Tuesday, 22 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार Gariaband Crime News: चरित्र शंका में पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा, इलाज के दौरान मौत, आरोपी गिरफ्तार LPG Cylinder Theft Case: गैस सिलेंडर चोरी मामले में कार्रवाई, 3.50 लाख के सामान के साथ 8 आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: बालोद में युवक ने हसिए से खुद को किया घायल, गांव में घूमते देख ग्रामीणों में फैली दहशत Rajnandgaon District Hospital: प्रसव के दौरान महिला और नवजात की मौत, जिला अस्पताल पर उठे सवाल Delhi-Mumbai Expressway: पत्थरबाजी से मचा हड़कंप, कई वाहन क्षतिग्रस्त, पुलिस ने शुरू की कार्रवाई Jamui Case: मुख्य आरोपी नंदन यादव पुलिस मुठभेड़ में घायल, 5 आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम मनोरंजन सिस्टम : न्याय, सत्ता और सच की जंग  दिखाएगी फिल्म…
सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका
सोनाक्षी सिन्हा और ज्योतिका
मनोरंजन

 सिस्टम : न्याय, सत्ता और सच की जंग  दिखाएगी फिल्म , 22 मई को OTT पर होगी रिलीज

फिल्म “सिस्टम” एक दमदार लीगल ड्रामा है, जो कानून, न्याय और सत्ता के बीच चलने वाली लड़ाई को दिखाएगी। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनमें सोनाक्षी सिन्हा एक मजबूत पब्लिक प्रॉसिक्यूटर और ज्योतिका एक साधारण कोर्ट स्टेनोग्राफर के किरदार में नजर आएंगी। दोनों मिलकर उन सच्चाइयों को उजागर करने की कोशिश करती हैं, जिन्हें लंबे समय से दबाया गया है। फिल्म में न्याय, नैतिकता और सत्ता के दबाव जैसे गंभीर मुद्दों को रोमांचक अंदाज में पेश किया गया है। Ashwiny Iyer Tiwari के निर्देशन में बनी यह फिल्म 22 मई 2026 को रिलीज होगी।

प्रकाशित: 13 May 2026, 11:32 AM · अपडेट: 14 Jun 2026, 10:37 AM
मुंबई
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
आज के दौर में दर्शक ऐसी फिल्मों को ज्यादा पसंद कर रहे हैं, जो सिर्फ मनोरंजन ही नहीं बल्कि समाज के असली मुद्दों को भी सामने लाएं। कोर्टरूम ड्रामा, राजनीतिक दबाव, सत्ता का खेल और न्याय की लड़ाई जैसे विषयों पर आधारित कंटेंट को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर जबरदस्त प्रतिक्रिया मिल रही है। इसी कड़ी में अब एक नई और चर्चित फिल्म सिस्टम दर्शकों के सामने आने वाली है। यह फिल्म 22 मई 2026 को   रिलीज होगी। फिल्म को लेकर दर्शकों में खास उत्साह इसलिए भी है क्योंकि इसमें कानून, सत्ता और नैतिकता के बीच की जटिल लड़ाई को बेहद गंभीर और भावनात्मक अंदाज में दिखाया गया है। यह सिर्फ एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं, बल्कि उन लोगों की कहानी है जो सिस्टम के खिलाफ जाकर सच को सामने लाने की हिम्मत करते हैं।

फिल्म की कहानी

“सिस्टम” की कहानी दो अलग-अलग दुनिया से आने वाली महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है। पहली है नेहा राजवंश, जो एक बेहद प्रभावशाली और तेजतर्रार सरकारी वकील है। इस किरदार को सोनाक्षी सिन्हा ने निभाया है। नेहा अपने काम में सख्त, आत्मविश्वासी और कानून के प्रति पूरी तरह समर्पित दिखाई गई है।दूसरी ओर सरिका रावत का किरदार है, जिसे ज्योतिका निभा रही हैं। सरिका एक साधारण परिवार से आने वाली कोर्ट स्टेनोग्राफर है, जिसकी जिंदगी संघर्षों से भरी हुई है। वह सिस्टम के अंदर काम तो करती है, लेकिन धीरे-धीरे उसे एहसास होता है कि कई सच्चाइयों को जानबूझकर दबाया जा रहा है। 
कहानी में बड़ा मोड़ तब आता है जब दोनों महिलाओं को एक ऐसे मामले की जानकारी मिलती है, जो सत्ता के ऊंचे गलियारों से जुड़ा हुआ है। इसके बाद शुरू होती है सच और न्याय की लड़ाई। दोनों को बार-बार यह फैसला लेना पड़ता है कि वे सत्ता के दबाव के आगे झुकें या सच का साथ दें। फिल्म में कई ऐसे भावनात्मक और रोमांचक मोड़ दिखाए जाएंगे, जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेंगे।

फिल्म का संभावित बजट

फिल्म का आधिकारिक बजट अभी सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स के मुताबिक इसका अनुमानित बजट करीब 40 करोड़ से 70 करोड़ रुपये के बीच माना जा रहा है। फिल्म का स्केल, बड़े कलाकार, कोर्टरूम सेटअप, सिनेमैटिक प्रोडक्शन और ओटीटी प्लेटफॉर्म की हाई क्वालिटी प्रेजेंटेशन को देखते हुए इसे एक बड़े बजट की कंटेंट-ड्रिवन फिल्म माना जा रहा है फिल्म “System” की सबसे बड़ी ताकत इसकी दमदार और अनुभवी स्टार कास्ट मानी जा रही है।

फेमस स्टारकास्ट 

फिल्म में  सोनाक्षी सिन्हा मुख्य भूमिका में नजर आएंगी, जहां वे नेहा राजवंश नाम की एक तेजतर्रार और आत्मविश्वासी पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का किरदार निभा रही हैं। वहीं ज्योतिका  सरिका रावत के रोल में दिखाई देंगी, जो एक साधारण परिवार से आने वाली कोर्ट स्टेनोग्राफर है। दोनों कलाकारों के किरदार कहानी की रीढ़ माने जा रहे हैं, जिनके बीच न्याय और सच की लड़ाई को बेहद भावनात्मक अंदाज में दिखाया जाएगा। इसके अलावा फिल्म में आशुतोष गोवारिकर भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। 
साथ ही आदिनाथ, प्रीटी अग्रवाल, अश्रिया मिश्रा, गव्रव पाण्डेय और संदीप गुप्ता  जैसे कलाकार भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में दिखाई देंगे। मेकर्स का मानना है कि मजबूत अभिनय और प्रभावशाली किरदार इस फिल्म को और ज्यादा दमदार बनाएंगे। फिल्म का निर्देशन अश्विनी ने किया है, जो इससे पहले भी संवेदनशील और सामाजिक विषयों पर आधारित फिल्मों के लिए जानी जाती हैं। वहीं फिल्म को हर्मान बवेजा ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का निर्माण  और बवेजा स्टूडियो  के सहयोग से किया गया है।

प्रोड्यूसर हरमन बावेजा 

फिल्म के प्रोड्यूसर हरमन बावेजा के अनुसार, “सिस्टम दो ऐसी महिलाओं की कहानी है, जो अपने-अपने तरीके से न्याय को समझती हैं और उसे पाने के लिए संघर्ष करती हैं। उन्होंने कहा कि फिल्म सिर्फ कोर्टरूम तक सीमित नहीं है, बल्कि यह दर्शाती है कि सच को सामने लाने के लिए कितनी बड़ी कीमत चुकानी पड़ सकती है। वहीं प्राइम वीडियो और  में ओरिजिनल कंटेंट प्रमुख निखिल मधोक ने कहा कि यह फिल्म दर्शकों को शुरुआत से अंत तक बांधे रखेगी। उनके मुताबिक फिल्म में महत्वाकांक्षा, नैतिकता और न्याय जैसे विषयों को बेहद प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत किया गया है।

क्यों खास मानी जा रही है सिस्टम 

हाल के वर्षों में दर्शकों ने ऐसी फिल्मों और वेब सीरीज को खूब पसंद किया है, जिनमें समाज की वास्तविक समस्याओं और न्याय व्यवस्था को दिखाया गया हो। “सिस्टम ” भी उसी श्रेणी की फिल्म मानी जा रही है।फिल्म की सबसे बड़ी खासियत इसकी महिला केंद्रित कहानी है, जहां दो महिलाएं सिर्फ अपने लिए नहीं बल्कि सच और न्याय के लिए लड़ती नजर आएंगी। मजबूत अभिनय, गंभीर विषय और रोमांचक कहानी इसे 2026 की चर्चित OTT रिलीज़ में शामिल कर रहे हैं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें