बिलासपुर संभाग
203 खबरें
स्वास्थ्य विभाग : मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक बदलाव, जिला प्रशासन ने कसी कमर
जिला स्वास्थ्य विभाग ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए नई कार्ययोजना लागू की है। इसके तहत उच्च जोखिम गर्भवती महिलाओं की समयपूर्व पहचान, शत-प्रतिशत पंजीयन, नियमित एएनसी जांच और ईडीडी ट्रैकिंग पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। मातृ मृत्यु के प्रमुख कारणों की रोकथाम हेतु अभियान चलाया जा रहा है और सभी स्वास्थ्य संस्थानों में जांच, दवा वितरण व रेफरल व्यवस्था को सुदृढ़ किया जा रहा है।
खुलासा : पति–पत्नी की हत्या में 3 गिरफ्तार, लूट का सराफा भी आरोपी
छत्तीसगढ़ के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुए पति-पत्नी हत्याकांड और लूट मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 2-3 जून 2026 की रात घर में सो रहे दंपती की लोहे की रॉड से हत्या कर सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और मोबाइल लूट लिए गए थे।
कार्रवाई : 24 घंटे में दो फरार आरोपी गिरफ्तार, साइबर और छेड़छाड़ मामलों में बड़ी सफलता
थाना मुलमुला पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग गंभीर मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पहले मामले में नाबालिग के अश्लील फोटो-वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे मामले में घर में घुसकर छेड़छाड़ करने वाले युवक को भी दबोचा गया। दोनों मामलों में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस सख्त : छत ढलाई को लेकर विवाद बना बवाल, दो पक्षों में मारपीट, पांच लोगों पर कार्रवाई
अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार पुलिस सहायता केंद्र अंतर्गत ग्राम पिपरसत्ती में छत ढलाई के लिए मिक्सर मशीन ले जाने को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के बीच लाठी-डंडों से मारपीट हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
बेखौफ बदमाशों का आतंक : घर के बाहर खड़ी थार को लगाई आग, CCTV खंगाल रही पुलिस
कोरबा के पोड़ी बहार इलाके में अज्ञात बदमाशों ने आधी रात घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में आग लगा दी। आग से वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
स्वास्थ्य जांच में खुलासा : जिला जेल में 4 बंदी एचआईवी पॉजिटिव, स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में बढ़ी सतर्कता
जिले की जिला जेल में स्वास्थ्य जांच के दौरान चार बंदियों की एचआईवी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, जिससे जेल प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में सतर्कता बढ़ गई है। संक्रमित बंदियों को जेल अस्पताल के माध्यम से नियमित दवाइयां दी जा रही हैं और उनका समय-समय पर स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। आवश्यकता पड़ने पर उन्हें बिलासपुर स्थित सिम्स अस्पताल में विशेषज्ञ जांच और उपचार के लिए भेजा जा रहा है।
सुरक्षा अलर्ट : किराएदारों और बाहरी लोगों का रिकॉर्ड खंगाल रही पुलिस
कोरबा पुलिस ने जिले में कानून व्यवस्था को मजबूत बनाने और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए विशेष मुसाफिर सत्यापन अभियान चलाया। अभियान के तहत किराए के मकानों, लॉज, होटल और ढाबों में ठहरे बाहरी व्यक्तियों के पहचान पत्रों और दस्तावेजों की जांच की गई। पुलिस ने आम नागरिकों से संदिग्ध व्यक्तियों की सूचना तत्काल पुलिस या डायल-112 को देने की अपील की है।
खेती में आया बड़ा बदलाव : किसान मान सिंह कंवर ने बताई सफलता की कहानी
कोरबा जिले के ग्राम नवापारा के अनुभवी किसान मान सिंह कंवर ने बताया कि शासन की किसान हितैषी योजनाओं के कारण किसानों को अब समय पर खाद, बीज और उर्वरक उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे खेती की तैयारी आसान हुई है। उन्होंने आधुनिक कृषि तकनीकों और नैनो उर्वरकों को खेती के लिए लाभकारी बताते हुए कहा कि इनके उपयोग से कम लागत में बेहतर उत्पादन मिलता है और मिट्टी की गुणवत्ता भी बनी रहती है।
सड़क हादसा : होटल की दीवार से टकराई तेज रफ्तार बाइक, एक युवक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर
अमलडीहा में तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे स्थित श्याम होटल की दीवार से टकरा गई, जिससे एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों युवक अमरकंटक से जमनीपाली जा रहे थे। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर बाइक जब्त कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और मृतक व घायल युवक की पहचान की प्रक्रिया जारी है।
ऑपरेशन बाज : लोरमी में खूनी संघर्ष के 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 नाबालिग बाल संप्रेक्षण गृह भेजे गए
मुंगेली जिले के लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम मोहतरा तेली में हुए जानलेवा चाकू हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 30 दिसंबर 2025 को हुए इस विवाद में विश्राम यादव और कमलेश यादव गंभीर रूप से घायल हुए थे।
युवक से लूट : खरसिया पुलिस ने 24 घंटे में सुलझाया मामला, 3 शातिर आरोपी गिरफ्तार
रायगढ़ जिले के खरसिया में एटीएम से ₹35,000 निकालकर लौट रहे युवक से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने लिफ्ट के बहाने युवक को सुनसान इलाके में ले जाकर लूटपाट की थी।
ऑपरेशन आघात का प्रहार : अवैध महुआ शराब कारोबार पर पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, आरोपी गिरफ्तार
“ऑपरेशन आघात” के तहत धरमजयगढ़ और खरसिया पुलिस ने अवैध महुआ शराब कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। दो अलग-अलग स्थानों पर की गई छापेमारी में कुल 40 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए नशे के अवैध कारोबार पर सख्त संदेश दिया है।