"आयोजन" के लिए 835 परिणाम मिले
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : राजस्व व कृषि योजनाओं पर कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश
कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने समय-सीमा बैठक में सुशासन तिहार, राजस्व प्रकरण, कृषि एवं खाद-बीज वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना और विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने लंबित राजस्व मामलों के त्वरित निराकरण, किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराने, एग्रीस्टैक व ई-केवाईसी कार्य में तेजी लाने तथा सेवा सेतु केंद्रों के नियमित निरीक्षण के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : बैकुण्ठपुर में समस्या निवारण शिविर, दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों को मिला लाभ
‘सुशासन तिहार 2026’ के अंतर्गत कोरिया जिले के बैकुण्ठपुर स्थित ग्राम पंचायत तरगवां में जिला स्तरीय समस्या निवारण शिविर आयोजित किया गया। शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना रहा।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : 41 समाधान शिविरों से 35 हजार से अधिक आवेदनों का हुआ निपटारा
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत महासमुंद जिले में 41 समाधान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिनमें 35,470 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से लगभग 70 प्रतिशत यानी 24,725 आवेदनों का त्वरित निराकरण किया जा चुका है, जबकि शेष मामलों पर कार्रवाई जारी है।
धर्म
गहन चिंतन : गौ कथा में गूंजा गौ माता की पीड़ा का स्वर
नवापारा-राजिम स्थित श्री गोपाल गौशाला में आयोजित गौ भागवत कथा में गौ माता की वर्तमान दुर्दशा पर गहरी चिंता व्यक्त की गई। कथा व्यास पंडित ब्रह्मदत्त शास्त्री ने कहा कि आज गायें सड़कों पर भटकने को मजबूर हैं, कचरा खाकर बीमार हो रही हैं और बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं का शिकार बन रही हैं।
फुटबॉल
महाकुंभ का शंखनाद : इतिहास का सबसे बड़ा, भव्य और हाई-टेक फीफा वर्ल्ड कप, टूटेंगे कमाई के सारे रिकॉर्ड!
11 जून 2026 से शुरू होने जा रहा FIFA World Cup 2026 अब तक का सबसे बड़ा और भव्य फुटबॉल टूर्नामेंट होगा। पहली बार अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको संयुक्त रूप से इसकी मेजबानी करेंगे। इस संस्करण में 48 टीमें, 104 मैच और 38 दिनों तक चलने वाला रोमांच देखने को मिलेगा।
राज्य सरकार
प्रतियोगिता : मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों को दी नई प्रेरणा
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायपुर में 36वीं राष्ट्रीय सब जूनियर एवं जूनियर कायाकिंग-केनोईंग प्रतियोगिता के मस्कट ‘पहाड़ी मैना’ का विमोचन किया। उन्होंने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दी और खेलों को अनुशासन, नेतृत्व और व्यक्तित्व विकास का माध्यम बताया। यह प्रतियोगिता 12 से 14 जून 2026 तक नवा रायपुर के सेंध लेक में आयोजित होगी।
धर्म
भक्ति की धारा : साध्वी राधिका किशोरी ने बसना के श्रद्धालुओं को बताया मोक्ष का मार्ग
बसना के सना नगर स्थित मंडी प्रांगण में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। गायत्री मंदिर से निकली यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश धारण कर भाग लिया। श्रीमद् भागवतकथा की प्रख्यात विश्लेषक कथा मर्मज्ञ साध्वी राधिका किशोरी ने भगवान श्रीकृष्ण के जीवन दर्शन पर प्रकाश डालते हुए इसे मोक्ष का मार्ग बताया।
धर्म
आस्था का महासैलाब : बागेश्वर सरकार के दिव्य दरबार में लगी अर्जियाँ, डिजिटल आरती के दूधिया प्रकाश से जगमगाया आसमान
गुजरात के राजकोट शहर में आयोजित बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की दो दिवसीय हनुमान कथा और एक दिवसीय दिव्य दरबार में श्रद्धालुओं का विशाल जनसैलाब उमड़ पड़ा। कार्यक्रम के दौरान भक्तों ने “दिव्य दरबार” में अपनी अर्जी लगाई और कथित रूप से समस्याओं का समाधान प्राप्त किया।
राज्य सरकार
पर्यावरण संरक्षण : एक पेड़ माँ के नाम अभियान को मिला समर्थन
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन परिक्षेत्र महासमुंद द्वारा वन विद्यालय महासमुंद में पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाते हुए ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत अधिक वृक्षारोपण का आह्वान किया।
राज्य सरकार
विश्व पर्यावरण दिवस : महासमुंद में विधिक सेवा प्राधिकरण ने चलाया जागरूकता एवं पौधरोपण अभियान
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महासमुंद द्वारा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता शिविर, पौधरोपण और स्वच्छता अभियान आयोजित किए गए। न्यायिक अधिकारियों ने वृद्धाश्रम में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा लोगों को जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण और प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
राज्य सरकार
सुशासन तिहार : महासमुंद के 10 वार्डों के लोगों को मिला मौके पर समाधान
प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के तहत महासमुंद के लोहिया चौक स्थित वार्ड क्रमांक 20 में समाधान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने विभिन्न विभागों के स्टॉलों का निरीक्षण कर नागरिकों की समस्याएं सुनीं और अधिकारियों को त्वरित निराकरण के निर्देश दिए।
राज्य सरकार
खेत बचाओ अभियान : किसानों को वैज्ञानिक खेती और जैविक विकल्पों की दी जानकारी
कृषि विभाग द्वारा जिले में संचालित खेत बचाओ अभियान के तहत बसना एवं सरायपाली विकासखंड के विभिन्न ग्रामों में कृषक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। नौगड़ी, जोगनीपाली, बालसी, भोथलडीह, सिरबोड़ा, चकरदा, बिरकोल, परसदा और कोटेनदरहा सहित कई गांवों में किसानों को टिकाऊ एवं वैज्ञानिक खेती, हरी खाद के उपयोग, संतुलित उर्वरक प्रबंधन और मृदा स्वास्थ्य संरक्षण की जानकारी दी गई।