"आयोजन" के लिए 1185 परिणाम मिले
राज्य सरकार
सुकमा में 24 अगस्त को मेगा कैंप, 30 गांवों में बनेंगे आयुष्मान कार्ड
सुकमा जिले के छिंदगढ़ विकासखंड के 30 गांवों में 24 अगस्त को मेगा आयुष्मान कैंप लगाया जाएगा। सुबह 8 से रात 8 बजे तक चलने वाले इस अभियान में 186 टीमें पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगी। जिला प्रशासन ने ग्रामीणों से नजदीकी कैंप में पहुंचकर कार्ड बनवाने की अपील की है, ताकि उन्हें शासन की निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सके।
भाजपा
वंदे मातरम को लेकर गरमाई सियासत, भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया अपमान का आरोप
वंदे मातरम को लेकर भाजपा और कांग्रेस के बीच सियासी विवाद तेज हो गया है। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कांग्रेस पर राष्ट्रगीत का अपमान करने और 1937 की मानसिकता अपनाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस मुद्दे को जनता के बीच ले जाएगी और वंदे मातरम के सम्मान से कोई समझौता नहीं करेगी।
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
खैरागढ़-छुईखदान के गांवों को बड़ी सौगात, 50.70 लाख के विकास कार्यों को मिली मंजूरी
खैरागढ़-छुईखदान के ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के तहत 50.70 लाख रुपये के विकास कार्यों को मंजूरी मिली है। इस राशि से विभिन्न गांवों में सीसी रोड और सामुदायिक भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
राज्य सरकार
रायपुर में गूंजी शास्त्रीय संगीत की स्वर लहरियां, कथक-भरतनाट्यम ने सजाई सांस्कृतिक संध्या
संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के विभागीय आयोजन-2026 के तहत रायपुर के महंत घासीदास संग्रहालय परिसर में ‘पावस प्रसंग’ का आयोजन किया गया। मुक्ताकाशी मंच पर शास्त्रीय गायन, भरतनाट्यम और कथक की प्रस्तुतियों के जरिए वर्षा ऋतु की भावभूमि को जीवंत किया गया। युवा कलाकारों के साथ डॉ. आरती सिंह और उनके विद्यार्थियों की कथक प्रस्तुति कार्यक्रम का प्रमुख आकर्षण रही।
रायपुर संभाग
आरंग में संस्कृत सप्ताह का उत्साह, विद्यार्थियों ने निकाली भव्य शोभायात्रा
आरंग के लखौली स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के तहत भव्य शोभायात्रा निकाली गई। विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने संस्कृत भाषा के प्रचार-प्रसार का संदेश दिया। इस दौरान श्लोक, सूक्ति, शब्दकोश और पोस्टर प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं।
राज्य सरकार
बाढ़ से निपटने मुंगेली प्रशासन की तैयारी पूरी, मॉक ड्रिल में परखी गई व्यवस्था
मुंगेली जिले के ग्राम रामगढ़ स्थित अमृत सरोवर में बाढ़ आपदा से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए मॉक एक्सरसाइज आयोजित की गई। अभ्यास में नाव पलटने की स्थिति में फंसे लोगों का रेस्क्यू, प्राथमिक उपचार, राहत शिविर तक पहुंचाने और विभागों के बीच समन्वय की तैयारियों को परखा गया। स्वास्थ्य, पुलिस, राजस्व, परिवहन, जल संसाधन, पशुपालन सहित विभिन्न विभागों ने अपनी जिम्मेदारियों का अभ्यास किया।
महासमुंद
विधायक ने बढ़ाया बेटियों का हौसला, छात्राओं को बांटी निःशुल्क साइकिलें
महासमुंद में विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने सरस्वती साइकिल योजना के तहत छात्राओं को निःशुल्क साइकिलें वितरित कीं। उन्होंने कहा कि योजना से बेटियों के लिए स्कूल की राह आसान हुई है और उनकी शिक्षा को लगातार आगे बढ़ाने में मदद मिल रही है।
रायपुर संभाग
नशामुक्त भारत अभियान : आरंग के 36 स्कूलों में गूंजा नशा मुक्ति का संदेश, विद्यार्थियों ने लिया संकल्प
आरंग ब्लॉक में ‘मेरा भारत—नशामुक्त भारत’ अभियान के तहत 15 दिनों में 36 स्कूलों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। 20 अगस्त को गोंइदा, मोखला और छटेरा के करीब 1100 विद्यार्थियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया।
शिक्षा
IIT JAM 2027 का शेड्यूल जारी, 5 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन
IIT JAM 2027 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक चलेगी। JAM 2027 की परीक्षा 14 फरवरी 2027 को सात विषयों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी।
राज्य सरकार
कोंडागांव के कड़ेनार में पहुंची विकास की रोशनी, शिविर में ग्रामीणों को मिली कई सरकारी सेवाएं
कोंडागांव के सुदूर ग्राम कड़ेनार में आयोजित दो दिवसीय बहुविभागीय शिविर से कड़ेनार समेत मदोड़ा, बेचा और कीलम के ग्रामीण लाभान्वित हुए। शिविर में आधार, आयुष्मान कार्ड, जॉब कार्ड, श्रमिक पंजीयन, बैंक खाता, राशन कार्ड और प्रमाण पत्र सहित कई सेवाएं गांव के पास ही उपलब्ध कराई गईं। वहीं, 8 दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखी और छड़ी जैसे सहायक उपकरण भी वितरित किए गए।
भाजपा
वंदे मातरम् पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम : कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह का तीखा प्रहार, बोले-यह घोर तुष्टीकरण
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी ने अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के शुरुआती दो छंद गाने का रुख दोहराया। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे तुष्टीकरण की राजनीति से जोड़ा और राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए।
खेल
राज्य खेल अलंकरण 2025-26 की अंतरिम सूची जारी, 55 खिलाड़ियों का चयन
छत्तीसगढ़ खेल संचालनालय ने राज्य खेल अलंकरण 2025-26 की अंतरिम सूची जारी कर दी है। सूची में 55 खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और निर्णायकों को विभिन्न खेल सम्मानों के लिए चयनित किया गया है। पहली बार खिलाड़ियों के प्राप्त अंकों को भी सूची में शामिल किया गया है। चयन को लेकर 23 अगस्त 2026 तक दावा-आपत्ति दर्ज कराई जा सकती है, जबकि अंतिम सूची के बाद 29 अगस्त को सम्मान समारोह प्रस्तावित है।