Thursday, 24 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज Road Construction Accident: राजनांदगांव में नाली निर्माण के दौरान हादसा, स्लैब गिरने से मजदूर की मौत, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम Barwani News: तीन नाबालिग बहनों ने पिता पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला Minor Girl Death News: रामानुजनगर में नाबालिग युवती की मौत, प्रेमी पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप Illegal Liquor Sale: ग्राम सेवार में बढ़ा नशे का कारोबार, ग्रामीणों ने पुलिस से की सख्त कार्रवाई की मांग Illegal Wood Case: बालोद में वन विभाग की रेड, रिसॉर्ट से मिले दरवाजे, चौखट और लकड़ी के सामान PM Surya Ghar Yojana: सोलर सप्लाई के नाम पर रायपुर के कारोबारी से 22.49 लाख की ठगी, गुजरात की कंपनी पर एफआईआर दर्ज
W 𝕏 f
होम बालोद पहली बारिश में ही टूटा 19 लाख का रिटर्निंग वॉल, ग…
घोटिया में टूटा रिटर्निंग वॉल
घोटिया में टूटा रिटर्निंग वॉल
बालोद

पहली बारिश में ही टूटा 19 लाख का रिटर्निंग वॉल, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए गंभीर आरोप

बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोटिया में 19 लाख रुपए की लागत से बनाया गया रिटर्निंग वॉल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार टूटने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण लाखों रुपए की लागत से बना काम कुछ ही दिनों में खराब हो गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 08 Aug 2026, 06:10 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 02:07 PM
बालोद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
बालोद जिले के डौंडी ब्लॉक की ग्राम पंचायत घोटिया में 19 लाख रुपए की लागत से बनाया गया रिटर्निंग वॉल पहली ही बारिश में क्षतिग्रस्त हो गया। दीवार टूटने के बाद ग्रामीणों ने निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किया गया, जिसके कारण लाखों रुपए की लागत से बना काम कुछ ही दिनों में खराब हो गया। 
घोटिया गांव के मैदान से लगे नदी तट पर यह रिटर्निंग वॉल बनाया गया था। इसका उद्देश्य मैदान की मिट्टी का कटाव रोकना था। ग्राम पंचायत को निर्माण एजेंसी बनाया गया था और ठेकेदार के माध्यम से काम कराया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण के दौरान तय मापदंडों की अनदेखी की गई और ठेकेदार ने मनमाने तरीके से काम पूरा किया।

गुणवत्ताहीन रेत के इस्तेमाल का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि रिटर्निंग वॉल के निर्माण में उसी नदी की खराब गुणवत्ता वाली रेत का इस्तेमाल किया गया, जो निर्माण कार्य के लिए उपयुक्त नहीं थी। उनका कहना है कि लागत कम करने के लिए सामग्री की गुणवत्ता से समझौता किया गया, जिसका असर पहली बारिश में ही सामने आ गया। 

चार फीट की जगह दो फीट नींव देने का आरोप

ग्रामीणों के अनुसार, निर्माण कार्य के एस्टीमेट में रिटर्निंग वॉल की नींव चार फीट गहरी रखी जानी थी, लेकिन मौके पर केवल करीब दो फीट ही नींव दी गई। ग्रामीणों का दावा है कि नींव कमजोर होने के कारण बारिश का पानी दीवार को नहीं संभाल पाया और वह टूट गई।

जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप

ग्रामीणों ने निर्माण कार्य में निगरानी करने वाले जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार कर्मचारियों पर भी लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि समय पर गुणवत्ता की जांच की जाती तो लाखों रुपए की लागत से बना यह काम खराब नहीं होता। 

भाजपा नेता ने उठाए भ्रष्टाचार के सवाल

रिटर्निंग वॉल टूटने के बाद मामला राजनीतिक रंग भी लेने लगा है। भाजपा मंडल अध्यक्ष कुसुमकसा योगेंद्र गांधी मौके पर पहुंचे और टूटे हुए वॉल का वीडियो जारी कर निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।

ग्रामीणों ने की कार्रवाई और भुगतान रोकने की मांग

ग्रामीणों ने मांग की है कि निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने वाले ठेकेदार और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इसके साथ ही उन्होंने संबंधित राशि के भुगतान पर रोक लगाने की मांग भी रखी है।

जांच के बाद होगी कार्रवाई : अपर कलेक्टर

मामले को लेकर अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने कहा कि पहली बारिश में रिटर्निंग वॉल टूटने की जांच के लिए टीम गठित की जाएगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें