Saturday, 03 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल Leopard Attack: जंगल में लकड़ी लेने गए युवक पर तेंदुए का हमला, कुल्हाड़ी फेंककर बचाई जान Birkoni land dispute: पंचायत और दुकान संचालक आमने-सामने, ज़मीनी विवाद को लेकर भड़की हिंसा, जेसीबी से उखाड़ी फेंसिंग Bilaspur Crime: ग्रिल उखाड़ा, चाबी चुराई और 2 किमी दूर ले जाकर कार फूंकी, अमसेना में सनसनीखेज वारदात NEET UG 2026: बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका पर सुनवाई, एनटीए से दो हफ्ते में मांगा विस्तृत जवाब Bhopal Cyber Crime: 48 घंटे में 50 केस दर्ज, शेयर बाजार से लेकर मोबाइल अपडेट के नाम पर गंवाए लाखों Korea Road Accident: दशगात्र कार्यक्रम से लौट रही महिलाओं से भरा ऑटो पिकअप से टकराया, 3 की मौत, 12 घायल
W 𝕏 f
होम › भाजपा › UP Election 2027: हैट्रिक लगाने की तैयारी में BJP…
Tickets of 100 BJP MLAs in jeopardy (Image Source: social media)
Tickets of 100 BJP MLAs in jeopardy (Image Source: social media)
भाजपा Featured

UP Election 2027: हैट्रिक लगाने की तैयारी में BJP, 100 मौजूदा विधायकों की छुट्टी तय!

UP Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बीजेपी ने संगठनात्मक स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के आंतरिक सर्वे और फीडबैक के आधार पर करीब 100 मौजूदा विधायकों के टिकट पर पुनर्विचार किया जा सकता है। पार्टी का फोकस एंटी-इनकंबेंसी कम करने के साथ-साथ नए और युवा चेहरों को मौका देने पर बताया जा रहा है। हालांकि, मजबूत जनाधार और बेहतर प्रदर्शन वाले विधायकों को दोबारा टिकट मिलने की संभावना बनी रहेगी।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 03 Oct 2026, 02:46 PM · 3 मिनट पढ़ने का समय
उत्तर प्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
UP Election 2027: उत्तर प्रदेश की सत्ता पर लगातार तीसरी बार काबिज होने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अभी से बिसात बिछानी शुरू कर दी है। राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए संगठन पूरी तरह एक्शन मोड में आ चुका है। पार्टी आलाकमान इस बार किसी भी तरह का सियासी जोखिम उठाने के मूड में नहीं है। यही वजह है कि अंदरखाने एक ऐसी रणनीति तैयार की गई है, जिससे एंटी-इनकंबेंसी (सत्ता विरोधी लहर) का काट निकाला जा सके। सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी अपने लगभग 100 मौजूदा विधायकों के पत्ते साफ कर सकती है। पार्टी के एक गोपनीय इंटरनल सर्वे में यह बात सामने आई है कि इन विधायकों के रिपोर्ट कार्ड से न तो क्षेत्र की जनता खुश है और न ही संगठन उनके काम से संतुष्ट है।

आरएसएस से लिया गया फीडबैक, जनता की नाराजगी पड़ी भारी 

खबर है कि विधायकों के टिकट काटने का यह फैसला अचानक नहीं लिया गया है। इसके लिए पार्टी ने विधानसभा स्तर पर बाकायदा सर्वे कराया और जमीनी हकीकत जानी। केवल इतना ही नहीं, उम्मीदवारों की साख और जनता में उनकी पकड़ को परखने के लिए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से भी खास फीडबैक लिया गया है। पार्टी नेतृत्व का मानना है कि दो कार्यकाल पूरे करने के बाद अक्सर पूरी सरकार के बजाय व्यक्तिगत विधायकों के खिलाफ जनआक्रोश ज्यादा होता है। अगर ऐसे चेहरों पर दोबारा दांव लगाया गया, तो चुनाव में भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। इसीलिए एंटी-इनकंबेंसी के असर को बेअसर करने के लिए इन पुराने और विवादित चेहरों की जगह नए और युवा दावेदारों को मौका देने की योजना है।

लोकसभा चुनाव के नतीजों से ली सीख

बीजेपी की इस सख्ती के पीछे हालिया लोकसभा चुनावों के कड़वे अनुभव भी शामिल हैं। 2024 के आम चुनाव में पार्टी ने 49 मौजूदा सांसदों को फिर से मैदान में उतारा था, लेकिन उनमें से 27 को हार का सामना करना पड़ा। इसके अलावा, हाल के अन्य राज्यों के विधानसभा चुनावों में भी बड़े पैमाने पर टिकट काटे गए थे। 'दिल्ली की सत्ता का रास्ता लखनऊ से होकर गुजरता है'—इस सियासी कहावत को बीजेपी बखूबी समझती है। इसीलिए 2027 के महासमर में जीत की हैट्रिक दर्ज करने के लिए पार्टी हर कड़ा और कड़ा फैसला लेने को तैयार है।

प्रदर्शन ही बनेगा टिकट का पैमाना 

हालांकि, इस कड़े रुख के बीच उन विधायकों को राहत मिल सकती है जिनकी अपने क्षेत्र में पकड़ मजबूत है। अगर किसी विधायक का जनाधार मजबूत है, जनता के बीच छवि साफ है और उसकी जीत की संभावना पक्की दिखती है, तो पार्टी उसे दोबारा मौका देने में परहेज नहीं करेगी—फिर चाहे वह कितने ही समय से विधायक क्यों न रहा हो।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें