Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित 8th Pay Commission: पुरानी पेंशन स्कीम और सैलरी हाइक को लेकर कर्मचारी संगठनों की मांगें तेज Road Accident News: रायपुर से नागपुर जा रहे परिवार पर टूटा कहर, भंडारा हादसे में 3 बच्चों समेत 8 ने गंवाई जान Government job scam: नौकरी का झांसा देकर 3.78 लाख की ठगी, कवर्धा तहसील कार्यालय में 4 महीने कराया काम Police Custody Death Case: जांजगीर-चाम्पा में पुलिस हिरासत में युवक की मौत, परिजनों ने लगाए मारपीट के आरोप
W 𝕏 f
होम जांजगीर-चांपा हड़कंप : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत,खेत के पास एक…
पामगढ़ में पेड़ पर मिले युवक-युवती के शव
पामगढ़ में पेड़ पर मिले युवक-युवती के शव
जांजगीर-चांपा

हड़कंप : प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत,खेत के पास एक ही पेड़ पर मिले युवक-युवती के शव

पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में खेत के पास एक ही पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे से लटके मिले। प्रारंभिक जांच में युवक का शव पुराना और युवती की मौत हाल की बताई जा रही है। प्रेम संबंध की आशंका के बीच पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
24 Jul 2026, 09:47 AM
जांजगीर-चांपा
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी

पामगढ़ थाना क्षेत्र के धाराशिव गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब खेत के पास स्थित एक पेड़ पर युवक और युवती के शव फांसी के फंदे पर लटके हुए मिले। सुबह ग्रामीण जब खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने दोनों शवों को पेड़ पर लटका देखा। इसके बाद तत्काल इसकी सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र को सुरक्षित करते हुए जांच शुरू कर दी। इस दर्दनाक घटना से गांव में शोक और दहशत का माहौल है। बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर जुट गए। सूचना मिलने के बाद पामगढ़ थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को फंदे से नीचे उतरवाया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। 

शव कब्जे में, जांच शुरू

इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए पामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। साथ ही आसपास के लोगों और परिजनों से पूछताछ भी की जा रही है, ताकि घटना के पीछे की वास्तविक वजह का पता लगाया जा सके।

युवक का शव कई दिन पुराना

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक के शव में सड़न शुरू हो चुकी थी, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसने कुछ दिन पहले ही आत्महत्या की थी। वहीं युवती के शव की स्थिति को देखकर माना जा रहा है कि उसने हाल ही में फांसी लगाई है। दोनों की मौत अलग-अलग समय पर हुई प्रतीत हो रही है, जिसके चलते पुलिस इस पूरे घटनाक्रम को गंभीरता से जांच रही है।

प्रेम संबंध की चर्चा

स्थानीय लोगों के बीच चर्चा है कि युवक और युवती के बीच प्रेम संबंध था। बताया जा रहा है कि युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने की जानकारी मिलने के बाद युवती ने भी उसी पेड़ पर पहुंचकर फांसी लगा ली। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है और बिना ठोस साक्ष्यों के किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, दोनों शवों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के समय और परिस्थितियों को लेकर अधिक स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी। साथ ही मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पामगढ़ पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विवेचना कर रही है। जांच पूरी होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही आत्महत्या के वास्तविक कारणों तथा दोनों के बीच संबंध की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें