Friday, 09 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक Delhi Protest: CJP के प्रदर्शन को पुलिस ने नहीं दी मंजूरी, 57 मेट्रो स्टेशन बंद और ट्रेनें रद्द Noida Traffic Diversion: दिल्ली-नोएडा एक्सप्रेसवे पर निकलने से पहले पढ़ें यह खबर, कांशीराम परिनिर्वाण दिवस पर आज कई रूट डायवर्ट, जानें वैकल्पिक रास्ते Dhamtari News: धर्मांतरण के दबाव से युवक की मौत मामले में बड़ा फैसला, पत्नी समेत 5 दोषियों को 5-5 साल की सजा Mobile Snatching: पत्नी संग टहल रहे कारोबारी से सरेराह मोबाइल छीना, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस Gujarat News: रीवा के दो युवकों को 8 दिन बंधक बनाकर लोहे की रॉड से पीटा, पुलिस ने कराया आजाद Sukma Blast: एक्सपायर्ड विस्फोटक नष्ट करते समय हुआ हादसा, CRPF के 4 जवान जख्मी, 2 की हालत नाजुक
W 𝕏 f
होम › शिक्षा › IIT JAM 2027 का शेड्यूल जारी, 5 सितंबर से शुरू हो…
IIT JAM 2027 शेड्यूल
IIT JAM 2027 शेड्यूल
शिक्षा

IIT JAM 2027 का शेड्यूल जारी, 5 सितंबर से शुरू होंगे ऑनलाइन आवेदन

IIT JAM 2027 की आधिकारिक वेबसाइट लॉन्च कर दी है। परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी और 12 अक्टूबर तक चलेगी। JAM 2027 की परीक्षा 14 फरवरी 2027 को सात विषयों में कंप्यूटर आधारित टेस्ट के रूप में आयोजित की जाएगी।

य
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 04:30 PM · अपडेट: 06 Oct 2026, 02:02 PM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
IIT में मास्टर्स की पढ़ाई करने की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए अहम अपडेट सामने आया है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) खड़गपुर ने Joint Admission Test for Masters यानी JAM 2027 की आधिकारिक वेबसाइट jam@iitkgp.ac.in लॉन्च कर दी है। इस परीक्षा के जरिए देश के कई प्रमुख संस्थानों के विभिन्न पोस्ट-ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिले का रास्ता खुलता है। IIT खड़गपुर के शेड्यूल के मुताबिक JAM 2027 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 5 सितंबर 2026 से शुरू होगी।
उम्मीदवार JOAPS (JAM Online Application Processing System) के माध्यम से आवेदन कर सकेंगे। आवेदन जमा करने की आखिरी तारीख 12 अक्टूबर 2026 निर्धारित की गई है। JAM 2027 का इंफॉर्मेशन ब्रोशर 22 अगस्त 2026 को जारी किया जाएगा। इसमें परीक्षा से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी जाएगी। ब्रोशर में परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, पात्रता, आवेदन शुल्क, आरक्षण से जुड़े नियम और विभिन्न संस्थानों में उपलब्ध सीटों की जानकारी शामिल होगी।

14 फरवरी 2027 को होगी परीक्षा

JAM 2027 का आयोजन 14 फरवरी 2027 को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) के रूप में किया जाएगा। परीक्षा सात विषयों में दो अलग-अलग सत्रों में होगी। पहले सत्र में मैथेमेटिक्स, केमिस्ट्री और जियोलॉजी के पेपर होंगे। दूसरे सत्र में बायोटेक्नोलॉजी, इकोनॉमिक्स, फिजिक्स और मैथमेटिकल स्टैटिस्टिक्स की परीक्षा आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार अधिकतम दो टेस्ट पेपर दे सकते हैं। हालांकि, इसके लिए दोनों विषयों की परीक्षा अलग-अलग सत्र में होना जरूरी है। JAM स्कोर के आधार पर विभिन्न IIT और अन्य भाग लेने वाले संस्थानों के कई मास्टर्स प्रोग्राम में प्रवेश का अवसर मिलता है। इनमें MSc, MSc (Tech), MSc (Research), MSc-MTech Dual Degree, Joint MSc-PhD और MSc-PhD Dual Degree जैसे पाठ्यक्रम शामिल हैं। प्रवेश प्रक्रिया उम्मीदवार की ऑल इंडिया रैंक और संबंधित संस्थान के नियमों के आधार पर होगी। सीटों की संख्या, शैक्षणिक योग्यता और प्रत्येक कार्यक्रम की पात्रता अलग-अलग संस्थानों के अनुसार निर्धारित की जाएगी। आरक्षण का लाभ भारत सरकार की लागू आरक्षण नीति के तहत मिलेगा। 

ये छात्रों को मिलेगा आवेदन का मौका

JAM 2027 में स्नातक डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवारों के साथ-साथ अंडरग्रेजुएट फाइनल ईयर में पढ़ रहे छात्र भी आवेदन कर सकते हैं। हालांकि, किसी विशेष कोर्स में प्रवेश के लिए संबंधित संस्थान की निर्धारित पात्रता पूरी करना जरूरी होगा। 

ऐसे करें JAM 2027 के लिए आवेदन

आवेदन प्रक्रिया शुरू होने के बाद उम्मीदवार सबसे पहले jam@iitkgp.ac.in पर जाएं। इसके बाद JOAPS पोर्टल पर नाम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर के जरिए रजिस्ट्रेशन करना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद मिले लॉगिन क्रेडेंशियल से पोर्टल पर प्रवेश कर आवेदन फॉर्म भरें। इसके बाद पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर और मांगे गए जरूरी दस्तावेज अपलोड करें। अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क ऑनलाइन जमा करने के बाद फॉर्म सबमिट कर दें। भविष्य में जरूरत पड़ने के लिए आवेदन पत्र का प्रिंटआउट या डिजिटल कॉपी सुरक्षित रखना बेहतर होगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन शुरू होने और अन्य महत्वपूर्ण अपडेट के लिए IIT JAM की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें