बिलासपुर संभाग
203 खबरें
ग्राहक बनकर पहुंचे बदमाश : राज ज्वेलर्स लूटकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
कोरबा के कटघोरा स्थित राज ज्वेलर्स में हुई लूट की कोशिश का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। जांच में सामने आया कि तीनों आरोपी पहले जेल में साथ रह चुके थे और वहीं उन्होंने लूट की साजिश रची थी।
बस बनी डिलीवरी रूम : चलती बस में गूंजी किलकारी, यात्रियों की मदद से महिला ने दिया बच्चे को जन्म
कोरबा से पटना जा रही बस में सफर के दौरान गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हुई। महिला यात्रियों की मदद से बस में ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। बाद में मां और नवजात को बलरामपुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों स्वस्थ हैं।
रेलवे की नई पहल : टिकट चेकिंग कर्मचारियों को मिले बॉडी वॉर्न कैमरे, यात्रियों से विवाद और बदसलूकी पर लगेगी लगाम
बिलासपुर रेल मंडल ने टिकट जांच प्रक्रिया को अधिक सुरक्षित और पारदर्शी बनाने के लिए 140 टिकट चेकिंग कर्मचारियों, जिनमें सभी महिला कर्मचारी शामिल हैं, को बॉडी वॉर्न कैमरे उपलब्ध कराए हैं। कैमरों की मदद से जांच के दौरान होने वाली गतिविधियां रिकॉर्ड होंगी, जिससे विवाद की स्थिति में निष्पक्ष जांच संभव होगी।
खुलासा : चोरी के बाद घूमने निकले आरोपी, सड़क हादसे ने पहुंचाया पुलिस तक
रायगढ़ के चक्रधरनगर क्षेत्र स्थित एक मेडिकल स्टोर में हुई चोरी का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। मामले में दो नाबालिग समेत चार आरोपियों की पहचान हुई है। पुलिस ने दो अपचारी बालकों से चोरी की नकदी बरामद कर उन्हें किशोर न्याय बोर्ड में पेश करने के बाद बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया।
बारिश बनी आफत : चुरेला पुल पर तेज़ बहाव के बीच जारी आवागमन, हादसे का बढ़ा खतरा
सारंगढ़-सरसीवा मार्ग पर ग्राम चुरेला के पास एनएच-130बी का पुल तेज़ बहाव वाले पानी में डूबा हुआ है। इसके बावजूद वाहन चालक जोखिम उठाकर पुल पार कर रहे हैं। ग्रामीणों ने हर साल बनने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान करते हुए ऊंचा और चौड़ा नया पुल बनाने की मांग की है।
हो रही पड़ताल : LIC कार्यालय में सुरक्षाकर्मी की मौत, फांसी के फंदे पर मिला शव
कलेक्टोरेट के पास स्थित LIC कार्यालय में नाइट ड्यूटी कर रहे 25 वर्षीय सुरक्षाकर्मी विनोद सोनवानी का शव फांसी के फंदे पर मिला। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
परिवार में पसरा मातम : खेत की घेराबंदी करते समय करंट से मां और दो बेटों की मौत
बिलासपुर के ग्राम भाड़म में खेत की घेराबंदी करते समय करंट लगने से मां और उसके दो बेटों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हाईकोर्ट का फैसला : बुजुर्ग माता-पिता को प्रताड़ित करने वाले बेटे-बहू को घर से किया जा सकता है बेदखल
बिलासपुर हाईकोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि बेटा या बहू अपने बुजुर्ग माता-पिता को मानसिक या शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते हैं, तो उन्हें घर से बेदखल किया जा सकता है। अदालत ने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराना भी भरण-पोषण का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
खूनी विवाद : जन्मदिन की पार्टी बनी मौत की वजह, युवक को कैंपर से कुचलकर की हत्या
कोरबा के उरगा थाना क्षेत्र स्थित एक रिजॉर्ट में बर्थडे पार्टी के दौरान विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि बहस के बाद एक युवक ने कैंपर वाहन से उज्जवल सिंह को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
परिवार में पसरा मातम : कुलर में करंट आने से 10 माह के मासूम बच्चे की मौत
छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में घर के अंदर खेल रहे 10 माह के मासूम की कूलर में करंट आने से मौत हो गई। परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
आकाशीय बिजली का कहर : इमली के पेड़ पर बसे 6 प्रवासी पक्षियों की मौत, गांव में मायूसी
कोरबा जिले के करतला वनमंडल क्षेत्र के ग्राम रामपुर में प्रकृति का एक दर्दनाक रूप देखने को मिला। तेज गरज-चमक और बारिश के दौरान इमली के एक विशाल पेड़ पर आकाशीय बिजली गिरने से वहां बसेरा किए हुए छह साइबेरियाई प्रवासी पक्षियों की मौत हो गई। यह घटना केवल वन्यजीवों की क्षति भर नहीं है, बल्कि उन ग्रामीणों के लिए भी गहरा भावनात्मक आघात है, जो वर्षों से इन विदेशी मेहमान पक्षियों को अपने गांव की खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक मानते आए हैं।
कटघोरा : ज्वेलरी दुकान में लूट की कोशिश, संचालक की बहादुरी से नाकाम हुए बदमाश
कोरबा के कटघोरा थाना क्षेत्र स्थित राज ज्वैलर्स में तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े लूट की कोशिश की। एक आरोपी महिला के भेष में आया था। दुकान संचालक और कर्मचारियों के विरोध के चलते आरोपी केवल कुछ आर्टिफिशियल ज्वेलरी लेकर फरार हो गए तथा कट्टा और बाइक मौके पर छोड़ गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।