"वीडियो जारी" के लिए 21 परिणाम मिले
भाजपा
Rahul Gandhi के पैट्रियार्की बयान पर बोले शहजाद पूनावाला- दूसरों को ज्ञान देने से पहले अपने घर और पार्टी में सुधार करें
Rahul Gandhi के स्मैश द पैट्रियार्की बयान पर भाजपा प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने पलटवार किया। उन्होंने कांग्रेस के नेतृत्व, प्रियंका गांधी की भूमिका और महिलाओं से जुड़े मुद्दों पर पार्टी के रुख को लेकर सवाल उठाए।
बालोद
पहली बारिश में ही टूटा 19 लाख का रिटर्निंग वॉल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप
बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोटिया में 19 लाख रुपए की लागत से बनाया गया रिटर्निंग वॉल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार टूटने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण लाखों रुपए की लागत से बना काम कुछ ही दिनों में खराब हो गया।
राष्ट्रीय
ऐलान : भारत में बुलेट ट्रेन कब चलेगी? रेल मंत्री ने दी खुशखबरी
भारत की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब संचालन के करीब पहुंच रही है। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि मुंबई-अहमदाबाद हाई स्पीड रेल कॉरिडोर का पहला सेक्शन सूरत से बिलिमोरा के बीच अगले साल शुरू किया जाएगा। इसके बाद परियोजना को चरणबद्ध तरीके से अहमदाबाद और मुंबई तक विस्तार दिया जाएगा।
राष्ट्रीय
जंतर-मंतर पर डटे छात्र : नीट पेपर लीक के खिलाफ तीसरे दिन भी प्रदर्शन जारी, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट परीक्षा (NEET Exam) पेपर लीक मामले को लेकर विरोध प्रदर्शन लगातार तेज होता जा रहा है। कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के बैनर तले छात्र और युवा सोमवार को तीसरे दिन भी धरने पर डटे रहे। आंदोलनकारी देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं। इस पूरे प्रदर्शन का नेतृत्व सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके अपने समर्थकों के साथ कर रहे हैं। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होतीं, उनका यह आंदोलन जारी रहेगा।
मनोरंजन
कॉमेडी शो विवाद : 370 रुपये की बिरयानी वाले बयान पर कॉमेडियन प्रणित मोरे ने मांगी माफी, कहा- ट्रोलिंग का हकदार हूं
370 रुपये की बिरयानी विवाद को लेकर घिरे कॉमेडियन प्रणित मोरे ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सार्वजनिक माफी मांगी है। उन्होंने स्वीकार किया कि शो के दौरान दर्शक की आपत्तिजनक टिप्पणी पर उन्हें कड़ा विरोध करना चाहिए था, लेकिन वह माहौल में बहक गए। बढ़ते विरोध और कानूनी शिकायतों के बीच उन्होंने जांच में पूरा सहयोग करने की बात कही है।
अन्य
मुझसे एयरपोर्ट पर मिलो : गिरफ्तारी की आशंका के बीच अमेरिका से लौट रहे CJP प्रमुख अभिजीत दीपके
देश में NEET, CUET, CBSE और SSC GD जैसी परीक्षाओं में धांधलियों और पेपर लीक विवादों को लेकर राजनीतिक माहौल गरमा गया है। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने 6 जून को अमेरिका से भारत लौटने और दिल्ली एयरपोर्ट से पैदल मार्च शुरू करने की घोषणा की है।
मनोरंजन
तोड़ी चुप्पी : Indian Idol 16 से बाहर हुए Vishal Dadlani? सिंगर ने सेट से दिया जवाब
NEET-UG पेपर लीक विवाद पर खुलकर बोलने के बाद सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ी कि सिंगर विशाल ददलानी को ‘इंडियन आइडल 16’ से हटा दिया गया है। अब विशाल ने शो के सेट से मजेदार वीडियो शेयर कर इन खबरों को पूरी तरह फर्जी बताया है।
समीक्षा बैठक : जशपुर में महिला सशक्तिकरण और किसानों की आय बढ़ाने पर जोर
जशपुर में आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक में वित्त मंत्री एवं प्रभारी मंत्री ओपी चौधरी ने अधिकारियों को विकास कार्य समय-सीमा में पूरा करने के सख्त निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के गृह जिले में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। शिलापट्ट स्थापना में अनदेखी पर कार्रवाई की चेतावनी देते हुए महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार, फलोत्पादन और आधुनिक खेती को बढ़ावा देने पर जोर दिया। बैठक में मेडिकल कॉलेज, नालंदा परिसर, तीरंदाजी केंद्र और अन्य प्रमुख परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा भी की गई।
विदेश
युद्ध तैयारी : परमाणु सैन्य अभ्यास शुरू, नाटो देशों में बढ़ी दहशत
रसिया और बेलारूस ने यूक्रेन युद्ध के बीच तीन दिवसीय संयुक्त परमाणु सैन्य अभ्यास शुरू किया है, जिसमें 65 हजार सैनिक, मिसाइल सिस्टम, फाइटर जेट, युद्धपोत और पनडुब्बियां शामिल हैं। रूस ने इस्कंदर-एम मिसाइल सिस्टम में परमाणु हथियार लोड करने का वीडियो भी जारी किया है। विशेषज्ञों के अनुसार यह अभ्यास यूक्रेन और NATO देशों को रणनीतिक संदेश देने की कोशिश माना जा रहा है। बढ़ते ड्रोन हमलों और वैश्विक तनाव के बीच इस अभ्यास ने यूरोप और पश्चिमी देशों की चिंता बढ़ा दी है।