Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › खौफनाक नजारा : खंडवा में विशाल अजगर ने जिंदा निगल…
विशाल अजगर ने जिंदा निगला बकरी का बच्चा
विशाल अजगर ने जिंदा निगला बकरी का बच्चा
राष्ट्रीय

खौफनाक नजारा : खंडवा में विशाल अजगर ने जिंदा निगला बकरी का बच्चा, वीडियो वायरल होने से मची दहशत

मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। धनगांव थाना क्षेत्र के चिचगोहन गांव के पास एक विशाल अजगर ने बकरी के बच्चे को जिंदा निगल लिया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 05:41 PM · अपडेट: 01 Nov 2026, 04:35 PM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश के खंडवा जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। धनगांव थाना क्षेत्र के चिचगोहन गांव के पास एक विशाल अजगर ने बकरी के बच्चे को जिंदा निगल लिया। इस पूरी घटना का वीडियो किसी ग्रामीण ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। घटना के बाद आसपास के गांवों में डर का माहौल बना हुआ है।

लाल तलाई इलाके में कई दिनों से दिख रहा था अजगर

जानकारी के मुताबिक, चिचगोहन गांव के पास स्थित लाल तलाई क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों से एक बड़े आकार के अजगर की मौजूदगी देखी जा रही थी। ग्रामीणों का कहना है कि अजगर लंबे समय से इस इलाके में घूम रहा था और पहले भी छोटे वन्यजीवों के अलावा पालतू जानवरों को अपना शिकार बना चुका है। इसके चलते ग्रामीण पहले से ही सतर्क थे, लेकिन रविवार सुबह हुई घटना ने लोगों की चिंता और बढ़ा दी। 

अजगर ने बकरी के बच्चे को बनाया शिकार

बताया जा रहा है कि रविवार सुबह अजगर ने एक बकरी के बच्चे को पकड़ लिया और उसे निगलना शुरू कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने दूर खड़े होकर इस पूरी घटना को देखा और इसका वीडियो बना लिया। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि विशाल अजगर धीरे-धीरे बकरी के बच्चे को निगल रहा है। हालांकि, अजगर के विशाल आकार को देखते हुए कोई भी व्यक्ति उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं जुटा सका।

घटना के बाद ग्रामीणों में बढ़ा डर का माहौल

अजगर द्वारा पालतू पशु का शिकार किए जाने के बाद चिचगोहन और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों को आशंका है कि अगर अजगर को जल्द नहीं पकड़ा गया तो वह आगे भी किसी पालतू जानवर को नुकसान पहुंचा सकता है। खासकर खेतों और जंगल से लगे इलाकों में रहने वाले लोग ज्यादा चिंतित हैं।

वन विभाग से रेस्क्यू और गश्त बढ़ाने की मांग

ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि क्षेत्र में जल्द से जल्द रेस्क्यू अभियान चलाया जाए और अजगर को सुरक्षित पकड़कर आबादी वाले इलाके से दूर जंगल में छोड़ा जाए। इसके साथ ही लोगों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की भी अपील की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। फिलहाल ग्रामीणों की नजर वन विभाग की कार्रवाई पर टिकी हुई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें