Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम सुशासन तिहार : दंतेवाड़ा में शिविरों से ग्रामीणों…
सुशासन शिविरों समस्याओं का समाधान
सुशासन शिविरों समस्याओं का समाधान

सुशासन तिहार : दंतेवाड़ा में शिविरों से ग्रामीणों को त्वरित समाधान और आधुनिक उपकरणों का लाभ

दंतेवाड़ा जिले में चल रहे कलस्टर वार सुशासन शिविरों के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जा रहा है। साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को जाल और आईस बॉक्स जैसे आधुनिक उपकरण निःशुल्क दिए जा रहे हैं, जिससे उनका जीवन और व्यवसाय आसान हो रहा है। भूसारास और हल्बारास के शिविरों में मत्स्य विभाग ने कई किसानों को लाभान्वित किया। हिड़मा मण्डावी को मछली पकड़ने के लिए जाल मिला, जिससे उनकी लागत कम होगी और आय बढ़ेगी। महादेव मरकाम को आईस बॉक्स मिला, जिससे मछलियों के खराब होने की समस्या समाप्त होगी।

प्रकाशित: 09 May 2026, 01:01 PM · अपडेट: 25 May 2026, 11:30 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

दंतेवाड़ा जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों में कलस्टर वार हो रहे सुशासन शिविरों से जहां मौके पर ही ग्रामीणों की अधिकतर समस्याओं का समाधान किया जा रहा है, वहीं विभिन्न विभागों द्वारा हितग्राहियों को आधुनिक तकनीकों से युक्त यंत्र, उपकरण और सामग्रियां निशुल्क वितरित की जा रही हैं। इससे हितग्राहियों में अच्छा खासा उत्साह देखा जा रहा है और अधिक से अधिक संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं।

मत्स्य पालकों को मिला उपकरणों का लाभ

इस क्रम में विगत दिवस भूसारास और हल्बारास में संपन्न हुए सुशासन शिविर में मत्स्य विभाग द्वारा मत्स्य पालकों को उन्नत जाल और आईस बॉक्स का वितरण किया गया, जिससे उनके व्यवसाय को सुविधाजनक और आर्थिक रूप से अनुकूल बनाने का सफल प्रयास किया जा रहा है।

हिड़मा मण्डावी को जाल मिलने से मत्स्य पालन में आई सुविधा

विकासखंड कटेकल्याण अंतर्गत ग्राम भूसारास में 6 मई को हुए हितग्राही हिड़मा मण्डावी एवं महादेव मरकाम भी लाभान्वित ग्रामीणों में से एक हैं। मत्स्य कृषक हिड़मा ने बताया कि वह विगत 10 वर्षों से अपने स्वयं की भूमि में 0.20 हे. का तालाब बनाकर रोहू, कतला, मृगल जैसी मछलियों का पालन कर रहे हैं। इससे उन्हें प्रतिवर्ष 30 से 40 हजार रुपये की आय प्राप्त होती है।

पूर्व में उनके पास जाल उपलब्ध नहीं थे, जिसके कारण उन्हें किराये पर जाल लेकर मत्स्याखेट करना पड़ता था। लेकिन अब सुशासन तिहार 2026 के माध्यम से उन्हें जाल प्रदान किया गया है, जिससे उनकी कठिनाई दूर होगी और आय में वृद्धि होगी।

महादेव मरकाम को आईस बॉक्स मिलने से मछली बिक्री हुई आसान

इसी प्रकार ग्राम भूसारास के हितग्राही महादेव मरकाम को सुशासन तिहार 2026 में विभागीय फुटकर मछली विक्रय योजना के अंतर्गत आईस बॉक्स प्रदान किया गया।

पहले उन्हें तालाब से निकाली गई मछलियों को तुरंत बाजार ले जाना पड़ता था, क्योंकि स्टोरेज की सुविधा नहीं होने से मछलियां खराब हो जाती थीं। लेकिन अब आईस बॉक्स मिलने से वे मछलियों को सुरक्षित रखकर बेहतर तरीके से बाजार तक पहुंचा सकेंगे और आर्थिक नुकसान से बचेंगे।

हल्बारास में भी मत्स्य कृषकों को मिला आधुनिक उपकरणों का सहयोग

ग्राम पंचायत हल्बारास (वि.ख. कुआकोंडा) में भी मत्स्य कृषक परमेश्वर राना और सुनील कुमार भोयर लाभान्वित हुए। परमेश्वर राना विगत 8 वर्षों से 0.50 हे. के तालाब में मछली पालन कर रहे हैं, जिससे उन्हें 60 से 70 हजार रुपये वार्षिक आय प्राप्त होती है।

पहले जाल की कमी के कारण उन्हें कठिनाई होती थी, लेकिन अब उन्हें मत्स्याखेट हेतु जाल प्रदान किया गया है। वहीं सुनील कुमार भोयर को भी आईस बॉक्स मिलने से मछली परिवहन और भंडारण में सुविधा होगी तथा नुकसान की संभावना समाप्त होगी।

सुशासन शिविरों से ग्रामीणों की समस्याओं का हो रहा प्रभावी समाधान

इस प्रकार राज्य शासन की मंशा के अनुरूप सुशासन शिविरों ने हिड़मा मण्डावी, महादेव मरकाम, परमेश्वर राना और सुनील कुमार भोयर सहित सैकड़ों हितग्राहियों की व्यवहारिक एवं आर्थिक समस्याओं को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर समस्याओं का समाधान करना और लाभ पहुंचाना सुशासन की अवधारणा को सशक्त रूप से सार्थक कर रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें