुआ खेल रहे 156 लोग पकड़े गए Patna Encounter: गंगा किनारे पुलिस-अपराधियों के बीच 40 राउंड फायरिंग, 3 बदमाश ढेर, एसएचओ घायल Raigarh News: दीपावली से पहले खाद्य विभाग की कार्रवाई, विजय ट्रेडर्स से 4 खाद्य पदार्थों के सैंपल लिए
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Road Accident: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, GST अधिक…
Ratlam Accident and Cash Recovery(Image Source: Social Media)
Ratlam Accident and Cash Recovery(Image Source: Social Media)
राष्ट्रीय

Road Accident: एक्सप्रेस-वे पर पलटी कार, GST अधिकारी समेत परिवार के 4 लोग घायल

Road Accident: मध्य प्रदेश के रतलाम में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर कार हादसे में GST अधिकारी समेत परिवार के चार लोग घायल हो गए। दुर्घटनाग्रस्त कार से करीब 55 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले, जिन्हें पुलिस ने सुरक्षित अभिरक्षा में लिया है।

स
प्रकाशित: 06 Nov 2026, 02:44 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
रतलाम
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Road Accident: रतलाम जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। जावरा के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पुलिया से नीचे जा गिरी और पलट गई। हादसे में गुजरात में पदस्थ एक GST अधिकारी, उनकी पत्नी और दोनों बेटे घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर किया गया है। हादसे के बाद जब पुलिस ने क्षतिग्रस्त कार की तलाशी ली तो उसमें से करीब 55 लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर मिले। पुलिस ने पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी कराकर नकदी और जेवरों को अपनी अभिरक्षा में सुरक्षित रख लिया है। 

दीपावली पर घर जा रहा परिवार हादसे का शिकार

दीपावली मनाने राजस्थान जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, गुजरात के वापी में GST विभाग में पदस्थ अधिकारी प्रवीण मीणा (40) मूल रूप से राजस्थान के गंगानगर के रहने वाले हैं।  वे गुरुवार को अपनी पत्नी संतोष (37) और दो बेटों आदित्य (10) व अथर्व (8) के साथ दीपावली मनाने के लिए कार से राजस्थान जा रहे थे। परिवार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे के रास्ते सफर कर रहा था। 
शाम करीब 4:30 बजे जब उनकी कार रतलाम जिले के जावरा क्षेत्र में नागदी और सादाखेड़ी बायपास के पास ट्रेचिंग ग्राउंड के नजदीक पहुंची, तभी चालक का नियंत्रण बिगड़ गया। इसके बाद कार एक्सप्रेस-वे से नीचे पुलिया के पास जा गिरी और पलट गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। 

अस्पताल से मेडिकल कॉलेज किया रेफर

पुलिस ने घायलों को पहुंचाया अस्पताल हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम और सरसी पुलिस चौकी प्रभारी मोहम्मद अय्यूब खान पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बाहर निकाला और तत्काल जावरा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी का प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद GST अधिकारी प्रवीण मीणा, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों को बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज रतलाम रेफर कर दिया गया। जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सुमित मिश्रा ने भी अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना। 

कार से 55 लाख नकद और जेवर बरामद

कार में मिले 55 लाख रुपए और सोने-चांदी के जेवर दुर्घटना के बाद पुलिस ने जब कार की जांच की तो उसमें बड़ी मात्रा में नकदी और सोने-चांदी के जेवर मिले। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, कार से करीब 55 लाख रुपए नकद और जेवर बरामद हुए हैं। पुलिस ने नकदी और जेवरों की वीडियोग्राफी कराई और उन्हें सुरक्षित रखने के लिए अपनी अभिरक्षा में ले लिया। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इतनी बड़ी रकम और जेवर किस उद्देश्य से ले जाए जा रहे थे। हादसे के कारणों की जांच में जुटी पुलिस जावरा औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी सुमित मिश्रा के अनुसार, हादसे में घायल परिवार का अस्पताल में इलाज जारी है। दुर्घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें