Monday, 05 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Umesh Pal Murder Case: गया जेल में बंद शूटर अरमान को लेकर प्रयागराज निकली UP पुलिस, सुरक्षा को लेकर खौफ में परिवार Kharora News: अडानी फैक्ट्री परिसर में शराब बिक्री को लेकर भारी बवाल, पुलिस पर भी पथराव POCSO Act: रायगढ़ में 14 साल की नाबालिग को शादी का झांसा, आरोपी टाटानगर के पास गिरफ्तार Surajpur Elephant Attack: कबरा हाथी का खौफ, ग्रामीण के घर तक पहुंचा हाथी, CCTV में कैद घटना Bilaspur Crime News: सास को कोल्ड ड्रिंक में जहर देने का आरोप, सिम्स में वेंटिलेटर पर रही पीड़िता, मायके भागी बहू Surajpur News: जमीन विवाद में महिला को टोनही कहकर प्रताड़ित करने का आरोप, 4 गिरफ्तार Umesh Pal Murder Case: गया जेल में बंद शूटर अरमान को लेकर प्रयागराज निकली UP पुलिस, सुरक्षा को लेकर खौफ में परिवार
W 𝕏 f
होम › भाजपा › वंदे मातरम् पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम : कांग्रे…
अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार
अमित शाह का कांग्रेस पर प्रहार
भाजपा Featured

वंदे मातरम् पर फिर छिड़ा सियासी संग्राम : कांग्रेस के फैसले पर अमित शाह का तीखा प्रहार, बोले-यह घोर तुष्टीकरण

कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में पार्टी ने अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के शुरुआती दो छंद गाने का रुख दोहराया। इस पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इसे तुष्टीकरण की राजनीति से जोड़ा और राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाए।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 20 Aug 2026, 03:33 PM · अपडेट: 02 Oct 2026, 05:00 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राष्ट्रीय गीत 'वंदे मातरम्' को लेकर देश की सियासत में एक बार फिर नया मोड़ आ गया है। दिल्ली में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक में पार्टी ने अपना रुख दोहराते हुए स्पष्ट किया कि वह अपने कार्यक्रमों में वंदे मातरम् के शुरुआती दो छंद (पैरा) ही गाएगी। कांग्रेस के इस निर्णय पर भारतीय जनता पार्टी ने तीखा हमला बोला है। 

देश को बांटने वाली सोच को दे रहे हवा 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने इसे पार्टी की पुरानी तुष्टीकरण की नीति और देशहित के खिलाफ लिया गया फैसला करार दिया है। गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी एक बार फिर देश को बांटने वाली सोच को हवा दे रही है। उन्होंने याद दिलाया कि 1937 में कांग्रेस ने मुस्लिम तुष्टीकरण के दबाव में आकर वंदे मातरम् के दो टुकड़े करने का फैसला किया था, जिसने आगे चलकर देश के विभाजन की नींव रखी और दो-राष्ट्र के सिद्धांत को ताकत दी। 

ऐसी राजनीति बर्दाश्त नहीं 

शाह के मुताबिक, देश उस ऐतिहासिक भूल का खामियाजा भुगत चुका है और अब दोबारा ऐसी राजनीति को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार ने कानून बनाकर और सभी सरकारी आयोजनों में पूरा गीत अनिवार्य करके राष्ट्रीय एकात्मता को सुदृढ़ करने का प्रयास किया था। कांग्रेस का यह नया रुख संसद के कानून और देश की परंपरा दोनों को नकारता है।

एकजुटत का देने होगा परिचय 

गृहमंत्री ने कहा कि केवल वोट बैंक साधने के लिए बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय की अमर रचना का अपमान किया जा रहा है। यह उन अनगिनत स्वतंत्रता सेनानियों का भी अपमान है जो आजादी की लड़ाई में 'वंदे मातरम्' का नारा लगाते हुए फांसी के फंदों पर झूल गए थे। शाह ने अपील की कि देश की जनता को कांग्रेस की इस तुष्टीकरण नीति के खिलाफ एकजुट होकर संदेश देना होगा कि अब ऐसी राजनीति भारत में नहीं चलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें