Wednesday, 30 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
"सोशल मीडिया" के लिए 935 परिणाम मिले
टिकट धोखाधड़ी का खुलासा : फर्जी IPL टिकट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
देश
टिकट धोखाधड़ी का खुलासा : फर्जी IPL टिकट बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
लखनऊ के इकाना स्टेडियम में हुए IPL मैच के दौरान फर्जी टिकट बेचने वाले एक गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से आए चार आरोपियों ने स्टेडियम के बाहर दर्शकों को नकली टिकट बेचकर ठगी की। एक पीड़ित से 1000 रुपये UPI के जरिए लेकर टिकट दिया गया, लेकिन एंट्री गेट पर स्कैन करने पर वह फर्जी पाया गया।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
धान खरीदी केंद्र विवाद : 270 बोरा धान के साथ पहुंचे किसान से कथित वसूली का मामला, जांच के आदेश
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई
धान खरीदी केंद्र विवाद : 270 बोरा धान के साथ पहुंचे किसान से कथित वसूली का मामला, जांच के आदेश
खैरागढ़ जिले के विचारपुर धान खरीदी केंद्र में कथित अवैध वसूली का मामला सामने आने के बाद विवाद बढ़ गया है। शिकारीटोला के किसान देविका सिन्हा का परिवार 270 बोरा धान लेकर केंद्र पहुंचा था, जहां गुणवत्ता खराब बताकर धान खरीदने से इनकार करने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि खरीदी कराने के बदले 10 से 15 हजार रुपये की मांग की गई और कुछ राशि ऑनलाइन व नकद दी गई, जिसका एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। घटना के बाद किसान परिवार ने कलेक्टर और सहकारिता विभाग से शिकायत की है, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई है।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
राज्यसभा सांसद  : सागरिका घोष को धमकी भरे कॉल, दिल्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग
राज्यसभा सांसद  : सागरिका घोष को धमकी भरे कॉल, दिल्ली पुलिस से तत्काल कार्रवाई की मांग
राज्यसभा सांसद सागरिका घोष को तीन अलग-अलग नंबरों से धमकी भरे फोन कॉल मिलने का मामला सामने आया है। सांसद ने इसे गंभीर बताते हुए दिल्ली पुलिस से तत्काल जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर नंबर साझा करते हुए औपचारिक शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। इस घटना के बाद राजनीतिक हलकों और सोशल मीडिया पर जनप्रतिनिधियों की सुरक्षा को लेकर चिंता और बहस तेज हो गई है।
कीर्तिमान नेटवर्क 11 May 2026
टॉलीवुड एक्टर : भरत कांत की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, कैमरामैन भी नहीं बचे; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
मनोरंजन
टॉलीवुड एक्टर : भरत कांत की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत, कैमरामैन भी नहीं बचे; फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर
तेलुगू अभिनेता और यूट्यूबर भारत कान्त हैदराबाद के आउटर रिंग रोड (ORR) पर हुए भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। इस दुर्घटना में उनके साथ मौजूद कैमरामैन त्रिलोक की भी जान चली गई। दोनों ने नेल्लोर से हैदराबाद लौटते समय एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद फिल्म और सोशल मीडिया जगत में शोक की लहर है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है।
कीर्तिमान नेटवर्क 11 May 2026
शादी में फायरिंग : शादी में खुलेआम फायरिंग से मचा हड़कंप
रायपुर
शादी में फायरिंग : शादी में खुलेआम फायरिंग से मचा हड़कंप
Raipur में एक शादी समारोह के दौरान कथित हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल होने से विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में बारात के दौरान हवा में फायरिंग और एक ही बंदूक को कई लोगों द्वारा इस्तेमाल करने का दावा किया जा रहा है। सबसे गंभीर बात यह है कि वीडियो में एक बच्चे के हाथ में भी बंदूक दिखने का दावा है, हालांकि उसकी भूमिका स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाया जा रहा है कि हथियार लाइसेंसी था या अवैध, साथ ही वीडियो की सत्यता और शामिल लोगों की पहचान की भी जांच हो रही है।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
जमीन विवाद : गोपालपुर में जमीन विवाद बना मारपीट का कारण
कोरबा
जमीन विवाद : गोपालपुर में जमीन विवाद बना मारपीट का कारण
दर्री थाना क्षेत्र के गोपालपुर मुख्य मार्ग पर दो गज जमीन को लेकर पुराना विवाद अचानक हिंसक झड़प में बदल गया। शुक्रवार रात दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और लाठी-डंडों से जमकर मारपीट हुई, जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल रहे। घटना के दौरान इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर स्थिति को शांत कराया।
कीर्तिमान डेस्क 11 May 2026
सावधान... इंस्टाग्राम पर इश्क और फिर करोड़ों की ठगी, अशोकनगर में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बन युवती से लूटे 1.30 करोड़
देश
सावधान... इंस्टाग्राम पर इश्क और फिर करोड़ों की ठगी, अशोकनगर में फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बन युवती से लूटे 1.30 करोड़
Ashoknagar में एक युवती से इंस्टाग्राम पर हुई दोस्ती के बाद संगठित गिरोह ने प्यार, ब्लैकमेलिंग और फर्जी क्राइम ब्रांच अफसर बनकर लगभग 1.30 करोड़ रुपये ठग लिए। करीब 5 साल पहले नाबालिग अवस्था में युवती की मुलाकात आदित्य सिंह तोमर से हुई। उसने शादी का झांसा देकर भरोसा जीता और अपने साथी के स्टूडियो में युवती के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनवा लिए। बाद में इन्हें वायरल करने की धमकी देकर लगातार पैसे वसूले गए।
कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर 11 May 2026
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर : दिखे अर्जुन रामपाल, भक्ति में डूबे नजर आए बॉलीवुड अभिनेता
धर्म
उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर : दिखे अर्जुन रामपाल, भक्ति में डूबे नजर आए बॉलीवुड अभिनेता
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर बाबा महाकाल के दर्शन किए। वे पूरी तरह भक्ति भाव में नजर आए और सफेद कुर्ता-पायजामा पहनकर आरती में शामिल हुए। अर्जुन ने इस अनुभव को ऊर्जा और शांति से भरपूर बताया और सोशल मीडिया पर भी साझा किया। फिल्मों की सफलता के बीच उनकी यह आध्यात्मिक यात्रा फैंस के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है
कीर्तिमान नेटवर्क 10 May 2026
‘टुनटुन दाबेली फास्ट फूड’ संचालक की झारखंड में हत्या, गढ़वा में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
छत्तीसगढ़
‘टुनटुन दाबेली फास्ट फूड’ संचालक की झारखंड में हत्या, गढ़वा में मिला शव; पुलिस जांच में जुटी
अंबिकापुर के चर्चित ‘टुनटुन दाबेली फास्ट फूड’ के संचालक अमन ओझा की झारखंड के गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में हत्या कर दी गई। उनका शव सिर और चेहरे पर गंभीर चोटों के निशान के साथ मिला है।
कीर्तिमान ब्यूरो 10 May 2026
बेरेट कैप : मिथुन चक्रवर्ती का लुक क्यों हो रहा वायरल, जानिए चे ग्वेरा कनेक्शन और युवाओं में इसकी बढ़ती लोकप्रियता
ग्लैमर
बेरेट कैप : मिथुन चक्रवर्ती का लुक क्यों हो रहा वायरल, जानिए चे ग्वेरा कनेक्शन और युवाओं में इसकी बढ़ती लोकप्रियता
पश्चिम बंगाल में आयोजित एक राजनीतिक समारोह में अभिनेता और भाजपा नेता मिथुन चक्रवर्ती अपने खास बेरेट कैप लुक को लेकर चर्चा में आ गए। लाल रंग की स्टार लगी कैप ने लोगों को क्रांतिकारी चे ग्वेरा की याद दिला दी। सोशल मीडिया पर वायरल इस लुक के बाद युवाओं में भी बेरेट कैप को लेकर दिलचस्पी बढ़ गई है। आखिर क्या है इस कैप का इतिहास, क्यों यह फैशन और विद्रोह दोनों का प्रतीक मानी जाती है, और कैसे यह आज फिर ट्रेंड में लौट आई है । पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट-
कीर्तिमान न्यूज | अप्पू धीवर 10 May 2026
वीडियो वायरल : जिला अस्पताल में बच्ची से सफाई, जिम्मेदार कर्मचारी पर सवाल
देश
वीडियो वायरल : जिला अस्पताल में बच्ची से सफाई, जिम्मेदार कर्मचारी पर सवाल
मुरैना जिला अस्पताल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें एक नाबालिग बालिका को परिसर में झाड़ू-पोंछा लगाते हुए देखा जा सकता है, जबकि एक महिला सफाई कर्मचारी मोबाइल फोन चलाती नजर आ रही है। इस घटना ने अस्पताल प्रशासन की कार्यप्रणाली और सफाई व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह आरोप लग रहे हैं कि अस्पताल में सफाई के नाम पर नाबालिग से काम कराया जा रहा था, जो बाल श्रम कानूनों का उल्लंघन है। इस दृश्य ने लोगों में गहरी नाराजगी पैदा कर दी है, और सोशल मीडिया पर जिम्मेदार कर्मचारियों व ठेकेदार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
कीर्तिमान डेस्क 10 May 2026
WFI का बड़ा एक्शन : विनेश फोगाट को नोटिस, 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर, कुश्ती जगत में मचा हड़कंप
खेल
WFI का बड़ा एक्शन : विनेश फोगाट को नोटिस, 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर, कुश्ती जगत में मचा हड़कंप
भारतीय कुश्ती महासंघ ने अनुशासन और नियमों के पालन को आधार बनाते हुए स्टार पहलवान विनेश फोगाट को 26 जून तक घरेलू टूर्नामेंटों में भाग लेने से रोक दिया है। महासंघ का कहना है कि सभी खिलाड़ियों के लिए चयन प्रक्रिया और नियमों का पालन अनिवार्य है। यह निर्णय खेल प्रशासन में पारदर्शिता और अनुशासन बनाए रखने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है।
कीर्तिमान नेटवर्क 10 May 2026
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें