Sunday, 08 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › कोरबा › दर्दनाक हादसा : उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक…
कोरबा नाले में बहा युवक
कोरबा नाले में बहा युवक
कोरबा

दर्दनाक हादसा : उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव

कोरबा जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान उफनते सांचर नाले को पार करना एक युवक की जान ले गया। ग्राम नकिया निवासी 28 वर्षीय राहुल कुमार मंझवार बाइक समेत तेज बहाव में बह गया। हादसे के करीब 12 घंटे बाद उसका शव घटनास्थल से तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं, उसके साथी ने तैरकर अपनी जान बचा ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jul 2026, 09:36 AM · अपडेट: 31 Oct 2026, 01:07 AM
कोरबा
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

लेमरू थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान उफनते नाले को पार करने की कोशिश एक युवक की जान पर भारी पड़ गई। ग्राम नकिया निवासी 28 वर्षीय युवक तेज बहाव में बाइक समेत बह गया। हादसे के करीब 12 घंटे बाद मंगलवार सुबह उसका शव घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। वहीं, उसके साथ मौजूद साथी ने किसी तरह तैरकर अपनी जान बचा ली।

जानकारी के मुताबिक, लेमरू थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम नकिया निवासी राहुल कुमार मंझवार (28) सोमवार को अपने साथी बुधराम मंझवार के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर आया था। दोनों देर शाम बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान लगातार बारिश के कारण गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले स्थित सांचर नाला उफान पर आ गया था।

तेज बहाव में बाइक समेत बहा युवक

ग्रामीणों ने बताया कि बारिश के कारण नाले में पानी का स्तर काफी बढ़ गया था और बहाव भी काफी तेज था। इसके बावजूद राहुल कुमार ने बाइक सहित नाला पार करने का प्रयास किया। जैसे ही बाइक नाले के बीच पहुंची, पानी के तेज बहाव ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के दौरान राहुल बाइक समेत पानी में बह गया, जबकि उसका साथी बुधराम किसी तरह तैरकर बाहर निकलने में सफल रहा। उसने घटना की जानकारी आसपास के लोगों और ग्रामीणों को दी, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

उफनते नाले में बहने के बाद बरामद हुआ युवक का शव

रातभर नहीं मिल सकी युवक की तलाश में सफलता

घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक की तलाश शुरू की गई। लेकिन अंधेरा होने और नाले में तेज बहाव के कारण रात में रेस्क्यू अभियान को रोकना पड़ा। सुरक्षा कारणों से टीम युवक को खोज नहीं पाई।

सुबह तीन किलोमीटर दूर मिला शव

मंगलवार सुबह पुलिस और ग्रामीणों ने दोबारा सर्च अभियान शुरू किया। काफी तलाश के बाद राहुल कुमार का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर बरामद किया गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

बारिश में नदी-नालों को पार करने से बचने की अपील

बारिश के मौसम में उफनते नालों, नदी और पुल-पुलियों को पार करने से बचने की अपील प्रशासन लगातार करता रहा है। इसके बावजूद कई बार लोग जोखिम उठाकर पानी से भरे रास्तों को पार करने की कोशिश करते हैं, जिससे इस तरह की दर्दनाक घटनाएं सामने आती हैं। प्रशासन ने लोगों से सावधानी बरतने और तेज बहाव वाले स्थानों से दूर रहने की अपील की है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें