Friday, 06 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल Raigarh News: खरसिया में जंगली सुअर का शिकार, घर में मांस पकाते आरोपी को वन विभाग ने पकड़ा Suicide Case: नीम के पेड़ पर मिला 35 वर्षीय युवक का शव, मौत की वजह अब भी रहस्य Balodabazar News: त्योहार पर पसरा मातम, सड़क हादसे में पिता और दो बच्चों की गई जान Express Fire: कर्मभूमि एक्सप्रेस में भीषण आग, पैंट्री कार से उठी लपटें, बाल-बाल बचे यात्री CG News: धनतेरस पर हाईटेंशन तार की चपेट में आया परिवार, पिता-पुत्र की मौत, मां गंभीर Crime News: जगदलपुर में युवती की मौत पर बढ़ा सस्पेंस, मोबाइल चैट गायब होने से उठे नए सवाल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › हाईवोल्टेज ड्रामा : वाटर प्लांट की जमीन पर विवाद,…
जमीन को बचाने केे लिए टावर पर चढ़ी महिला
जमीन को बचाने केे लिए टावर पर चढ़ी महिला
राष्ट्रीय

हाईवोल्टेज ड्रामा : वाटर प्लांट की जमीन पर विवाद, कार्रवाई रोकने की मांग को लेकर टावर पर चढ़ी महिला 

मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस और प्रशासन को भी परेशान कर दिया। वाटर प्लांट के लिए चिन्हित जमीन को लेकर विरोध कर रही एक महिला अचानक 100 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गई। महिला अपनी मांगों को लेकर काफी देर तक टावर पर बैठी रही, जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 19 Jul 2026, 05:46 PM · अपडेट: 25 Oct 2026, 05:57 PM
मध्य प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर एक ऐसा मामला सामने आया, जिसने पुलिस और प्रशासन को भी परेशान कर दिया। वाटर प्लांट के लिए चिन्हित जमीन को लेकर विरोध कर रही एक महिला अचानक 100 फीट ऊंचे BSNL टावर पर चढ़ गई। महिला अपनी मांगों को लेकर काफी देर तक टावर पर बैठी रही, जिसके बाद मौके पर मौजूद अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए।
महिला का कहना था कि उसकी जमीन से जुड़ी कार्रवाई को रोका जाए और उसकी बात सुनी जाए। टावर पर चढ़ी महिला को नीचे उतारने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने काफी देर तक समझाइश की। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण भी जमा हो गए और पूरे गांव में तनाव की स्थिति बन गई। 
श्यारदे गांव में प्रशासन की कार्रवाई का विरोध
यह पूरा मामला श्योपुर जिले के बीरपुर थाना क्षेत्र के श्यारदे गांव का है। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में एक बड़े वाटर प्लांट का निर्माण प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन चिन्हित कर अधिग्रहण की प्रक्रिया की गई थी। प्रशासन का कहना था कि संबंधित जमीन पर कुछ लोगों का कब्जा है, जिसे हटाने के लिए कार्रवाई की जा रही है।  इसी कार्रवाई को लेकर पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम गांव पहुंची थी।  
मांग पूरी होने तक नीचे नहीं उतरने की बात कही
महिला के टावर पर चढ़ने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने उसे नीचे उतरने के लिए समझाया। लेकिन महिला अपनी मांग पर अड़ी रही। उसने कहा कि जब तक उसकी समस्या का समाधान नहीं होगा और जमीन से जुड़ी कार्रवाई पर रोक नहीं लगेगी, तब तक वह टावर से नीचे नहीं उतरेगी। करीब 100 फीट ऊंचाई पर महिला के बैठे होने से मौके पर मौजूद लोगों में चिंता फैल गई।  
782 करोड़ रुपये की लागत से बनना है वाटर प्लांट
जिस जमीन को लेकर यह विवाद सामने आया है, वह एक महत्वपूर्ण पेयजल परियोजना से जुड़ी हुई है। इस वाटर प्लांट के माध्यम से श्योपुर जिले के करीब 377 गांवों तक पानी पहुंचाने की योजना है। परियोजना की अनुमानित लागत करीब 782 करोड़ रुपये बताई जा रही है। इस महत्वाकांक्षी योजना का शिलान्यास करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया था। योजना के पूरा होने से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को पेयजल सुविधा मिलने की उम्मीद है।
जमीन पर विवाद से प्रशासन की बढ़ी चिंता
वाटर प्लांट जैसी बड़ी योजना के लिए जमीन उपलब्ध कराना प्रशासन के लिए जरूरी है, वहीं दूसरी ओर जमीन से जुड़े लोगों की समस्याओं का समाधान करना भी चुनौती बना हुआ है। श्यारदे गांव में सामने आए इस घटनाक्रम ने जमीन अधिग्रहण से जुड़े मामलों में संवाद और सहमति की जरूरत को भी उजागर किया है। फिलहाल प्रशासन की टीम महिला को सुरक्षित नीचे उतारने और पूरे मामले का समाधान निकालने में जुटी हुई है।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें